राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व पात्रता

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Rajasthan को राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य के आर्थिक वर्ग से कमजोर एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दलित समुदाय, आदिवासी समुदाय नागरिको को 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेग। यह दुर्घटना बीमा परिवार के एक व्यक्ति की मौत होने पर 5 लाख रुपए और परिवार में दो या दो से अधिक की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए रुपए तक का दिया जाएगा।

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Rajasthan

यदि आप राजस्थान राज्य के नागरिक हैं और इस योजना की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना से जड़ी सभी जानकारी जैसे-मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता एवं दस्तावेज आदि सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से दे रहें हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023

इस योजना की शूरूआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Rajasthan के तहत दुर्घटना ग्रस्त लोगो को निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी और इसके आलावा अगर किसी नागरिक की किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती हैं तो राज्य सरकार द्वारा नागरिक के परिवार को 10 लाख रुपए तक का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को इसका लाभ प्राप्त हो सके। बीमा क्लेम करने के लिए आवेदक को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ही दावे का भुगतान 90 दिन के अंदर किया जाएगा।

Rajasthan Mehngai Rahat Camp

किन दुर्घटना मौतों पर मिलेगा बीमा कवर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। जिसकी पूरी जानकारी हम आपको नीचे दे रहें हैं जो इस प्रकार हैं

  • रोड रेल, वायु दुर्घटना में क्षति या मौत होने पर मिलेगा बीमा कवर का लाभ।
  • मकान ढहने पर होने वाली क्षति या मौत होने की स्थिति में बीमा कवर मिलेगा।
  • पानी में डूबने पर क्षति या मौत होने पर मिलेगा बीमा कवर।
  • रसायनिक द्रवों केमिकल छिड़काव के कारण मौत या क्षति होने पर बीमा कवर।
  • बिजली के झटके कारण होने वाली क्षति या मौत पर कवर मिलेगा।
  • आग में जलने कारण होने वाली क्षति या मौत
  • खुद ऊंचाई से गिरने या ऊंचाई से कोई वस्तु ऊपर आ गिरने पर क्षति या मौत होने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

Important Details Of Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana Rajasthan

योजना का नाम  Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana
शुरू की गई  राजस्थान सरकार द्वारा  
लाभार्थीकमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों को और चिरंजीवी परिवार के सदस्य  
उद्देश्यस्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना  
बीमा कवर राशि  10 लाख रुपए  
राज्यराजस्थान  
साल2023  
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइटhttps://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/

अपंग होने पर कितना बीमा कवर मिलेगा

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई की गई Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के तहत व्यक्ति के दिव्यांग होने की स्थति में अलग-अलग बीमा कवर दिया जाएगा  जैसे-एक हाथ एक पेर या एक आंख पर 1.5 लाख रुपए का बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। जबकि दोनों हाथों या दोनों पैर या दोनों आंखें एक हाथ एक पैर या एक हाथ एक आंख या एक पर एक आंख की क्षति होने पर लाभार्थीयो को 3 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।

राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना

एक से अधिक क्लेम होने पर दूसरे क्लेम पर कटेगी राशि

  • राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत हाल ही में की गई हैं
  • इस योजना के तहत यदि 1 व्यक्ति की मौत किसी दुर्घटना में होती है तो ऐसी स्थिति में 5 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा।
  • जबकि एक से अधिक की मौत होने पर इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 1 साल के भीतर केवल एक से अधिक बीमा क्लेम 10 लाख से अधिक भुगतान नहीं किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना मौत या क्षति की राशि SDRF और मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर 10 लाख तक दी जाएगी।
  • इसके आलावा यदि कोई व्यक्ति हत्या का प्रयास, हत्या या आत्महत्या अथवा आत्महत्या का प्रयास करता हैं तो उसे  बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा।

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits & Qualities)

  • वित्तीय वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत की गई हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ना होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इसके माध्यम से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवारों को निशुल्क बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • यदि किसी व्यक्ति की अपंग होने, मृत्यु होने या क्षति होने पर उसे 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • दुर्घटना ग्रस्त नागरिको को अपने इलाज को लेकर किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े।
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • योजना के तहत दावे का भुगतान 90 दिन के अंदर किया जाएगा।
  • पात्र नागरिको को दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान प्राप्त करने के लिए चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को जन आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
  • अब राज्य के नागरिक मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे।

जानिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की पात्रता (Eligibilities)

  • राज्य के मूल निवासियों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को शैल किया गया हैं।
  • चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड बैंक से लिंक होना अनिवार्य हैं।
  • यदि परिवार में दो या दो से अधिक मौत होने की स्थिति में 10 लाख रुपए से धिक्  राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • इसके आलावा सांप के डसने से मौत होने पर बीमा क्लेम के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

  • आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिय सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां पर आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन करें
  • इस पर आपको योजना का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपको  इस पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • जिसमे आपसे मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • आपके द्वारा सभी जानकारी दर्ज करने के बाद फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको SSO ID के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको नए पेज पर अपनी एसएसओ आईडी दर्ज करनी होगी।
  • दर्ज करने के बाद अंत में आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आप आसानी से आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी को पूरा कर पाएंगे। 
Updated: April 20, 2023 — 2:31 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *