Ladli Bahana Yojana Online Apply | एमपी लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन | Ladli Behna Yojana Kyc Online, Documents & Eligibility
हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं जिसका नाम लाडली बहना योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया हैं। मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही Ladli Bahana Yojana का संचालन किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। दोस्तों अगर आप भी MP राज्य के नागरिक हैं, तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं| लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
MP Ladli Bahana Yojana 2023 क्या है?
लाडली बहना योजना 2023 को शुरू मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया हैं। जिसके तहत राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान जी ने इस योजना को नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए शुरू करने की घोषणा की हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि 1000 रूपए प्रतिमाह गरीब बहनों को प्रदान की जाएगी। यानी 1 वर्ष में इस तरह MP Ladli Bahana Yojana के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में पहुचायी जाएगी।
लाडली बहना योजना की न्यू अपडेट
इस योजना से जुडी न्यू अपडेट सामने आई हैं। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने दी है। उन्होंने बताया है कि इस योजना के तहत सभी जरूरी कदम महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के अनुसार उठाए जाएंगे। यानी यह योजना पूरी तरह से महिला एवं बाल विकास विभाग की निगरानी में रहेगी और उनके निर्देशों के द्वारा ही संचालित की जाएगी। इसके अलावा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह जी ने कहा है कि इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसीलिए नगर निकायों में शिविरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभाग ने 3 करोड़ 66 लाख 5 हजार रुपए की मंजूरी दी है। इस धनराशि के जरिए निकायों के कुल 7321 वार्डों के लिए प्रति वार्ड 5 हजार रुपये के मान से राशि को स्वीकृत किया गया है।
सीएम शिवराज जी ने की लाडली बहना योजना की समीक्षा बैठक
लाडली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में सीएम जी ने ई-केवाईसी, बैंक खाता खुलवाने, आधार लिंक आदि के संबंधित जानकारी ली है। इसके अलावा इसका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिल सके, इसके सरलीकरण के निर्देश भी दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान जी व्यक्तिगत रूप से इस योजना की निगरानी कर रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त हो सके। राज्य में भाजपा के चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की वजह से इस योजना के आवेदन फॉर्म 25 मार्च से 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। पहले आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होनी थी।
लाडली बहना योजना के लिए 4 तरीके से करें ई-केवाईसी
मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए समग्र आईडी को ई-केवाईसी द्वारा आधार से लिंक कराना जरूरी है। महिलाएं 4 तरीके से समग्र आईडी की ईकेवाईसी करा सकती है। महिलाएं लोक सेवा केंद्र पर जाकर, एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क केवाईसी करा जा सकती है। इसके अलावा समग्र पोर्टल पर खुद ईकेवाईसी कर सकती हैं। लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं से अनुरोध है कि वह अपनी समग्र आईडी को e-kYC के द्वारा आधार कार्ड से लिंक करवा ले। क्योंकि अगर महिलाओं की समग्र आईडी आधार कार्ड से लिंक नहीं होगी तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। Ladli Behna Yojana e-KYC करनी अनिवार्य है।
लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन हेतु दिया गया प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निगम के जोनल और वार्ड प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में आवेदन फॉर्म भरने और बैंक खाते से आधार लिंक करने जैसी जानकारी दी जा रही है। महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी राम निवास बुधोलिया ने बताया कि इसी तरह नगर निगम एआईसीटीएसएल ऑफिस में नगर निगम के सभी ज़ोनल और वार्ड प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लाड़ली बहना योजना के संबंध में आवेदन पत्र भरवाये जाने, समग्र आईडी को आधार से लिंक करने, बैंक खातों को आधार से लिंक करने आदि के बारे में बताया गया। कार्यकर्ताओं को यह प्रशिक्षण इसलिए लिए दिया जा रहा है ताकि अच्छे से पात्र महिलाओं का ऑनलाइन आवेदन हो सके। 25 मार्च से लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की लाड़ली बहना योजना
5 मार्च 2023 को दोपहर के 2.09 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर Ladli Bahana Yojana लांच करके महिलाओं को बहुत बड़ी सौगात दी है। साथ ही मध्यप्रदेश के भोपाल के जंबूरी मैदान में लगभग 1 लाख महिलाओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ भी कर दिया है। मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के दौरान खुद एक बहन का प्रपत्र भरवा कर उपस्थित बहनों को योजना से जुड़ी जानकारी दी है। इस कार्यक्रम में योजना के थीम सॉग और लघु फिल्म को भी लांच किया गया है। राज्य की मूलनिवासी, विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता) जो इस साल 1 जनवरी को 2023 को 23 साल की आयु पूरी कर चुकी हो और जिनकी अधिकतम आयु 60 साल से कम की है। वह इस योजना के तहत आवेदन पत्र भर सकती है।
Ladli Bahana Yojana की महत्वपूर्ण तिथियां
योजना की आधिकारिक घोषणा | 5 मार्च 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ | 25 मार्च 2023 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 30 अप्रैल 2023 |
सूची का प्रकाशन | 1 मई 2023 |
आखिरी सूची पर दावे एवं आपत्तियां की अंतिम तारीख | 1 मई से 15 मई तक |
आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख | 16 मई से 30 मई तक |
महिलाओं के खाते में पहला ट्रांजैक्शन | 10 जून 2023 तक को |
आपत्तियों का किया जाएगा निराकरण
- आगर कोई नाम छूट गया है या गलत जानकारी देकर नाम जुड़ा है, तो आपत्तियों के बाद सुधार किया जा सकेगा।
- महिलाओं द्वारा आपत्तियों के लिए ग्राम, वार्ड के प्रभारी को लिखित और 181 पर ऑनलाइन भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।
- ग्रामीण क्षेत्रों में आपत्तियों के निराकरण के लिए जनपद पंचायत के सीईओ, एरिया के नायब तहसीलदार, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी की समिति का गठन किया जाएगा।
- नगर परिषद क्षेत्रों में आपत्तियों के निराकरण हेतु तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ,महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी की समिति गठित की जाएगी।
- नगर निगम क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी और महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ की समिति बनाई जाएगी।
Ladli Bahana Yojana के तहत हर महीने की 10 तारीख को खाते में आ जाएंगे पैसे
लाडली बहना योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को हितग्राहियों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुआ करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने दी है। आपको बता दें कि भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ किया जाएगा जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार का एक मजबूत कदम होगा। इस योजना के जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए संचार के विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ उठा सकें।
60 साल से अधिक पेंशन नहीं लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लाड़ली बहना योजना को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाए। फर्जी हितग्राही ना जुड़े। साथ ही उन्होंने कहा है कि “60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाए, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है को भी योजना लाभ मिलेगा।
Ladli Bahana Yojana के तहत 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरवाने शुरू किए जाएंगे। राज्य में 51 हजार 455 राजस्व ग्राम से फॉर्म भरवाए जाने हैं। फॉर्म भरवाने के कार्य में पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। जो आवेदन ऑफलाइन भरे जाएंगे उन्हें ऑनलाइन कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने आवेदन पत्र के प्रारूप पर भी चर्चा की है उन्होंने कहा है कि आवेदन पत्र जितने आसान बनाए जा सके उतनी आसान बनाए जाएं।
Short Details Of लाडली बहना योजना 2023
योजना का नाम | MP Ladli Bahana Yojana |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रूपए प्रतिमाह /12000 रूपए वार्षिक |
राज्य | मध्यप्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी |
जून से लागू की जाएगी MP Ladli Bahana Yojana
MP Ladli Bahana Yojana जून 2023 से लागू की जाएगी। 5 मार्च 2023 से इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म जमा होने शुरू होंगे। उसके 2 महीने बाद सरकार द्वारा पात्र 1 करोड़ महिलाओं का चयन किया जाएगा। जून से इन 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 (₹12000 सालाना) हस्तांतरित किए जाएंगे। यानी जून से राज्य की एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य की सभी वर्ग की गरीब महिलाओं को दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना को राज्य में एमपी लाडली लक्ष्मी योजना की तरह संचालित किया गया हैं। राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा घोषणा की गई है कि 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए की धनराशि इस योजना में खर्च की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा योजना के माध्यम से गरीब महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। यह योजना राज्य में सभी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में कारागार साबित होगी। प्रतिवर्ष सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत 12000 करोड़ रुपए लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्ग की गरीब 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे पहुचायी जाएगी| जिससे राज्य की बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सकेगा।
5 वर्षों में लाड़ली बहना योजना पर 60 हजार करोड़ किए जाएंगे खर्च
सरकार द्वारा Ladli Bahana Yojana MP को प्रदेश में 5 सालों के लिए संचालित किया जाएगा। इन 5 वर्षों में सरकार इस योजना पर 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2023 से इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। जिसके 2 महीने बाद चयनित महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह ₹1000 (प्रतिवर्ष ₹12000) हस्तांतरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश की 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने इस योजना को राज्य में इसलिए शुरू किया है ताकि वह गरीब बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सके और उन्हें आर्थिक तंगी से बचा सकें।
Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य के वो लोग जो निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, उन्हे इस योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी। जिसके तहत राज्य की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी जो कि वार्षिक 12000 रूपए होगी। यह राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में पहुचायी जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य Ladli Bahana Yojana के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। ताकि समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार प्राप्त हो। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को भी राज्य में एमपी लाडली लक्ष्मी योजना की तरह संचालित किया जाएगा।
हर साल 12000 रुपए की प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता
जैसा की हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। लाडली बहना योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ के सीधे बैंक खाते में प्रतिमाह वितरित की जाएगी। जिससे गरीब महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा। Ladli Bahana Yojana 2023 के माध्यम से किसी भी पंथ, जाति या संप्रदाय की महिला हो उन्हें समानता के साथ लाभान्वित किया जाएगा। आपको बता दे की खास तोर पर एमपी लाडली बहना योजना को महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए संचालित किया गया हैं
लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Ladli Bahana Yojana को आरंभ करने की घोषणा की गई हैं
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- जिससे महिलाओ को समाज में समानता का अधिकार मिल सके
- सभी जाति, वर्ग जैसे – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
- लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के तहत 5 वर्षों में सरकार द्वारा 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ निम्न वर्ग की सभी बहनों को प्रदान किया जाएगा।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही दिया जा रहा हैं
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
- मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शर्तें
- महिला विवाहित होनी चाहिए। परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं भी योजना के दायरे में।
- महिला की आयु दिनांक 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 23 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।
- अवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में से कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम, मंडल, स्थाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, पेंशनर इत्यादि किसी भी प्रकार के कर्मचारी के परिवार की महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के परिवार की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- पंच और उपसरपंच को छोड़कर किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
- शासकीय संस्थाओं में मनोनीत किसी भी प्रकार के सदस्य के परिवार की महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर संयुक्त परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है, तो ऐसे परिवार की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- किसी परिवार के पास ट्रैक्टर या या कोई चार पहिया वाहन है, तो ऐसे परिवार की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी योजना में ₹1000 महीने का लाभ ले रही महिलाओं को भी इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता की फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र)
- वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड (कोई एक)
- मध्य प्रदेश के निवासी होने का प्रमाण पत्र
Ladli Bahana Yojana MP 2023 के लिए पात्रता
- लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।
- इस योजना के लिए निम्न वर्ग और गरीब महिलाएं पात्र होगी।
- राज्य सरकार द्वारा निम्न व् मध्यम वर्ग की बहने चाहे किसी भी जाति की हो तथा किसी भी पंथ की हो सभी योजना के लिए पात्र होगी।
- इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी गरीब बहने लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हर गांव गांव जाकर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में ही अधिकारियों द्वारा Madhya Pradesh Ladli Bahana Yojana के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इसलिए पात्र महिलाएं अपने नजदीक लगने वाले इस योजना के शिविर में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकती है। बहनों को अपने साथ जरूरी दस्तावेजों को शिविर में ले जाना होगा।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद अधिकारियों द्वारा आवेदन की रसीद दी जाएगी। जिसे बहनों को अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा। सरकार द्वारा आवेदन फॉर्म सत्यापित होने के बाद जून 2023 से पात्र लाभार्थी हितग्राही के बैंक खाते में हर महीने की 10 तारीख को 1000 रुपए की धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।