Free Aadhaar Update: फ्री में आधार अपडेट करने का सुनहरा मौका, पूरी जानकारी जानें

Free Aadhaar Update Online Kaise Kare @ myaadhaar.uidai.gov.in, Last Date, निशुल्क आधार अपडेट ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, जरूरी दस्तावेज, Aadhaar Update Status

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं की आधार कार्ड हमारे लिए कितना जरूरी हैं। हमे किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने से लेकर कही सार्वजनिक स्थान पर जाने के लिए टिकट बुकिंग आदि सभी प्रकार की सुविधाएं आधार कार्ड के माध्यम से प्राप्त होती हैं। परन्तु 10 वर्ष के बाद आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी हैं। इसलिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) के द्वारा देश के सभी नागरिकों को Free Aadhaar Update की सुविधा दी जा रही हैं यदि आप भी अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस निशुल्क आधार अपडेट की पूरी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से देंगे। सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

UIDAI Free Aadhaar Update 2023

वित्तीय वर्ष 2023 में देश के सभी नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) के द्वारा Free Aadhaar Update की शुरुआत की गई हैं। सरकार द्वारा नागरिकों को अगले तीन महीने तक निशुल्क अपडेट का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके बाद मे आपको फीस के 50 रुपए देने होंगे। परन्तु अब आपको आधार अपडेट कराने के लिए कोइ पैसे नहीं खर्च करने होंगे। आप ऑनलाइन के माध्यम से  इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ देश के लाखो लोग उठा पाएंगे।

Link Aadhaar with Ration Card

Free Aadhaar Update   

निशुल्क आधार अपडेट 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामFree Aadhaar Update   
लाभार्थीआधार कार्ड धारक  
उद्देश्यऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करना  
अपडेट सुविधा  निशुल्क  
अपडेट करने की अंतिम तिथि  14 जून 2023  
साल2023  
अपडेट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://myaadhaar.uidai.gov.in/   

24 जून तक रहेगी निशुल्क आधार अपडेट की सुविधा

UIDAI द्वारा देश के सभी लोगो को बताया गया हैं कि निशुल्क आधार अपडेट की सुविधा प्राप्त करने के लिए आप अपने आधार कार्ड को, अपने डॉक्यूमेंट को पोर्टल पर जाकर 15 मार्च से लेकर 14 जून 2023 तक ही अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए  आपको कोई भी खर्च अथवा फीस नहीं देनी होगी। परन्तु आधार कार्ड धारकों के लिए Free Aadhaar Update केवल 24 जून तक ही सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। उसके बाद 50 रुपय फीस के रूप में देने होंगे। सरकार द्वारा इस अपडेट आधार का लाभ देश के लोगो को ऑनलाइन के माध्यम से दिया जा रहा हैं। आपको निशुल्क आधार कार्ड अपडेट करने के लिए सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स जैसे नाम, जन्म तिथि और पता आदि अपलोड करना होगा, ताकि सभी आधार कार्ड धारकों की पहचान और जानकारी सही रह सके।

Free Aadhaar Update 2023 के फायदे

  • अब यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) के द्वारा नागरिकों के मुफ्त में आधार को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जा रही हैं
  • आपको यह सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट करने पर ही  प्रदान की जाएगी
  • सरकार द्वारा यूआईडी के इस निर्णय से लाखों लोगों को लाभ प्राप्त होगा
  • सभी लोग निशुल्क सुविधा का लाभ उठाकर अपने 8 से 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर सकते है।  जिसके लिए आपको कोई भी पैसा नहीं देना होगा
  • Free Aadhaar Update 2023 का उद्देश्य ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करना हैं जिसके लिय UIDAI द्वारा Free Aadhaar Update को तीन महीने के लिए लॉन्च किया गया हैं
  • आधार कार्ड का लाभ सभी सरकारी सुविधा से लेकर प्राइवेट सुविधा तक प्रदान किया जाता हैं आधार कार्ड हर एक जरूरी चीज में काम आने वाला एक अहम दस्तावेज हैं
  • सरकार द्वारा चलायी गई लगभग 1200 से अधिक योजनाओं का लाभ आपको आधार कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जाता है। क्योकि आधार के माध्यम से किसी की भी पहचान आसानी से की जा सकती हैं

Online Free Aadhaar Update करने की प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिय आपको सबसे पहले My Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां जाने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल जाएगा।
Online Free Aadhaar Update
  • इस पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
निशुल्क आधार अपडेट
  • इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकर दर्ज करने के बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको अगले पेज पर Document Update पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप जिस डॉक्यूमेंट को अपडेट करना चाहते हैं उसकी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको अपनी डिटेल्स वेरीफाई करनी होगी।
  • आप इस प्रकार अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
  • आपकी डीटेल्स आधार कार्ड को वेरीफाइड करने के लिए 15 से 30 दिन के अंदर ऑनलाइन अपडेट हो जाएगी।

Leave a Comment