बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लिस्ट देखें

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana: हमारे देश में ऐसे बहुत से गरीब परिवार है जो आज भी बिना घर के रह रहे हैं। इसलिए इन बेघर परिवारों को घर प्रदान करने के लिए देश की लगभग सभी राज्य सरकारें अपने-अपने यहां विभिन्न प्रकार की आवास योजनाएं शुरू कर रही हैं। वैसे तो केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देश के काफी नागरिक को आवास की सुविधा प्रदान की जा चुकी है परंतु जिन राज्यों के नागरिक रह गए हैं उनकी राज्य सरकार आवास योजनाओं की शुरुआत कर रहें है। जैसे बिहार सरकार द्वारा Bihar Mukhyamantri Awas Yojana 2023 शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से जो नागरिक बेघर है या जिनके घर काफी खराब है उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना 2023 से जुड़ी जानकारी दे रहें है। यदि आप योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े। क्योंकि आप जब तक इस लेख को अंत तक नहीं पढ़ेंगे, तब तक आप इस योजना को अच्छे से समझ नहीं पाएंगे।

यह भी पढ़िए- प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana 2023

राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार राज्य के कमजोर वर्ग से संबंध रखने वाले नागरिकों के लिए बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिन लोगों के पास आवास बनाने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत आवास के लिए भूखंड खरीदने में सहायता करने हेतु 60,000 रुपये और आईएवाई के तहत आवास निर्माण के लिए 120000 लाख रुपये प्रदान किया जाते हैं। साथ ही 1996 से पहले इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) के तहत बने आवास की मरम्मत हेतु भी इस योजना के तहत 120000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों को सर पर छत मिल रही है। Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के तहत मिलने वाली राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। जिसको वह आसानी से निकलवा सकते है

बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना का मौलिक उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा Bihar Mukhyamantri Awas Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य तो यही है कि सभी बेघर नागरिकों को घर की सुविधा प्रदान की जा सके। ताकि कोई भी ऐसा नागरिक ना हो जो कि अपना जीवन यापन सड़कों पर करें। क्योंकि जो नागरिक बेघर है उन्हें प्रतिदिन काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मौसम खराब होता है तो उनको सर छुपाने तक के लिए जगह नहीं मिलती है। इन समस्याओं को देखते हुए ही राज्य सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू किया गया। इस योजना के तहत उन नागरिकों को लाभवंतिति किया जाता है जिनके पास घर नहीं है और जो कच्चे घरों में रह रहें है।

राज्य सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना के रूप में उठाए गए इस कदम से सभी पात्र नागरिकों को सर पर छत प्राप्त होगी और उन्हें भी बेहतर जीवन व्यतीत करने का मौका मिलेगा। राज्ये के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े समुदाय के परिवारों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है।

Key Highlights of Bihar Mukhyamantri Awas Yojana 2023

योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री आवास योजना
वर्ष2023
किसने शुरू की बिहार सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के बेघर नागरिकों को घर की सुविधा प्रदान करना
लाभार्थीबिहार के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन व ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmaymis.gov.in/

यह भी पढ़िए- {Latest} List of Housing Schemes in India 2023

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया गया है। 
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी गरीब बेघर नागरिकों को घर की सुविधा प्रदान की जाती है। 
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों को ₹120000  तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह अपने घर बनवाने सकें।
  • आपको बता दें की इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा उन लोगों को भी घर की मरम्मत के लिए सहायता राशि प्रदान जाती है। जिन्हें इंदिरा आवास योजना के द्वारा वर्ष 1996 से पहले घर मिले थे।
  • सभी पात्र नागरिकों कों योजना का लाभ तीन किस्त में दिया जाता है। पहली किस्त में लिंटर निर्माण के लिए ₹40000 की राशि प्रदान की जाती है। 
  • छत के निर्माण के लिए दूसरी किस्त के तहत ₹40000 प्रदान किए जाते है।  सभी पात्र नागरिकों को तीसरी किस्त पेंट, दरवाजा खिड़की आदि लगाने के लिए ₹40000 प्रदान किए जाते है।
  • इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए अलग से 12,000 रुपए और मकान की मजदूरी के तौर पर 18,000 रुपए दिए जाते है।
  • इस योजना के अंतर्गत वह लोग जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत आवास के लिए भूखंड खरीदने में भी सहायता करने के लिए 60,000 दिए जाते है
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर के मकान में अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
  • अब राज्य के आर्थिक स्थिति कमजोर होने का मकान निर्माण हेतु वित्तीय समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • Bihar Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकते है।

बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल बिहार के स्थाई निवासी को प्रदान किया जाएगा। 
  • सभी इच्छुक आवेदकों का संबंध कमजोर वर्ग से होना चाहिए। 
  • वह नागरिक जिनके पास कच्चे मकान है या खुद का घर नहीं है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र है। 
  • यदि आवेदक का सरकारी नौकरी करता है। तो वह योजना का लाभ नहीं ले सकते है। 
  • राज्य सरकार द्वारा Bihar Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ केवल अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदाय के नागरिकों को ही प्रदान किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • शपथ पत्र
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी पढ़िए- Indira Awaas Yojana

बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

राज्य के वह सभी इच्छुक आवेदक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। उन सभी को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जो कि कुछ इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले तो आपको अपने गांव के अंतर्गत आने वाले सचिव कार्यालय में जाना होगा। 
  • अब वहां जाकर काम करने वाले अधिकारी से बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। 
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारियों को को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको ज़रूरी दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा। 
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा जहाँ से आपने प्राप्त किया था। 
  • इस तरह आप Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको अपने मुख्यमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट होगा। 
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा। 
मुख्यमंत्री आवास योजना बिहार
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • अब एक नए पेज पर आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। इस आवेदन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको ज़रूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में फॉर्म की जांच के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर  देना होगा। 
  • तो इस प्रकार आप बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना  के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया?

वह सभी आवेदक जिन्होंने योजना के तहत आवेदन किया था। वह अब बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना लिस्ट चेक कर यह पता लगा सकते है की उनका नाम योजना की लिस्ट में शामिल है या नहीं उनको योजना का लाभ दिया जाएगा या नहीं। तो लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट होगा। 
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको  Beneficiary का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
  • अब एक नए पेज पर Advanced Search का विकल्प  प्रदर्शित हो जाएगा। जिसपर आपको क्लिक कर देना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। जिसमे से आपको अपने राज्य बिहार का जिला, ब्लॉक और पंचायत कर सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इस तरह आप Bihar Mukhyamantri Awas Yojana List की जांच कर सकते है।  

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana से जुड़े प्रश्न

बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत किसने की है?

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा योजना की शुरुआत की गई है।

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana क्या है?

इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर बेघर नागरिकों को घर के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से कितनी आर्थिक साहित्य प्रदान की जाएगी?

बिहार सरकार द्वारा योजना के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों को 1,20,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है

इस आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ है।

Leave a Comment