मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023: विवाह पोर्टल, Kanya Vivah Yojana MP Apply

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मध्य प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार, जरूरतमंदों, बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने की थी। पहले इस योजना के माध्यम से गरीब निराश्रित, निर्धन, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों/विधवा महिलाओं/तलाकशुदा महिलाओं को शादी के समय ₹51000 की आर्थिक सहायता दी जाती थी। लेकिन अब Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹55000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसे अब ओर बढ़ाकर मुख्यमंत्री जी ने ₹56000 कर दिया है।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP

इसके अलावा सामूहिक विवाह करने पर भी इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी कन्याओं पर पैसे खर्च किए जाते हैं। यदि आप मध्यप्रदेश के निवासी है तो फिर आप हमारा यह लेख जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम अपने इस लेख में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राज्य की हिंदू, मुस्लिम व अन्य सभी धर्मों की गरीब कन्याओं को शादी के दौरान 56000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। आवेदक को इस योजना का लाभ लेने के लिए शादी के 90 दिन पहले आवेदन करना होता है। इसके तहत आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए विवाह के समय बेटी की उम्र 18 साल या फिर इससे ज्यादा होनी चाहिए और जिस लड़के से उस लड़की की शादी हो रही है उस लड़के की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए, तभी वह इस योजना का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।

Kanya Vivah Yojana MP 2023 के तहत आवेदन करने वाली कन्या का नाम सम्रग पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। इस योजना के माध्यम से अब राज्य में गरीब परिवारों की कन्याओं का भी अच्छे से विवाह हो रहा है और उनके माता-पिता को उनके विवाह के लिए उधार व लोन लेने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है|

प्रसूति सहायता योजना

अब Kanya Vivah Yojana MP में सामान की जगह भी दिए जाएंगे पैसे

सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्याओं को विवाह के समय दी जाने वाली सामग्री के संबंध में कुछ शिकायत मिलने पर यह फैसला किया है कि अब कन्याओं को सामग्री की जगह योजना की पूरी राशि ₹56000 दिए जाएंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस योजना के तहत बेटियों को दी जाने वाली सामग्री में भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2023 में कन्याओं को विदाई में सामान नहीं बांटा जाएगा उन्हें सीधे ₹56000 दिए जाएंगे। जिससे राज्य में इस योजना के तहत हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लग सकेगी।

वर्ष 2023-24 में Kanya Vivah Yojana MP के तहत 80 करोड़ के बजट का प्रावधान

बुधवार को शिवराज सरकार द्वारा अपने चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया गया है। प्रदेश में पहली बार ई-बजट पेश किया गया है। इस बजट में Mukhymantri Kanya Vivah Yojana MP के लिए 80 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। पहले इस योजना के तहत लाभार्थी कन्या को विवाह के लिए ₹51000 दिए जाते थे लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹56000 कर दिया गया है। इस बार शिवराज सरकार ने बजट में महिलाओं/लड़कियों के लिए खजाना खोला है।

Kanya Vivah Yojana MP Objective 2023 (उद्देशय)

 दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बहुत से ऐसे नागरिक है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते हैं तथा गरीब होने के कारण अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाते हैं इसी परेशानी और मुसीबत को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP को आरंभ किया है इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों और विधवा महिलाओं की शादी के लिए 56000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करना है। जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर सके और यही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन नंबर

Important Deatils Of Kanya Vivah Yojana MP 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
शुरू की गयीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा
वर्ष2023
लाभार्थीगरीब परिवार की बेटियाँ
वित्तीय धनराशि56,000 रुपये
आवेदन प्रक्रियाOnline/Offine
State Madhya Pradesh
आधिकारिक वेबसाइटhttp://socialjustice.mp.gov.in/

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लाभ (Benefits)

  • सरकार द्वारा राज्य की गरीब परिवार या उससे नीचे जीवन यापन करने वाली बालिकाओं को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जायगी।
  • BPL परिवार की बेटी की शादी में सरकार 5,000 रुपये की एकमुश्त रकम देगी।
  • यह रकम लड़की के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दी जाएगी।
  • गरीब परिवार की बेटियों और विधवा महिलाओं की शादी के लिए 56 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • सरकार द्वारा कन्या के विवाह के लिए दी जाने वाली धनराशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर क रदी जाएगी |इसलिए लाभार्थी का खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • सरकार द्वारा दी गई धनराशि प्राप्त कर आप अपनी बेटी के विवाह का पूरा खर्च अच्छे से उठा सकते है।
  • अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके गरीब परिवार भी अपनी बेटी का अच्छे से कन्यादान कर सकेंगे और साथ ही लेने वाले कर्जे से बच सकेंगे।

MP Kanya Vivah Scheme Eligibility (पात्रता)

  • योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • तथा वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • ऐसी परित्यक्ता महिला जो निराश्रित हो और स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से सक्षम न हो।
  • इसके अलावा जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो वे भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी के अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

जननी सुरक्षा योजना

Important Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • वोटर आईडी कार्ड
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गरीबी रेख से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का बीपीएल कार्ड
  • समग्र कोड
  • कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की Official Website पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
 Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana में ऑनलाइन आवेदन करे
  • इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,आधार नंबर ,आयु आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप MP Kanya Vivah Scheme 2023 के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं।
  • तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी दस्तावेजों को अटैच करके अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के दफ्तर में जाकर जमा करना होगा।
कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन करें

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हितग्राहियों की सूची कैसे देखें?

  • प्रथम आपको योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको हितग्राहियों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन में से स्वीकृत हितग्राहियों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हितग्राहियों की सूची देखें
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको हितग्राहियों की सूची देखें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप सत्यापित लाभार्थियों की सूची देख सकते हैं।

Toll Free Number

यदि किसी नागरिक को आवेदन करने के दौरान कोई परेशानी आ रही है तो वह इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी परेशानी को हल कर सकता हैं।

  • सी.एम. हेल्पलाइन: 181
  • नि:शक्तों के लिए: 1800 233 4397
  • केंद्र सरकार की दिव्यांग जन सूचना लाइन: 1800 233 5956

FAQ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है ?
मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से प्रदेश की गरीब नागरिकों के बेटी की शादी के लिए सहायता राशि प्रदान करती हैं। ताकि उनके माता पिता को आर्थिक सहायता मिले।

कन्या विवाह योजना में कितना पैसा मिलता है ?
इस योजना के माध्यम से सरकार कन्या की शादी के लिए 56000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में देती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का फॉर्म कैसे भरें?
मध्य प्रदेश के जो भी इच्छुक नागरिक मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का फॉर्म भरना चाहते हैं तो उन्हें अधिकारिक वेबसाइट mpvivahportal.nic.in पर करना होगा। इसके बाद वहां पर application form के विकल्प को चुने फिर फॉर्म खुलेगा जिसमे सभी जानकारी को भरकर submit बटन को सेलेक्ट करे। फिर इसके बाद login करना होगा। इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का फॉर्म भर सकते है।

कन्या विवाह योजना की वेबसाइट कौन सी है
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mpvivahportal.nic.in है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *