UP Free Gas Cylinder Yojana: साल में 2 सिलेंडर फ्री देगी योगी सरकार

UP Free Gas Cylinder Yojana: जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी बने हैं। वह राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। उनका कहना है,कि वह विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के प्रत्येक नागरिक को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। वैसे तो सरकार विभिन्न क्षेत्रों में योजना का संचालन कर रही है परन्तु विशेषकर योगी जी गरीबों को आर्थिक मदद देने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।। जैसे हाल ही में UP Free Gas Cylinder Yojana 2023 को जारी किया है। जिसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को मुफ्त में 2 सिलेंडर दिया जाएगा। पहला सिलेंडर दिवाली के मौके पर दिया जायेगा और दूसरा सिलेंडर होली के मौके पर दिया जायेगा।

UP Free Gas Cylinder Yojana

तो यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है। तो आपको लेख को अंत तक पढ़ना होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले है। हमारा निवेदन है की आप लेख को अंत तक पढ़े।

यह भी पढ़िए- CM Yogi Helpline Number 1076 

UP Free Gas Cylinder Yojana 2023

राज्य माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर धारकों को फ्री में 2 गैस सिलेंडर का लाभ प्रदान किए जाएंगे। पात्र नागरिकों को काफी लाभ होगा। राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। जिसको सभी आवेदकों को आवेदन करने से पहले पढ़ना होगा। उत्तर प्रदेश में लगभग1.54 करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शन धारक हैं, इन सभी को यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के जरिये  2 फ्री गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा ! UP Free Gas Cylinder Yojana का लाभ लेने से नागरिकों की आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना को शुरू करने का मुख्य राज्य की महिलाओं को मुफ्त में 2 सिलेंडर प्रदान करना है। ताकि उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार किया जा सकें। क्यूंकि गैस सिलेंडर का खर्चा सबसे ज़्यादा होता है और एक आम आदमी इस खर्चा से ही काफी दब जाता है और वह अपने अन्य ज़रूरतों को बहुत मुश्किल से पूरा करता है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए ही UP Free Gas Cylinder Yojana को जारी किया गया है। जो कि उनको दीवाली के शुभ अवसर पर दिया जाएगा और दूसरा सिलेंडर होली के त्योहार पर दिया जाएगा।

Key Highlights of UP Free Gas Cylinder Yojana

योजना का लाभयूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना
वर्ष2023
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर प्रदान करना।
लाभार्थीउज्जवला योजना गैस कनेक्शन धारक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.pmuy.gov.in/  

यह भी पढ़िए- UP Bijli Bill Mafi Yojana 

UP Free Gas Cylinder Yojana के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना का शुभारंभ किया गया है। 
  • इस योजना के माध्यम से उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को मुफ्त में साल में दो सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। 
  • राज्य सरकार द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा नागरिकों को लाबवंतित करने के लिए 3300 करोड़ रुपए  बजट निर्धारित किया गया है। 
  • योजना के माध्यम से 1 करोड़ 75 लाख गैस कनेक्शन धारक महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।
  • UP Free Gas Cylinder Yojana का लाभ प्राप्त कर पात्र महिलाओं की आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।

राज्य के लगभग 1.75 करोड़ गैस कनेक्शन धारकों को मिलेगा पैसा

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वह उत्तर प्रदेश की 1 करोड़ 75 लाख उज्ज्वला योजना लाभार्थी महिलाओं को इस योजना के तहत लाभवंतित करेगी। इस बार दिवाली के शुभ अवसर पर पहली बार गैस सिलेंडर का पैसा सरकार द्वारा लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा इस यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना का लाभ प्राप्त कर सभी नागरिक अच्छे से दिवाली मना सकेंगे।

मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए 3300 करोड़ रुपए का प्रावधान

आपको भी मालूम होगा की गत वर्ष विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने घोषणा पत्र में उज्ज्वला योजना लाभार्थी महिलाओं को होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था। जिसके लिए सरकार द्वारा मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए 3300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को यह लाभ दिया जा सके।

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। 
  • आपको बता दें इस योजना का लाभ वह महिलाए प्राप्त करेंगी जो उज्जवला योजना का लाभ प्राप्त कर रही है। 
  • उत्तर प्रदेश की आवेदक के एक ही घर में किसी भी ओएमसी से कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • सभी आवेदिका के आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक होने अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज़ 

  • आधार कार्ड
  • गैस कनेक्शन
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी पढ़िए- यूपी निःशुल्क बोरिंग योजना

UP Free Gas Cylinder Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। 
यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Apply For New Ujjwala 2.0 Connection के विकल्प का चयन कर क्लिक कर देना होगा।
UP Free Gas Cylinder Yojana
  • उसके बाद अगले पेज पर आपको अपनी मनपसंद गैस एजेंसी का चयन कर Click Here to Apply पर क्लिक कर देना होगा। 
  • फिर से अगले पेज पर आपको Register Now का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक कर देना होगा। 
UP Free Gas Cylinder Yojana
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया प्रदर्शित हो जाएगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज कर देना होगा। 
UP Free Gas Cylinder
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको I’m not a robot पर टिक कर Proceed  पर क्लिक कर देना होगा। 
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज के साथ आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आपको सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना। 
  • इस प्रकार आप यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना से जुड़े प्रश्न

UP Free Gas Cylinder Yojana क्या है?

इस योजना के माध्यम से उज्ज्वला योजना गैस कनेक्शन धारकों को साल में दो फ्री सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत फ्री गैस सिलेंडर कब मिलेंगे?

UP Free Gas Cylinder Yojana के अंतर्गत इस बार दिवाली पर सरकार द्वारा पहला गैस सिलेंडर मुफ्त देगी और दूसरा फ्री सिलेंडर होली पर दिया जाएगा।

UP Free Gas Cylinder Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

राज्य के सभी पात्र नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने ऊपर दी है।

यूपी फ्री गैस सिलेंडर योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/  है।

Leave a Comment