Bihar Krishi Vaniki Yojana 2023 | मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना आवेदन

बिहार सरकार द्वारा वृक्षारोपण करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत कर दी गई हैं जिसका नाम krishi Vaniki Yojana Bihar हैं। इस योजना के माध्यम से किसानों को फसल के साथ-साथ अपने खेत की डोल पर या खाली जगह पर पॉप्लर का वृक्षारोपण करने के लिए सहायता प्रदान की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानो की आय में भी व्रद्धि की जा रही हैं। अगर आप भी बिहार राज्य के किसान हैं और वृक्षारोपण करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे – कृषि वानिकी योजना 2023 का उद्देश्य, लाभ एवं दस्तावेज पात्रता आदि सभी जानकारी देने जा रहें हैं। योजना की सभी जानकारी  प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Bihar krishi Vaniki Yojana 2023

हाल ही में बिहार सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना को शुरू किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत जुड़कर किसानो को लाभ प्रदान किया जा रहा हैं जिसके तहत किसान अपनी कृषि योग्य भूमि पर पॉप्लर के 150 लाख प्रजाति के वृक्ष का रोपण कर सकते हैं। वृक्षारोपण करने के लिए बिहार सरकार द्वारा किसानो को योजना के माध्यम से हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। Bihar krishi Vaniki Yojana के तहत किसानों को सरकारी नर्सरी से एक पॉप्लर का पौधा₹ 10 में दिया जाएगा‌ और यह ₹10 भी किसानों को 3 साल बाद वापस कर दिए जाएंगे।

तीन साल पूरे हो जाने के बाद वन विभाग द्वारा खरीदे गए इन पौधों में से 50% या इससे अधिक पेड़ों की उत्तरजीविता होने पर प्रति पेड़ के अनुसार ₹60 की दर से किसानो को ओर अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा वृक्षारोपण करते समय पौधों की न्यूनतम ऊंचाई 10 फीट और गोला 2.5 इंच होना चाहिए। राज्य के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा जब ये पौधे पेड़ का रूप ले लेंगे तो उनकी कटिंग भी वन विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। पौधे को बड़े हो जाने पर उसका पूरा लाभ किसानो को ही प्रदान किया जाएगा यानि की इसके लाभ में सरकार की कोई भी हिस्सेदारी नहीं होगी।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

krishi Vaniki Yojana Bihar

कृषि वानिकी योजना Key Highlights

योजना का नामKrishi Vaniki Yojana Bihar
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा  
लाभार्थीराज्य के सभी किसान भाई  
उद्देश्यअधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और किसानों की आय में वृद्धि करना  
साल2023  
राज्यबिहार  
संबंधित विभागपर्यावरण एवं वन विभाग
योजना की श्रेणीराज्य सरकारी योजना  
अधिकारिक वेबसाइटforestonline.bih.nic.in  

कृषि वानिकी योजना बिहार का उद्देश्य         

हम सभी जानते हैं कि वृक्ष हमारे बहुत उपयोगी हैं और इनकी कटाई से पर्यावरण का बहुत नुकसान किया जा रहा हैं। इसी को रोकने के लिए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना को शुरू किया हैं जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और किसानों की आय में वृद्धि करना हैं। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के माध्यम से किसानो को हर प्रकार की सहायता दी जा रही हैं।पॉप्लर के पेड़ 5-7 साल बाद बड़े हो जाने पर बहुत अच्छी कीमत पर बिकते हैं। इसका पूरा लाभ केवल किसानो को ही प्रदान किया जाएगा। इसमें सरकार की कोई भी हिस्सेदारी नहीं होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करके किसान अपनी आर्थिक स्थति को पहले से बेहतर बना सकेंगे। Krishi Vaniki Yojana के तहत पूरे राज्य में 2150 एकड़ निजी भूमि में पॉप्लर पौधशालाओ की  स्थापना की जाएगी।

Bihar Apna Khata

Krishi Vaniki Yojana Bihar 2023 के लाभ

  • राज्य सरकार द्वारा Krishi Vaniki Yojana का लाभ राज्य के किसानो को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों के ‌खेतो के डोल या खाली पड़ी जगह पर 150 लाख पॉप्लर प्रजाति के पेड़ों का रोपण किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 2023 के तहत किसानो को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • बिहार सरकार द्वारा इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और किसानों की आय में वृद्धि करना हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य में 2150 एकड़ प्राइवेट भूमि पर पॉप्लर पौधशालाओ की स्थापना भी की जाएगी।
  • Krishi Vaniki Yojana Bihar 2023 का लाभ किसानो को प्रदान किया जाएगा जिससे किसानो को बेहतर रोजगार प्राप्त होगा।
  • किसान स्थानीय सरकारी पौधशालाओं से ₹10 प्रति एक पॉप्लर के पौधों को खरीदने का लाभ krishi Vaniki Yojana Bihar 2023 के साथ जुड़कर प्राप्त कर सकता है और यह ₹10 की राशि भी प्रति पेड़ के हिसाब से 3 साल बाद किसानों को वापस कर दी जाएगी।
  • बिहार सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत 3 साल बाद वन विभाग से खरीदे गए इन पौधों में से 50% पेड़ों की उत्तरजीविता होने पर प्रति पेड़ के अनुसार ₹60 की दर से ओर अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत पात्रता मानदंड

  • कृषि वानिकी योजना का लाभ राज्य के सभी किसान भाई को दिया जा रहा हैं
  • किसान की खुद की जमीन या लीज पर ली गई जमीन हो लेकिन लीज पर ली गई जमीन कम से कम 3 वर्षों के लिए होनी चाहिए।
  • इसके आलावा पॉप्लर के पौधे लगाने के लिए जमीन समतल ऊंची जल जमाव मुक्त होनी चाहिए।
  • किसान के बैंक खाते में योजना के तहत पूंजी के रूप में ₹20000 जमा होने चाहिए।
  • किसान की जमीन में पॉप्लर के पौधे लगाने के लिए सिंचाई की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।
  • बिहार सरकार द्वारा योजना के  आवंटन के लिए प्रति व्यक्ति के अनुसार भूमि को आधा एकड़ से 3 एकड़ रखा गया है।

Bihar Krishi Vaniki Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • लीज डीड की फोटोकॉपी
  • अपडेट की गयी लगान की रसीद
  • 20 हजार रूपए की बैंक में जमा होने का प्रमाण बैंक पास बुक विवरण

Bihar Krishi Vaniki Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिय आपको सबसे पहले Environment & Forest Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत आवेदन करे
  • इस वेबसाइट के होमपेज पर मेन्यू के सेक्शन में आपको ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपसे एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपको द्वारा जैसे ही जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक  होगा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  •  इसको बाद आप ओटीपी को ओटीपी वाले कॉलम में दर्ज कर दें।
  • अब आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
  • क्लिक करने के बाद ही आपके मोबाइल में 12 नंबर की रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त होगी। इस आईडी के द्वारा आप आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कर सकते हैं।
  • आपको अगले पेज पर इलके अलावा पौधो की प्रजाति एवं पौधों की संख्या दर्ज करनी होगी।
  • आपके द्वारा सभी जानकारियां दर्ज  करते ही आपको सेव ड्राफ्ट पर क्लिक कर देना है।
  • अगर आप Final Submit के विकल्प पर क्लिक कर देते हैं तो आपके द्वारा फॉर्म में कोई सुधार नहीं किया जाएगा ।
  • जबकि आप Save as Draft के विकल्प पर क्लिक करते हैं तो आप अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए आपको Already Registration के विकल्प पर क्लिक करके 12 नंबर के रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करना है।
  • अन्त मे आपको योजना का लाभ प्राप्त करने के लिय फॉर्म के साथ सभी डॉक्यूमेंट एवं पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना होगा।
  • आपको बाद मे सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अगर आप आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना चाहते हैं तो प्रिंट एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • आप बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत इस प्रकार अपना आवेदन कर सकते हैं
Updated: March 31, 2023 — 5:48 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *