Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023: PDF Download | फ्री मोबाइल लिस्ट में नाम देखें

Rajasthan Free Mobile Yojana List Check Online 2023 | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2023 में नाम जांचने की प्रक्रिया | Rajasthan Free Mobile Yojana List Application PDF Form Download

दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि राजस्थान सरकार अपने राज्य की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया एवं जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के द्वारा से मोबाइल फोन देने जा रही है| यह योजना पहले सन् 2022 में शुरू होने वाली थी लेकिन अब इस योजना को इस साल 2023 में शुरू किया जाएगा। इस साल 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे तथा शेष बची महिलाओं को अगले 2 सालों तक स्मार्टफोन बांटने का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए सरकार के माध्यम से Rajasthan Free Mobile Yojana List जारी की जाएगी जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में होगा उन्हें इस योजना के तहत बिल्कुल निशुल्क मोबाइल फोन (Smart Phone) विवरण किए जाएंगे।

यदि आप भी राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम देखना चाहती है तो आप हमारे यह आर्टिकल को अवश्य पूरा पढ़े। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से इस लिस्ट में नाम जांचने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकती है कि इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।

Rajasthan Free Mobile Yojana List

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023

राजस्थान राज्य के सीएम श्री अशोक गहलोत के द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के माध्यम से राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। यह स्मार्टफोन लाभार्थी महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क दिए जाएंगे। जिनमें 3 साल के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी दी जाएगी। इस लिस्ट के द्वारा से पहले चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। इसके पश्चात अन्य लाभार्थियों को मोबाइल वितरण करने की प्रक्रिया की जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 के तहत महिलाओं को अपना नाम शामिल करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा। क्योंकि इस लिस्ट में सरकार द्वारा खुद ही चिरंजीवी योजना की पात्र महिलाओं तथा जनाधार कार्ड धारक महिलाओं का नाम शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस लिस्ट के माध्यम से पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2023 हाइलाइट्स

आर्टिकल का नामRajasthan Free Mobile Yojana List
जारी की जाएगीसीएम अशोक गहलोत के माध्यम
उद्देश्यफ्री में मोबाइल देकर महिलाओं को डिजिटल बनाना
लाभार्थीचिरंजीवी योजना के तहत शामिल और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं
साल2023
योजना का प्रकारराज्य सरकारी योजना
लिस्ट देखने की प्रक्रियाऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajasthan.gov.in/

राजस्थान CM हेल्पलाइन नंबर

फरवरी 2023 से Rajasthan Free Mobile Yojana List को किया जाएगा शुरू

इस योजना को गहलोत सरकार द्वारा पिछले साल सन 2022 में शुरू किया जाना था। लेकिन किसी कारण वंश यह योजना शुरू नहीं हो पाई। लेकिन अब सन् 2023 में इस योजना को शुरू किया जाएगा। कुछ सूत्रों के मुताबिक Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 को फरवरी में आरंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की 1.35 करोड़ महिलाओं को  बिल्कुल निशुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे। शुरुआती दौर में इस साल इस योजना के माध्यम से 30 लाख महिलाओं को निशुल्क मोबाइल बांटे जाएंगे और शेष बची महिलाओं को 2 साल तक स्मार्टफोन बांटेने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस योजना के तहत निविदाएं 16 मई 2022 को आमंत्रित की गई थी। जिसके बाद 17 अगस्त को तकनीकी निविदा और 8 सितंबर को वित्तीय निविदा जारी की गई थी।

फ्री मोबाइल फोन योजना लिस्ट के माध्यम से बांटे जाने वाले मोबाइलों की खासियत

  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को जो मोबाइल बांटे जाने वाले हैं वह टच स्क्रीन वाले यानी स्मार्टफोन होंगे।
  • सबसे बड़ी खास बात यह है कि इन मोबाइलों का निर्माण भारत में किया जाएगा।
  • लाभार्थी महिलाओं को इन स्मार्टफोन में हर महीने अनलिमिटेड 5 से 10 जीबी डाटा बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • मोबाइल फोन 5.5 इंच डिस्प्ले और क्वाड कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और इनमें 2GB रैम 32GB एक्सपेंडेबल मेमोरी होगी।
  • BSNL, JIO और ‌Airtel जैसी कंपनियां राजस्थान फ्री मोबाइल प्लान की पार्टनर होंगी।
  • महिलाओं को मोबाइल फोन का उपयोग सिखाने के लिए प्रशिक्षित की गई डिजिटल सखियों का सहारा लिया जाएगा।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के लाभ (Benefits)

  • सीएम अशोक गहलोत के माध्यम Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 का फायदा 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया तथा जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा से पात्र महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
  • जिनमें 3 साल तक हर महीने 5gb डाटा की सुविधा लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा एवं असीमित मोबाइल सिम की सुविधा दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस लिस्ट का फायदा देने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
  • राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट 2023 का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को किसी भी प्रकार का कोई पंजीकरण करने या करवाने की जरूरत नहीं है।
  • क्योंकि सरकार के माध्यम से खुद ही इस लिस्ट में पात्र लाभार्थी महिलाओं का नाम जुड़ जाएगा।
  • इन मोबाइल में राज्य सरकार की अलग-अलग फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इन बिल्ड होंगे।
  • मौजूदा समय में राज्य सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के लिए पात्रता

  • राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को ही राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
  • महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
  • महिला चिरंजीवी योजना से जुड़ी हुई होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय 2 लाख कम होने पर स्मार्ट फोन मिलेंगे।

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2023 में अपना नाम जांचने की प्रक्रिया

मित्रों हम आपको नीचे राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में आपका नाम शामिल होगा या नहीं यह देखने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आपको नीचे की ओर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके यह देखना होगा कि चिरंजीवी योजना के तहत आपका नाम शामिल है या नहीं यदि आपका नाम इस योजना के तहत शामिल होगा तो आपका नाम Rajasthan Free Mobile Yojana List में भी शामिल किया जाएगा।

  • प्रथम आपको राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana List में अपना नाम जांचे
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे।
  • आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • अगर आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है।
  • तो आपको Rajasthan Free Mobile Yojana List में शामिल किया जाएगा।
Updated: March 14, 2023 — 10:30 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *