Bihar Makhana Vikas Yojana 2023: बिहार मखाना विकास योजना ऑनलाइन आवेदन

Bihar Makhana Vikas Yojana: आज के समय में भारत के कई राज्यों में मखाने की खेती तेजी से हो रही हैं जिसमे सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बिहार बन गया हैं हमारे देश में मखानों की 90 फीसदी खेती बिहार में ही होती है। इतना ही नही बल्कि, बिहार राज्य के मिथिला मखाना को सरकार से जीआई टैग भी मिला गया हैं जिसके तहत बिहार राज्य के किसान मखानो की खेती करके अपने रोजगार को बढ़ा रहें हैं। इसलिए बिहार सरकार द्वारा मखाने उत्पादन से जुड़े किसानो को मजबूत करने के लिए एक अलग योजना की शुरुआत की हैं जिसका नाम बिहार मखाना विकास योजना हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा मखानो के उत्पादन को बढ़ाया जा रहा हैं।

Bihar Makhana Vikas Yojana

यदि आप बिहार राज्य के  किसान हैं और बिहार मखाना विकास योजना के बारे में सभी जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़िए- बिहार छत पर बागवानी योजना

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023

राज्य सरकार द्वारा Makhana Vikas Yojana Bihar की शुरुआत 04/09/2022 को की गई हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान को मखाना की खेती करने पर कुल लागत (97,000) पर 75 प्रतिशत (72,750) का सहायता अनुदान प्रदान कि जा रहा हैं। इस हिसाब से किसान को सिर्फ 24,250 रुपये ही खर्च करने होंगे। जिसका का लाभ बिहार राज्य के किसानो को ऑनलाइन के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। किसानो को ऑनलाइन आवेदन अधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर करना होगा। बिहार मखाना विकास योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को लाभ पहुंचया जाएगा। विश्वभर में मखानो के उत्पादन का 80 से 90 फीसदी हिस्सा केवल बिहार राज्य से प्राप्त किया जा रहा हैं। इसलिए बिहार मखानो का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बन गया हैं।

मखाना विकास योजना बिहार का मूलभूत उद्देश्य (Objective)

मखाना की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बिहार मखाना विकास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य मखानो की खेती को बढ़ाना हैं। इसके अलावा अब बिहार राज्य के मखाने को देश-विदेश में सुपरफूड के तौर पर लोग जानने लगे हैं। इसलिय राज्य सरकार की ओर से इस पर अधिक ध्यान दिया जा रहा हैं। जिसके तहत बिहार राज्य में मखाना अनुसंधान केंद्र बनाया  गया हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानो को मखाना की खेती और इसके बीज उत्पादन के लिए 50 से 75 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही हैं।

Short Information Of Bihar Makhana Vikas Yojana 2023

Name of serviceBihar Makhana Vikas Yojana
Post Date:-04/09/2022  
BeneficiaryBihar Kisan  
Apply ModeOnline  
DepartmentDirectorate of Horticulture, Department of Agriculture Bihar  

यह भी पढ़िए- Bihar Krishi Vaniki Yojana 

Makhana Vikas Yojana Bihar Benefit (लाभ)

  • किसानो की आर्थिक स्थति को ध्यान में रखते हुए Makhana Vikas Yojana Bihar की शुरुआत हाल ही में की गई हैं।
  • बिहार सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत राज्य के किसानो को रोजगार से जोड़ने के लिए की गई हैं।
  • इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले पात्र किसानो में से प्रत्येक वर्ग की 30% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा Bihar Makhana Vikas Yojana के माध्यम से मखानो की उत्पादकता 16 क्विटल/हेक्टेयर से बढ़कर 28 क्विटल/ हेक्टेयर कर दी जाएगी। ताकि उत्पादकता बढ़ने पर इसका सीधा लाभ किसानो को मिल सके।
  • राज्य सरकार द्वारा यह निर्धारित किया गया हैं की किसानो को उच्च उत्पादकता को प्राप्त करने के लिए कुल 97,000/- रूपए प्रति/क्विटल इकाई लागत का भुगतान करना होगा।
  • किसानो को कुल लागत का 75% या अधिकतम 72,750 रूपए सहायता अनुदान प्रदान किया जायेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ बिहार के 11 जिलों को दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को आवेदन करना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन हो जाने के बाद उनको नियमानुसार सहायतानुदान DBT कार्यक्रम के तहत् CFMS द्वारा भुगतान किया जायेगा।

मखाना विकास योजना बिहार के अंतर्गत आने वाले जिले

बिहार मखाना विकास योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के यहां निम्न 11 जिले आते हैं, जो इस प्रकार हैं-

  • कटिहार
  • दरभंगा
  • सुपौल
  • किशनगंज
  • पूर्णिया
  • सहरसा
  • अररिया
  • पश्चिम चम्पारण
  • मधेपुरा
  • मधुबनी
  • सीतामढ़ी

बिहार मखाना विकास योजना अनुदान

अवयवइकाई लागतसहायता 
मखाना के उच्च प्रजाति के बीज का प्रत्यक्षण97,000/- रूपये /हेक्टेयरलागत मूल्य का 75 प्रतिशत अधिकतम 72,750/- रूपये /हेक्टेयर

मखाना विकास योजना बिहार के लिए बीज कहां से मिलेगा

राज्य सरकार द्वारा मखाना के बीच स्त्रोत के लिए निम्न जगह निर्धारित की गई है जैसे –

  • भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय ,पूर्णिया (सबौर मखाना-1)
  • मखाना अनुसंधान केंद्र ,दरभंगा (स्वर्ण वैदेही)

बिहार मखाना विकास योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको आवेदन करना होगा जिसकी पूरी जानकारी हम आपको निचे दे रहें हैं  जैसे –

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले दी गई लिंक के माध्यम से कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • वहां जाने के बाद आपके सामने सबसे पहले होम पेज ओपन हो जाएगा|
बिहार मखाना विकास योजना में आवेदन करे
  • आपको इस होम पेज पर आवेदन का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है|
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा इसके अंदर आपको आपको अलग-अलग प्रकार की कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे तथा विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने के लिए विकल्प दिखाई देंगे|
मखाना विकास योजना
  • इसके बाद में आपको बिहार मखाना विकास योजना के लिए आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • क्लिक करते ही आपके सामने कुछ इस प्रकार से पेज ओपन होगा|
Makhana Vikas Yojana Bihar
  • आपको चेक बॉक्स पर क्लिक करना है और एग्री एंड कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इस के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, वहां पर अपना किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है|
  • फिर आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है, आप जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने आप की सभी जानकारी ओपन हो जाएगी|
  • इस योजना आवेदन फॉर्म में आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी आपको वह सब जानकारी को सबमिट करना है|
  • फिर अंत में आपको एक बार पुनः आपके द्वारा दी गई जानकारी को चेक कर लेना है|
  • आपके द्वारा सभी जानकारी चेक करने के बाद अंत में आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है|
  • आप इस प्रकार से ही घर बैठे आसानी से बिहार मखाना विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर  सकते हैं|

Leave a Comment