Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana ऑनलाइन आवेदन, राजस्थान मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना पंजीकरण, पात्रता व दस्तावेज
जैसा की हम सभी जानते है की किसानो को अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए बहुत कठिन कार्य करने पड़ते है और ये कठिन कार्य करने के बाद किसानो की स्थिति में कुछ ज़्यादा बदलाव नहीं आ पाता | इसलिए अब राजस्थान सरकार दुवारा हाल ही में मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य के किसानो के बिजली के बिल में अनुदान उपलब्ध कराया जायगा | जिससे की किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार आ पाए| यदि आप सब भी राजस्थान के किसानो में से एक है और आप भी Kisan Mitra Urja Yojana 2023 का लाभ लेना चाहते है तो आपको हमरे इस लेख को अंत तक पढ़ना है |
Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana
रजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी के दुवारा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का शुभारम्भ किया गया है | इस योजना को संचालित करने के लिए राजस्थान सरकार दुवारा 1450 रूपये का बजट निर्धारित किया गया है | जिससे की राजस्थान के किसानो को बिजली बिल में अनुदान प्रदान किया जा सके | अनुदान राशि हर महीने अधिकतम 1000 रुपए एवं हर साल अधिकतम 12000 रुपए है। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण निगम द्वारा द्विमासिक बिलिंग व्यवस्था के आधार पर बिजली का बिल जारी किया जाएगा।
बिल की 60% राशि अनुपातिक आधार पर प्रतिमाह देय है। यह राशि अधिकतम 1000 प्रतिमाह होती है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी छोटे बड़े किसानो को उपलब्ध कराया जायगा| जिससे की किसानो की आय में वृद्धि हो पाए | Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2023 के माध्यम से राजस्थान के किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और इसी के साथ आने वाले समय में किसान मित्र ऊर्जा योजना किसानो के लिए कारगर साबित होगी |
Rajasthan Free Mobile Yojana List
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का उद्देश्य
इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के किसानो का बीजली बिल में अनुदान प्रदान करना | सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानो को हर महीने बिजली के बिल पे अधिकतम 1000 रूपये की अनुदान राशि प्रदान की जायगी | जिससे की किसानो को अपना बिजली का बिल जमा करने सहायता मिल पाए| | यदि किसी भी किसान का बिजली का बिल 1000 प्रतिमाह से कम आता है तो बिल राशि और अनुदान राशि के बीच का अंतर लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जायगे | जिसके लिए लाभ लेने वाले लाभार्थी किसान का बैंक खाता होना अनिवार्य है | राजस्थान के किसानो को Rajasthan Kisan Mitra Urja Yojana के माध्यम से आर्थिक सहायता मिल पाएगी | जिससे किसानो की आय भी अधिक बढ़ पाएगी और किसान आत्मनिर्भर भी बन पायगे |
Highlights of Rajasthan Kisan Mitra Urja Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना |
किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान के कृषि |
उद्देश्य | बिजली के बिल पर अनुदान प्रदान करना |
अनुदान राशि | अधिकतम 1000 प्रतिमाह एवं 12000 प्रति वर्ष |
साल | 2023 |
आवेदन का प्रकार | Online/ofline |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में अभी तक दिया गया अनुदान
अजमेर शहर सर्किल – 6.65 करोड़
अजमेर जिला सर्किल – 7.63 करोड़
भीलवाड़ा सर्किल – 30.85 करोड़
उदयपुर सर्किल – 24.76 करोड़
राजसमंद सर्किल – 6.45 करोड़
चितौड़गढ़ सर्किल – 51.99 करोड़
प्रतापगढ़ सर्किल – 24.48 करोड़
बांसवाड़ा सर्किल – 12.45 करोड़
डूंगरपुर सर्किल – 16.34 करोड़
झुंझुनूं सर्किल – 47.55 करोड़
सीकर सर्किल – 56.34 करोड़
इस वित्तीय वर्ष में अभी तक इतने किसानों के बिल शून्य
अजमेर सिटी सर्किल – 12164
अजमेर जिला सर्किल – 16444
भीलवाड़ा सर्किल – 58514
नागौर सर्किल – 14386
बांसवाड़ा सर्किल – 16948
चित्तौड़गढ़ सर्किल – 69310
डूंगरपुर सर्किल – 35137
प्रतापगढ़ सर्किल – 42560
राजसमंद सर्किल – 18098
उदयपुर सर्किल – 53561
झुंझुनूं सर्किल – 23777
सीकर सर्किल – 35753
किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 अतिरिक्त के तहत अनुदान
- अनुदान की राशि केवल सामान्य श्रेणी ग्रामीण के मीटर एवं फ्लैट रेट श्रेणी कृषि उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएगी।
- योजना को तीनों विद्युत वितरण निगमों में बिलिंग महा मई एवं उसके बाद जारी होने वाले कृषि बिलों पर लागू किया जाएगा।
- यदि किसी वित्तीय वर्ष में उपभोक्ता की पुन भरण राशि 1000 से कम है तो इस स्थिति में शेष राशि समायोजन उसी वित्तीय वर्ष के शेष आगामी माह में किया जाएगा।
- विद्युत विपत्र, विद्युत वितरण निगम द्वारा बजट घोषणा की अनुपालन के आधार पर प्रति दो महा में जारी किया जाएगा।
- यदि चालू बिलिंग माह में बिल जारी करते समय कोई भी पूर्व बकाया राशि नहीं है तो इस स्थिति में विद्युत विपत्र में अनुदान राशि इस परिपत्र के अनुसार समायोजित की जाएगी।
- उपभोक्ताओं को विद्युत विपत्रो का भुगतान देय तिथि पर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- लाभार्थी को अतिरिक्त अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए अपने विद्युत खाता संख्या को आधार संख्या एवं बैंक खाता संख्या से लिंक करना ज़रूरी है |
- यदि उपभोक्ता द्वारा विद्युत दुरुपयोग किया जाता है या विद्युत की चोरी की जाती है या फिर विद्युत चोरी एवं निगम संपत्ति को नुकसान की दशा में उपभोक्ता को अनुदान राशि उसके दोषमुक्त होने पर या संपूर्ण आरोपित राशि जमा करने के पश्चात अगले बिलिंग माह में प्रदान की जाएगी।
- वर्ष के बीच में नया कनेक्शन जारी किया जाता है तो उस स्थिति में अनुदान की वार्षिक सीमा आनुपातिक रूप से देय होगी।
Rajasthan Kisan Mitra Urja Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी के दुवारा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 का शुभारम्भ किया गया है |
- योजना के माध्यम से प्रदेश के किसान उपभोक्ताओं को अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 1450 करोड रुपए का खर्च किया जाएगा।
- नुदान राशि प्रतिमाह अधिकतम 1000 एवं प्रतिवर्ष अधिकतम 12000 है।
- सभी पात्र कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण निगम द्वारा इस योजना के अंतर्गत द्विमासिक बिलिंग व्यवस्था के आधार पर बिजली का बिल जारी किया जाएगा।
- बिजली के बिल की 60% राशि अनुपातिक आधार पर प्रति माह देय होगी। जो कि अधिकतम ₹1000 प्रति माह होगी।
- योजना का लाभ कृषि द्वारा केवल तभी उठाया जा सकता है जब कृषि के विद्युत वितरण निगम में कोई बकाया नहीं है।
- योजना के माध्यम से कृषि उपभोक्ता बिजली की बचत करने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे।
- यदि किसान द्वारा बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाता है तो उस स्थिति में अनुदान राशि आगमी बिजली के बिल में देय होगी।
- राजस्थान के किसानो को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता मिल पाएगी |
- किसानो की आय भी अधिक बढ़ पाएगी और किसान आत्मनिर्भर भी बन पायगे |
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की पात्रता और ज़रूरी दस्तावेज
- लाभ लेना वाला लाभार्थी राजस्थान का मूलनिवासी होना ज़रूरी है |
- इस योजना का लाभ सिर्फ राजस्थान के किसान उपभोक्ता ही उठा सकते है |
- यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपकी आधार संख्या आपके खाते से लिंक होनी अनिवार्य है।
- योजना का लाभ केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों द्वारा नहीं उठाया जा सकता है।
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- आपको अपने नजदीकी विद्युत विभाग में जाना है।
- इसके पश्चात आपको वहां से मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना
- आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना है।
- आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना है।
- इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र विद्युत विभाग में जमा करना है|
- इस प्रकार आप Kisan Mitra Urja Yojana के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।