राजस्थान महिला निधि योजना 2023: लाभ, रोजगार ऋण आवेदन | Mahila Nidhi Yojana

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana: दोस्तों मौजूदा समय में राजस्थान सरकार अपने राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग तरह की योजनाओं के द्वारा से महिलाओं को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति, प्रशिक्षण, समाज में सम्मान दिलाने से लेकर उद्योग करने के लिए आर्थिक मदद तक मुहैया करवा रही है। तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से राजस्थान सरकार के माध्यम से अपने राज्य की महिलाओं को उद्योगों से जुड़ने के लिए शुरू की गई एक नई योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम राजस्थान महिला निधि योजना है।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

Mahila Nidhi Yojana का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए इसे मील का पत्थर बनाया है। तो अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

यह भी पढ़िए- इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने 26 अगस्त 2022 शुक्रवार के दिन राजस्थान महिला निधि योजना का लोकार्पण किया है। इस योजना की स्थापना करने की घोषणा बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के द्वारा से की गई थी। देश में तेलंगाना के पश्चात राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर महिला निधि की स्थापना हुई है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह को उद्योग करने एवं उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए ऋण दिया जाएगा। Mahila Nidhi Yojana के तहत 40000 रुपये तक का ऋण 48 घंटों में एवं 40000 से ज्यादा का ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएगा। इस समय राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है।

जिसमें 30 लाख परिवार शामिल हुए हैं। सत्र 2022-23 में 50000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। यानी महिला निधि योजना का फायदा राज्य के 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से उनकी आवश्यकता हेतु उद्योग करने के लिए लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।

राजस्थान महिला निधि योजना का मूलभूत उद्देश्य (Objective)

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि राजस्थान की महिला स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध करवाना। यह योजना राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी और राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी। Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के माध्यम से राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह मजबूत बनेंगे। उन्हें बैंकों से सुलभ ऋण दिलवाया जाएगा। गरीब, संपत्ति हीन एवं सीमांत महिलाओं की आय बढ़ेगी। जिससे समाज में महिलाओं की आर्थिक उन्नति होगी। मुख्यमंत्री जी ने महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए सिर्फ कानून ही काफी नहीं है उनके साथ समानता के व्यवहार के लिए सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत है।

इसी सोच को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान महिला निधि योजना को आरम्भ किया गया है। और यही इस योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है।

राजस्थान महिला निधि योजना- संपूर्ण जानकारी

योजना का नामराजस्थान महिला निधि योजना
किसके माध्यम से आरंभ की गईमुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के माध्यम
उद्देश्यउद्योग के लिए ऋण प्रदान करना
फायदा पाने वालेस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
घोषित की गई थीबजट 2022-23 में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के द्वारा से
लाभार्थी परिवारतकरीबन 36 लाख
साल2023

यह भी पढ़िए- Rajasthan Work From Home Yojana

राजस्थान महिला निधि योजना के लाभ (Benefits)

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए Rajasthan Mahila Nidhi Yojana का लोकार्पण किया गया है।
  • राज्य में बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान के ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के द्वारा इस योजना की स्थापना करने की घोषणा की गई थी।
  • इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • 40 हजार रुपये तक का ऋण 48 घंटों में और 40000 से ज्यादा के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे।
  • राजस्थान के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। जिसमें 30 लाख परिवार शामिल है।

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana Qualities (विशेषताएं)

  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 हजार और नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा जिसमें 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा।
  • कुल मिलाकर राजस्थान के 36 लाख परिवारों को इस योजना के द्वारा से चरणबद्ध तरीके से उनकी आवश्यकता अनुसार उद्यमिता के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री जी का कहना है। कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
  • देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य जहां पर महिला नाधि की स्थापना की गई है।
  • महिला निधि योजना राजस्थान के द्वारा राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेगी। जिससे वह राज्य के चहुंमुखी विकास में भागीदारी ले सकेंगी।

Eligibilities & Important Documents (पात्रता और आवश्यक दस्तावेज)

  • राजस्थान की महिला स्वयं सहायता समूह इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

यह भी पढ़िए- राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

राजस्थान महिला निधि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान राज्य के जो इच्छुक स्वयं सहायता समूह Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के द्वारा ऋण प्राप्त करना चाहते हैं। तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने इस योजना को अभी सिर्फ शुरू किया है। जल्द ही सरकार इस योजना के तहत आवेदन से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक कर देगी। जब सरकार द्वारा राजस्थान महिला निधि योजना के तहत आवेदन करने हेतु जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से जरूर साझा कर देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment