Rajasthan Free Mobile Yojana Apply Online | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं विशेषताएं | Free Mobile Yojana Rajasthan Application PDF Form Download | फ्री मोबाइल योजना की पात्रता
दोस्तों हमारा भारत देश डिजिटल इंडिया बनने की राह पर अग्रसर है। जिसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट एवं स्टेट गवर्नमेंट ने मिलकर तकरीबन सभी सरकारी कार्यों एवं सेवा को डिजिटल कर दिया है। इसलिए अभी हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए Rajasthan Free Mobile Yojana को आरंभ किया गया है। इस योजना के द्वारा से प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल प्रदान किए जाएंगे। क्योंकि डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए मोबाइल का होना अत्यधिक जरूरी है। तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023
राजस्थान राज्य के सीएम श्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण 2022-23 के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana को आरंभ करने की घोषणा की है। इस योजना के द्वारा से प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को फ्री में मोबाइल प्रदान किए जाएंगे। परंतु अब सुनने में आ रहा है कि यह मोबाइल प्रदेश की सभी जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को दिए जाएंगे। इसलिए अब इस योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं की संख्या 1.35 करोड़ हो गई है। इन मोबाइलों में 3 साल तक का डाटा भी बिल्कुल मुफ्त में दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को मोबाइल फोन देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। जिससे वह घर बैठे ही अपने हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी सही वक्त पर प्राप्त करके उसका फायदा खुद उठाने में सक्षम हो सकें।
- राजस्थान सरकार द्वारा Free Mobile Yojana Rajasthan के तहत 1200 करोड़ रुपए का खर्च वहन किया जाएगा।
- लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल का वितरण जिला एवं ब्लाक स्तर पर ई-मित्र के द्वारा से किया जाएगा।
- मोबाइल प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला को अपना ईकेवाईसी करवाना होगा।
- इस योजना को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के नाम से भी जाना जाता है।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना को दिसंबर मे किया जाएगा लागू
गहलोत सरकार द्वारा घोषित राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के बारे में एक ओर नई अपडेट आई है। अब इस योजना को इस साल के अंत यानी दिसंबर महीने से राज्य में लागू किया जाएगा। प्रदेश की राज्य मंत्री ममता भूपेश जी ने बताया है कि सरकार इस योजना को प्रदेश में दिसंबर 2022 से लागू करेगी। उन्होंने ओर यह भी कहा है कि स्मार्टफोन में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी होगी जो राज्य को प्रगति की ओर ले जाने में सहायक होगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT) के अफसरों का दावा है कि इस योजना के तहत दिए जाने वाले स्मार्टफोन में जो ऐप होंगी उन के माध्यम से लाभार्थी कई ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इन ऐप के माध्यम से लाभार्थियों को पेंशन, राशन और अन्य सुविधाओं की याद दिलाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन एवं दस्तावेज निर्माण के लिए आवेदन भी किया जा सकेगा।
15 नवंबर 2022 से ग्राम पंचायतों में वितरित किए जाएंगे फोन
दोस्तों प्रदेश सरकार राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की 1.35 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को फोन वितरित करने का शुभारंभ करने जा रही है। जिसके लिए 15 नवंबर 2022 के पश्चात हर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर फोन वितरित किए जाएंगे। हर ग्राम में औसतन 750 से 1200 लाभार्थी महिलाएं हैं। राज कॉम्प के महाप्रबंधक सीपी सिंह ने बताया है कि यह फोन नोकिया, सैमसंग और जिओ कंपनी के है। जो 3 साल डेट बैकअप के साथ और 3 साल तक हर महीने 20 GB डाटा के साथ दिए जाएंगे। फोन में तब तक डाटा रिचार्ज नहीं होगा। जब तक लाभार्थी फोन का इस्तेमाल शुरू नहीं कर देती है।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में नाम देखें
लाभार्थी महिलाओं को सखियां देंगी पेमेंट करने एवं सब्सक्राइब फ्रॉड से बचने की ट्रेनिंग
Rajasthan Free Mobile Yojana की लाभार्थी महिलाओं को पेमेंट करने एवं सब्सक्राइब फ्रॉड से बचाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की 70000 महिलाओं को मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी। इन महिलाओं को डिजिटल सखियों का नाम दिया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने राजीविका के द्वारा से डिजिटल सखियों की ट्रेनिंग कोर्स को तैयार किया है। प्रदेश के हर ग्राम में चार-चार डिजिटल सखियों का समूह तैयार किया जाएगा। जो लाभार्थी महिलाओं को फोन के वितरण एवं इस्तेमाल की जानकारी देंगी। और उन्हें होने वाले पेमेंट में सब्सक्राइबर फ्रॉड से बचाएंगी। इसके अलावा यह सखिया पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए कैंप तक लाएंगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना |
आरंभ की गई | सीएम अशोक गहलोत के माध्यम |
उद्देश्य | मुफ्त में मोबाइल फोन देना ताकि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वक्त पर उन तक पहुंच सकें |
लाभार्थी | प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया एवं जनाधार कार्ड धारक महिलाएं |
लाभार्थियों की संख्या | एक करोड़ 33 लाख |
निर्धारित बजट | 12 सौ करोड़ रुपए |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Work From Home Yojana
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना में वितरित किए जाने वाले मोबाइल की खासियत
- Rajasthan Free Mobile Yojana के तहत वितरित किए जाने वाले मोबाइल फोन स्क्रीन टच वाले यानी स्मार्टफोन होंगे।
- यह फोन मेड इन इंडिया होगा।
- जो 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा।
- साथ ही यह Quard Core के प्रोसेसर पर काम करेगा।
- और इनमें 2GB रैम एवं 32GB मेमोरी स्टोरेज होगा।
- मोबाइल फोन में 3 साल तक के लिए हर महीने 5 से 10 जीबी डाटा बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
- लाभार्थी महिला मोबाइल में दो सिम का इस्तेमाल कर सकेंगी।
- इसके प्रायमरी स्लॉट में सिम पहले से ही एक्टिवेट करके दिया जाएगा।
- जिसे बदला नहीं जाएगा।
- यह स्मार्टफोन 5500 से 6000 रुपए की कीमत के हो सकते हैं।
- बीएसएनएल, एयरटेल एवं रिलायंस जियो जैसे प्रसिद्ध कंपनियों की इंटरनेट सेवा इन मोबाइलों से कनेक्ट होगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana Objective (उद्देशय)
इस योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है कि प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान करना। जिससे सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक आसानी से पहुंचाई जा सकें। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि प्रदेश के पात्र परिवारों के पास मोबाइल फोन एवं इंटरनेट सेवा ना होने की वजह से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उन तक नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण वह योजना एवं सेवाओं का फायदा लेने से वंचित रह जाते हैं। परंतु अब राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे पात्र परिवारों को सही वक्त पर सही योजना और सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी।
इसके अलावा यह योजना प्रदेश की महिलाओं को इस डिजिटल युग में डिजिटल सेवा का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। और यही Rajasthan Free Mobile Yojana को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य हैं।
फ्री मोबाइल योजना राजस्थान के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits & Qualities)
- राजस्थान राज्य के सीएम अशोक गहलोत के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 बजट घोषणा के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana को आरंभ करने का ऐलान किया गया था।
- इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।
- यह स्मार्टफोन तकरीबन 1.35 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे।
- यह महिलाएं चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और प्रदेश की जनाधार कार्ड धारक महिलाएं होंगी।
- इस योजना के तहत स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है।
- फ्री मोबाइल योजना राजस्थान राज्य की महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ेगी।
- जिससे वह भी अन्य महिलाओं की तरह डिजिटल सेवा का फायदा उठाने में सक्षम हो पायेंगी।
- सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार के माध्यम से संचालित की जाने वाली योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
- पात्र महिलाओं को मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए अपना E-KYC करवाना होगा।
- जिसके लिए उनके पास जनाधार कार्ड होना चाहिए।
Rajasthan Free Mobile Yojana Eligibilities (पात्रता)
- आवेदक महिला राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- सिर्फ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया एवं जन आधार कार्ड धारक महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
Important Documents (आवश्यक दस्तावेज)
- जनाधार कार्ड
- चिरंजीवी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Rajasthan Free Mobile Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन करें
इस योजना का फायदा आपको मिलेगा यह नहीं यह देखने के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2022 में अपना नाम जांचना होगा। यदि आपका नाम इस योजना में शामिल होगा तो Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 का फायदा आपको दिया जाएगा। हम आपको नीचे मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत नाम जांचने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।
- प्रथम आपको गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- जिस पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- यदि आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है।
- तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।