Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: राजस्थान फ्री मोबाइल मिलना शुरू 

Rajasthan Free Mobile Yojana: दोस्तों हमारा भारत देश डिजिटल इंडिया बनने की राह पर अग्रसर है। जिसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट एवं स्टेट गवर्नमेंट ने मिलकर तकरीबन सभी सरकारी कार्यों एवं सेवा को डिजिटल कर दिया है। इसलिए अभी हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए Rajasthan Free Mobile Yojana को आरंभ किया गया है।

Rajasthan Free Mobile Yojana

इस योजना के द्वारा से प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल प्रदान किए जाएंगे। क्योंकि डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए मोबाइल का होना अत्यधिक जरूरी है। तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023

राजस्थान राज्य के सीएम श्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण 2022-23 के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana को आरंभ करने की घोषणा की है। इस योजना के द्वारा से प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को फ्री में मोबाइल प्रदान किए जाएंगे। परंतु अब सुनने में आ रहा है कि यह मोबाइल प्रदेश की सभी जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को दिए जाएंगे। इसलिए अब इस योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं की संख्या 1.35 करोड़ हो गई है। इन मोबाइलों में 3 साल तक का डाटा भी बिल्कुल मुफ्त में दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को मोबाइल फोन देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। जिससे वह घर बैठे ही अपने हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी सही वक्त पर प्राप्त करके उसका फायदा खुद उठाने में सक्षम हो सकें।

  • राजस्थान सरकार द्वारा Free Mobile Yojana Rajasthan के तहत 1200 करोड़ रुपए का खर्च वहन किया जाएगा।
  • लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल का वितरण जिला एवं ब्लाक स्तर पर ई-मित्र के द्वारा से किया जाएगा।
  • मोबाइल प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला को अपना ईकेवाईसी करवाना होगा।
  • इस योजना को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में नाम देखें

Rajasthan Free Mobile Yojana के पहले चरण में किन किन को मिल रहा है फ्री मोबाइल

10 अगस्त 2023 से राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फ्री मोबाइल देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिन महिलाओं को यह मोबाइल मिलेंगे उनकी डीटेल्स हमने आपको नीचे प्रदान की है।

  • सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राएं।
  • सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान (महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक) में अध्यनरत छात्राएं।
  • विधवा/ एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं।
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 दिवस वर्ष (2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
  • इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 50 दिवस वर्ष (2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
  • आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
  • चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Highlights

योजना का नामराजस्थान फ्री मोबाइल योजना
आरंभ की गईसीएम अशोक गहलोत के माध्यम
उद्देश्यमुफ्त में मोबाइल फोन देना ताकि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वक्त पर उन तक पहुंच सकें
लाभार्थीप्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया एवं जनाधार कार्ड धारक महिलाएं
लाभार्थियों की संख्याएक करोड़ 33 लाख
निर्धारित बजट12 सौ करोड़ रुपए
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajasthan.gov.in/

Rajasthan Work From Home Yojana

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना में वितरित किए जाने वाले मोबाइल की खासियत

  • Rajasthan Free Mobile Yojana के तहत वितरित किए जाने वाले मोबाइल फोन स्क्रीन टच वाले यानी स्मार्टफोन होंगे।
  • यह फोन मेड इन इंडिया होगा।
  • जो 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • साथ ही यह Quard Core के प्रोसेसर पर काम करेगा।
  • और इनमें 2GB रैम एवं 32GB मेमोरी स्टोरेज होगा।
  • मोबाइल फोन में 3 साल तक के लिए हर महीने 5 से 10 जीबी डाटा बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • लाभार्थी महिला मोबाइल में दो सिम का इस्तेमाल कर सकेंगी।
  • इसके प्रायमरी स्लॉट में सिम पहले से ही एक्टिवेट करके दिया जाएगा।
  • जिसे बदला नहीं जाएगा।
  • यह स्मार्टफोन 5500 से 6000 रुपए की कीमत के हो सकते हैं।
  • बीएसएनएल, एयरटेल एवं रिलायंस जियो जैसे प्रसिद्ध कंपनियों की इंटरनेट सेवा इन मोबाइलों से कनेक्ट होगी।

राजस्थान CM हेल्पलाइन नंबर

Rajasthan Free Mobile Yojana Objective (उद्देशय)

इस योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है कि प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान करना। जिससे सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक आसानी से पहुंचाई जा सकें। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि प्रदेश के पात्र परिवारों के पास मोबाइल फोन एवं इंटरनेट सेवा ना होने की वजह से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उन तक नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण वह योजना एवं सेवाओं का फायदा लेने से वंचित रह जाते हैं। परंतु अब राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे पात्र परिवारों को सही वक्त पर सही योजना और सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी।

इसके अलावा यह योजना प्रदेश की महिलाओं को इस डिजिटल युग में डिजिटल सेवा का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। और यही Rajasthan Free Mobile Yojana को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य हैं।

फ्री मोबाइल योजना राजस्थान के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits & Qualities)

  • राजस्थान राज्य के सीएम अशोक गहलोत के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 बजट घोषणा के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana को आरंभ करने का ऐलान किया गया था।
  • इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।
  • यह स्मार्टफोन तकरीबन 1.35 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे।
  • यह महिलाएं चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और प्रदेश की जनाधार कार्ड धारक महिलाएं होंगी।
  • इस योजना के तहत स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है।
  • फ्री मोबाइल योजना राजस्थान राज्य की महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ेगी।
  • जिससे वह भी अन्य महिलाओं की तरह डिजिटल सेवा का फायदा उठाने में सक्षम हो पायेंगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार के माध्यम से संचालित की जाने वाली योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
  • पात्र महिलाओं को मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए अपना E-KYC करवाना होगा।
  • जिसके लिए उनके पास जनाधार कार्ड होना चाहिए।

राजस्थान महिला निधि योजना

Rajasthan Free Mobile Yojana Eligibilities (पात्रता)

  • आवेदक महिला राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • सिर्फ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया एवं जन आधार कार्ड धारक महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।

Important Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • जनाधार कार्ड
  • चिरंजीवी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Rajasthan Free Scooty Yojana

Rajasthan Free Mobile Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन करें

इस योजना का फायदा आपको मिलेगा यह नहीं यह देखने के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2023 में अपना नाम जांचना होगा। यदि आपका नाम इस योजना में शामिल होगा तो Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का फायदा आपको दिया जाएगा। हम आपको नीचे मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत नाम जांचने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • प्रथम आपको गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • जिस पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • यदि आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुफ्त स्मार्टफोन पाने का तरीका

राजस्थान सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले मुफ्त स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए महिलाओं को नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

मुफ्त स्मार्टफोन पाने का तरीका
  • फिर इसके बाद आपको IGSY पोर्टल पर E-kyc करना होगा।
  • साथ ही पैन कार्ड की डिटेल्स पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
  • जिसके बाद आपके सामने 3 फॉर्म आ जाएंगे आपको डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर मोबाइल कंपनी के पास ले जाना होगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल कंपनी में जाकर सिम और डाटा प्लान का चयन करना होगा।
  • मोबाइल कंपनी के काउंटर पर मोबाइल फोन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद भरे हुए फॉर्म को मोबाइल कंपनी द्वारा स्कैन कर IGSY पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
  • प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी के ई वॉलेट में 6800 ट्रांसफर हो जाएंगे।
  • अब पैसे आने के बाद लाभार्थी अपने लिए मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीद सकेंगे। 

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Location and address of the Nearest Camp

  • सबसे पहले इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की ऑफिशल वेबसाइट igsy.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • फिर आपको होम पेज पर योजना की पात्रता सेक्शन में अपना जन आधार नंबर और श्रेणी का चयन करके फाइंड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इससे आपको यहां पर मैसेज प्राप्त हो जाएगा कि आप इस योजना के लिए पात्र है या नहीं है।
  • जिसके बाद आपको इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोबारा से जाना है और होम पेज पर कैंप खोजे सेक्शन पर जाना है।
  • अब आपको अपना जिला, तहसील और ब्लॉक का चयन करके फाइंड पर क्लिक करना है।
  • इससे आपके नजदीकी कैंप की लोकेशन और एड्रेस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • जिसके बाद निर्धारित डाक्यूमेंट्स लेकर आपको दिए गए कैंप में पहुंच जाना है। कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लगेंगे।

Leave a Comment