UP Samuhik Vivah Yojana 2023 Online Registration | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Samuhik Vivah Yojana UP Date | उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार शुरू की गई Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत आने वाले पात्र लाभार्थियों पर सामूहिक विवाह के समय 51000 खर्च किए जाते हैं। जिसमें 35000 कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं और 10000 की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। 6000 विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। पहले इस योजना के अनुसार सामूहिक विवाहित जोड़ें के विवाह के समय लगभग 35000 रूपये का खर्च किया जाता था | जिसमें 20000 रूपये कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते थे | सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली और BPL परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों/विधवा महिलाओं/तलाकशुदा महिलाओं को दिया जाता है तो दोस्तों यदि आप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023 से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे लेख से जुड़े रहे |
UP Samuhik Vivah Yojana 2023
सामाजिक कल्याण विभाग दुवारा उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना का संचालन किया गया है | इस योजना के माध्यम से यूपी की गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की बालिकाओ और तलाक शुदा व विधवा महिलाओ को सरकार की तरफ से विवाह के लिए धनराशि प्रदान की जायगी | जैसा की हम सभी जानते है की प्रदेश में ऐसे बहुत से परिवार स्थित है जिनके माता पिता अपनी बेटियों का विवाह समय से नहीं करा पाते है | क्यूंकि बहुत से परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो पाती है तो किसी परिवार की आय कम होने के कारण वो अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते है |
इन सभी समस्याओ को कम करने के लिए यूपी UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana का शुभारम्भ किया गया है | इस योजना के माद्यम से गरीब एवं बीपीएल कार्ड धारक परिवारों की प्रत्येक बेटी के विवाह पर ₹51000 खर्च किए जाते हैं। इसके अलावा निराश्रित असहाय विधवा महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाता है।
Highlights of UP Samuhik Vivah Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना |
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य की गरीब परिवारों की बेटियां |
आर्थिक सहायता | 51000 |
आवेदन प्रक्रिया | Online/offline |
साल | 2023 |
अधिकारिक वेबसाइट | http://www.shadianudan.upsdc.gov.in/ |
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023 का उद्देश्य
यूपी सरकार दुवारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को आरम्भ करने का उद्देश्य गरीब और बीपीएल कार्ड से सम्बन्ध रखने वाले परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना | आज के समय में बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए गरीब और उससे भी निचे जीवन यापन करने वाले परिवार अपनी बेटियों का विवाह करने के लिए बहुत सी कठिनाइयाँ उठाते है | बहुत से माता पिता बेटियों का विवाह बैंक दुवारा लोन लेकर करते है तो बहुत से अन्य लोगो से कर्ज़ा लेकर करते है | इसी कारण बेटियों के माता पिता को बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ जाता है | इन सभी समस्याओ को देखते हुए यूपी सरकार ने बेटियों के भविष्य के लिए Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana का आरम्भ किया है |हर जोड़े पर सरकार द्वारा 51000 खर्च किए जाते हैं। जिसमें से 35000 की आर्थिक सहायता बेटी के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली धनराशि प्राप्त कर आप अपनी बेटियों का विवाह अच्छे से और बिना किसी लोन के कर पायगे |
UP Samuhik Vivah Yojana 2022-23 के कुछ महत्वपूर्ण सुचना
- योजना के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायगा |
- सामूहिक विवाह के आयोजन में विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़े पर 51000 खर्च किए जाते हैं।
- वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 600 का बजट निर्धारित किया गया है |
- सितंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य 15000 सामूहिक विवाह के सापेक्ष 15268 जोड़ो के विवाह पर 77.87 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
- 35000 कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं और 10000 की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय उपलब्ध करवाई जाती है।6000 विवाह के आयोजन जैसे- बिजली, पानी , टेंट आदि की व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं।
- योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में कम से कम 10 जोड़ो का होना अनिवार्य है |
- आवेदन करने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी ज़रूरी है |
- आवेदन करने वाले लाभार्थी सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए अपने खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं नगर क्षेत्र के आवेदक संबंधित नगरीय निकायों में अपना आवेदन पत्र दे सकते है |
UP Free Laptop Yojana Registration
UP Samuhik Vivah Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- प्रदेश की विधवा महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ देने का प्रावधान है।
- योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले एवं बीपीएल श्रेणी से संबंध रखने वाले परिवारों की बेटियों को दिया जायगा |
- सामूहिक विवाह आयोजन में शादी करने वाले हर जोड़ों को 51000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलता है। जिसमें से 35000 कन्याओं को शादी अनुदान के रूप में दिए जाते हैं और 10000 विवाह संस्कार सामग्री एवं 6000 विवाह आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
- योजना के माध्यम से मिलने वाली धनराशि प्राप्त कर आप अपनी बेटियों का विवाह अच्छे से और बिना किसी लोन के कर पायगे |
- Samuhik Vivah Yojana UP 2023 के तहत लाभान्वित होकर राज्य के सभी वर्ग के गरीब परिवार अपनी बेटियों का अच्छे से कन्यादान कर सकेंगे।
- लाभार्थी कन्या योजना में आवेदन ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से आसानी से कर सकते है |
- लाभार्थी कन्या का खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है | सरकार दुवारा दी जाने वाली धनराशि कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जायगी |
- उत्तर प्रदेश की बेटियां और महिलाए भी आत्मनिर्भर बन पाएगी |
Samuhik Vivah Yojana UP 2023 के तहत पात्रता
- लाभ लेने वाले लाभार्थी उत्तर प्रदेश के मूलनिवासी होने अनिवार्य है |
- कन्या की आयु विवाह के समय 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष या उससे से अधिक होनी ज़रूर है |
- विधवा महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र मानी जायगी |
- वह महिलाएं जो स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से असक्षम है और जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया है वह भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
- योजना के माध्यम से उन परिवारों को ही लाभ दीया जायगा जो की गरीब और बीपीएल रेखा में आते है |
- लाभार्थी कन्या का बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाता आधार से लिंक होना अनवार्य है |
आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार का आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- वर-वधू की फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
UP Samuhik Vivah Yojana 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज जायगा |
- होमपेज पर नया पंजीकरण के तहत अपनी जाति के अनुसार लिंक पर क्लिक करना है |
- आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- फॉर्म में आपको आवेदक विवरण, शादी विवरण, वार्षिक आय का विवरण एवं बैंक विवरण दर्ज करनी होगी |
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको Save के बटन पर क्लिक करना है |
- इस तरह से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना है।
- फिर आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना है।
- इसके बादआपको फॉर्म से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना है।
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है तो आपको खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना है। अगर आप नगर क्षेत्र के निवासी है तो अपने फॉर्म को संबंधित नगरीय निकायों में जाकर जमा करे।
- इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UP Samuhik Vivah Yojana में आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- फिर आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन पत्र की स्थिति के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, बैंक खाता संख्या, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
- इस प्रकार आप यूपी सामूहिक विवाह योजना के तहत अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।