Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2023 | किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 75% तक मिलेगा अनुदान

Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2023: बिहार सरकार की ओर से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना की शुरुआत की गई हैं। जिसके माध्यम से किसानो को कृषि यंत्र खरीदने के लिए सरकार की ओर से अनुदान दिया जायेगा| Bihar Krishi Yantra Subsidy 2023 का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। यह योजना किसानो के लिए एक अहम योजना साबित होगी|

Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana

आज हम आपको बिहार कृषि यंत्र अनुदान से जुडी सभी जानकारी देंगे| योजना को विस्तार से जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े| क्योंकि हम आपको कृषि यंत्र सब्सिडी बिहार, Bihar Krishi Yantra Subsidy Apply Online कैसे करें, कृषि यंत्र अनुदान बिहार ऑनलाइन पंजीकरण, अनुदान कृषि यंत्र लिस्ट आदि की जानकारी देने जा रहे हैं।

Bihar Murgi Palan Loan Yojana

Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2023

भारत में पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से किसानो की सुविधा के लिए अनेक योजनाए चलायी जाती हैं। उन्ही को देखते हुए बिहार राज्य सरकार ने बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना को बंद कर दिया था| जिसके कारण किसानों की ओर समस्या बढ़ गई थी| इसलिए इन परिस्थितियों को देखते हुए बिहार सरकार ने फिर से इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 90 प्रकार के अलग-अलग यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। किसानो को यह अनुदान पहले केवल 75 प्रकार के यंत्रों पर ही  दिया जाता था जिसे अब बढ़ा दिया गया है|

Bihar Krishi Yantra Subsidy के तहत कोई किसान कृषि यंत्र लेता है तो उसे लगभग 40% से 70% तक सब्सिडी प्राप्त होगी। यानी किसान सब्सिडी की राशि घटाकर शेष राशि का भुगतान करके कृषि यंत्र खरीद सकेंगे। जिससे उन्हें बहुत आर्थिक सहायता मिलेगी और साथ ही उन्हें कृषि यंत्रों से खेती करने में आसानी होगी।

बिहार बकरी पालन योजना

बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना का मूलभूत उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को 90 प्रकार के अलग- अलग कृषि यंत्रों पर अनुदान देना है | ताकि राज्य के किसान कृषि यंत्र प्राप्त कर सके| Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana के माध्यम से किसानो को खेती करने के लिये सहायता प्राप्त होगी| इसके अलावा किसानों को कृषि यंत्र निर्माताओं द्वारा, बिहार राज्य के विषय निर्माताओं द्वारा निर्मित सूचीबद्ध कृषि यंत्रों पर 10% वृद्धि कर किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा।  राज्य में जिला स्तर पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Short Details Of Krishi Yantra Subsidy Bihar 2023

योजना का नामBihar Krishi Yantra Subsidy Yojana
विभागकृषि यंत्रीकरण योजना बिहार सरकार
योजना का उद्देश्य कृषि यंत्रों पर 75% तक का अनुदान दिया जाता है।
लाभार्थीबिहार के किसान
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

अनुदान कृषि यंत्र लिस्ट 2023

यंत्र का नामसामान्य जाति के किसानों के लिएअनुसूचित जाति/जनजातिकिसानों के लिए
ट्रैक्टर (अधिकतम 70 एच.पी.तक)25% या अधिकतम 45000 रुपया50% या अधिकतम 67500 रुपया
पावर टीलर (8.71 एच.पी. से 15 एच.पी. तक )50% या अधिकतम 50,000 रुपया50% या अधिकतम 75000 रुपया
लेजर लैंड लेवलर50% या अधिकतम 1,00000 रुपया50% या अधिकतम 1,50000 रू
रोटावेटर / रोटरी टीलर50% या अधिकतम  20000 रुपया50% या अधिकतम  30000 रू
रिभ्ससेबुल एम.बी.प्लाऊ50% या अधिकतम  20000 रू50% या अधिकतम  30000 रुपया
डिस्क हैरो50% या अधिकतम 10000 रुपया50% या अधिकतम  14000 रुपया
कल्टीवेटर50% या अधिकतम 10000 रुपया50% या अधिकतम   14000 रुपया
रोटो कल्टीवेटर50% या अधिकतम  20000 रुपया50% या अधिकतम  27000 रुपया
सब सायलर50% या अधिकतम 7500 रुपया50% या अधिकतम  10000 रुपया
जीरो टिलेज / सीड कम फर्टिलाईजर ड्रिल / मल्टी क्राप प्लांटर50% या अधिकतम  30000 रुपया50% या अधिकतम  40000 रुपया
हैपी सीडर (9 से 10 टाईन)50% या अधिकतम   40000 रू50% या अधिकतम   60000 रुपया
पोटैटो प्लांटर50% या अधिकतम  20000 रुपया50% या अधिकतम  30000 रुपया
रेज्ड वेड प्लांटर50% या अधिकतम   20000 रू50% या अधिकतम  30000 रुपया
सुगरकेन कटर कम प्लांटर50% या अधिकतम   20000 रू50% या अधिकतम  30000 रुपया
पैडी ड्रम सीडर50% या अधिकतम   3000 रू50% या अधिकतम  37500 रू
सीड कम फर्टिलाईजर डिबलर50% या अधिकतम   500 रू50% या अधिकतम 750 रू
रीजर / ट्रेनचर50% या अधिकतम   7500 रू50% या अधिकतम  11000 रू
पम्पसेट (डीजल / इलेकट्रिक) अधिकतम 10 एच.पी.तक50% या अधिकतम   10000 रू50% या अधिकतम  15000 रू
सिंचाई पाईप एच.डी.पी.ई. (600 मी.)50% या अधिकतम   15000 रू50% या अधिकतम  22500 रू
लपेटा सिंचाई पाईप (100 मी.)50% या अधिकतम  1000 रू50% या अधिकतम 1120 रू
वीडर50% या अधिकतम   500 रू50% या अधिकतम 600 रू
पावर वीडर50% या अधिकतम   15000 रू50% या अधिकतम  20000 रू
मानव चालित पौधा संरक्षण यंत्र (स्प्रेयर / डस्टर इत्यादी)50% या अधिकतम   500 रू50% या अधिकतम 750 रू
पावर स्प्रेयर/डस्टर/पौधा संरक्षण यंत्र50% या अधिकतम  2000 रू50% या अधिकतम  3,000 रू
कम्बाईन हार्वेस्टर/मेज कम्बाईन हार्वेस्टर50% या अधिकतम  400000 रू50% या अधिकतम  5,00000 रू
स्ट्रा वेलर विदाउट रैक50% या अधिकतम  1,50000 रू50% या अधिकतम  2,25000 रू
स्ट्रा रीपर/स्ट्रा कम्बाईन50% या अधिकतम  1,00000 रू50% या अधिकतम  1,50000 रू
रीपर कम बाईडर50% या अधिकतम  1,75000 रू50% या अधिकतम  1,78500 रू
सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर50% या अधिकतम 40000 रुपया50% या अधिकतम  60000 रुपया
ट्रैक्टर माउंटेन रीपर50% या अधिकतम 20000 रुपया50% या अधिकतम  30000 रुपया
पोटैटो डीगर50% या अधिकतम 20000 रुपया50% या अधिकतम  30000 रुपया
पावर आपरेटेड व्हीट/मेज थ्रेसर50% या अधिकतम 15000 रुपया50% या अधिकतम 20000 रुपया
पावर मेज सेलर50% या अधिकतम  10000 रुपया50% या अधिकतम 1500

पशुधन ऋण गारंटी योजना

बिहार कृषि यंत्र अनुदान योजना की विशेषताएं एवं लाभ

  • केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानो को कृषि यंत्रों खरीदने के लिए अनुदान दिया जाएगा
  • बिहार सरकार द्वारा 90 अलग-अलग प्रकार के यंत्रों के लिए  अनुदान के रूप में सहायता दी जायगी
  • इससे पहले किसानो को केवल 75 प्रकार के यंत्रों पर ही अनुदान दिया जाता था। अब अनुदान के प्रतिशत को भी बढ़ा दिया गया है
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि विभाग की ओर से राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों पर कुल 9405.54 रुपए की लागत से अनुदान देकर  कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत 33% राशि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्रों जैसे- कि हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ बेलर, रीपर कम बाइडर आदि पर सरकार द्वारा अनुदान के रूप में  खर्च की जाएगी
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत 7% राशि कतार में बओई से संबंधित विभिन्न यंत्रों जैसे- सिद ड्रील, पोटैटो प्लांटर, शुगर केन कटर कम प्लांटर आदि पर अनुदान हेतु व्यय की जाएगी
  • इसके आलावा पोस्ट हार्वेस्ट एवं हॉर्टिकल्चर से संबंधित विभिन्न यंत्रों जैसे मिनी रबर राइस मिल, राइस मिल, चैन सॉ आदि पर अनुदान हेतु 12% राशि का व्यय किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कृषकों को अनुसूचित जाति व जनजाति के समतुल्य के आधार पर -जिलों के लिए निर्धारित राशि का कम से कम 18% अनुदान का लाभ दिए जाने के लिए व्यय किया जाएगा
  • किसानों कोबिहार कृषि यंत्र अनुदान योजनाके तहत खेत की जुताई, बुवाई, निकाई गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, दौनी इत्यादि तथा गन्ना एवं उद्यान से संबंधित कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे

Bihar Krishi Yantrikaran Anudan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • किसान पंजीकरण
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • आधार कार्ड
  • कृषि यंत्र सब्सिडी अप्लाई फॉर्म
  • खरीदे गए यंत्र का कंप्यूटराइज बिल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Bihar Krishi Yantra Subsidy के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले  लार्भाथीयो को  इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा|
कृषि यंत्र सब्सिडी बिहार में आवेदन करे
  • फिर आपको होम पेज पर Farmer Application का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपको Application Entry के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा
Bihar Krishi Yantra Subsidy
  • इस फार्म में आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज कर देना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त होगा।
  • जिसके माध्यम से आप अपना आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार कृषि यंत्र अनुदान एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Farmer Application का ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ऋ
  • फिर इसके बाद आपको Check Status के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
Bihar Krishi Yantra Subsidy एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें
  • इस पेज पर आपको अपना रिफरेंस नंबर दर्ज करके आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप प्रोसीड के बटन पर क्लिक करेंगे बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी एप्लीकेशन स्टेटस आपके सामने खुलकर आ जाएगा।

Leave a Comment