UP Pankh Portal: उत्तर प्रदेश सरकार दुवारा ऐसी बहुत सी योजनाओ का संचालन होता चला आ रहा है| जिसका लाभ शिक्षा के महत्व से जुड़ा होता है| अब उत्तर प्रदेश सरकार दुवारा राज्य के छात्र छात्राओं को आगे शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जायगी | जिससे की 9वी और 12वी कक्षा पूरी पूरी करने के बाद शिक्षार्थी आगे बड़े कॉलेज, स्कूलों में दाखिला ले पाए| ये सभी कोशिश सरकार दुवारा पूरी करने के लिए यूपी पंख पोर्टल का आरम्भ किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से उन सभी शिक्षार्थियों को लाभ प्रदान किया जायगा जो की यूपी बोर्ड के विद्यार्थी है |
इस पोर्टल के अंतर्गत आप सभी विद्यार्थी को अपने करियर से जुड़े सवाल और समस्याओ का समाधान मिल जायगा| जिससे की आगे आपको शिक्षा का सही विकल्प चुनने में सहायता मिल पाएगी|तो दोस्तों यदि आप सब भी UP Pankh Portal से सम्बंधित सभी ज़रूरी जानकारी जैसे ,यूपी पंख पोर्टल क्या है .इसके क्या लाभ है तथा, उद्देश्य ,आवेदन प्रकिर्या ,वशेषताए ,आदि जानना चाहते है तो उसके लिए आप सभी हमारे लेख से अंत तक जुड़े रहे |
UP Pankh Portal क्या है ?
जैसा की आप सभी जानते है उत्तर प्रदेश सरकार दुवार राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा से जुडी सभी ज़रूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए यूपी पंख पोर्टल को शुरू किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से 9वी और 12 वी कक्षा के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायगा | इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल एजुकेशन से जोड़ा जायगा| ये पोर्टल विद्यार्थियों को आगे शिक्षा का महत्व बताने केलिए और शिक्षा से जुडी सभी जानकारी उपलब्ध कराने में सफल होगा |
उत्तर-प्रदेश के पंख पोर्टल के माध्यम से राज्य के कक्षा 9 से कक्षा 12वी तक के छात्रों को उनके करियर से जुडी सलाह दी जायेगी और कॅरियर को लेकर किसी भी प्रकार की शंका को दूर किया जायेगा। ये सभी सुविधा उन्हें घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए उन्हें UP Pankh Portal पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंख पोर्टल के माध्यम से सरकार बच्चों को पेशेवर काउंसलिंग प्रदान करवाएगी। बच्चे पोर्टल के जरिये अपनी रूचि के अनुसार अपने करियर का चुनाव कर सकेंगे|
Highlights of UP Pankh Portal 2023
पोर्टल का नाम | यूपी पंख पोर्टल |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र/ छात्राएं |
उद्देश्य | सभी कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा |
साल | 2023 |
सम्बंधित बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद। |
आधिकारिक वेबसाइट / | https://uppankh.in/ |
UP Pankh Portal पर उपलब्ध सेवाएं
- इस पोर्टल पर छात्रों के लिए कैरियर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व आवश्यक जानकारी मौजूद है।
- उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राएं इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर भी सकते हैं। जिसके लिए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
- यूपी पंख पोर्टल पर जाकर छात्र-छात्राएं कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं और जो कॉलेज उन्हें अच्छे लगे उसमें एडमिशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
- सरकार ने इस पोर्टल पर छात्रों के लिए परीक्षा का विकल्प रखा है। किसी भी परीक्षा की तैयारी करके छात्र परीक्षा दे सकते हैं।
- छात्र इस पोर्टल के द्वारा अपने करियर से जुड़ी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से जुड़ी जानकारी आदि हासिल कर सकते हैं।
- छात्रों के लिए पंख पोर्टल पर बहुत सी सेवाएं उपलब्ध कराई गई है जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खास करके अपने यहां के गरीब छात्रों के लिए शुरू की गई है जैसे- कौशल विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त करके छात्र उसमें भी अपना भविष्य बना सकते हैं।
UP Pankh Portal का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार दुवारा शुरू किया गया पंख पोर्टल का एकमात्र उद्देश्य 9वी और 12वी कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उनके करियर से जुड़े सवालों के जवाब ऑनलाइन उपलब्ध कराना है | इस पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यार्थी अपने आगे की शिक्षा के लिए सही फैसला कर पायगे | इस पोर्टल के अंतर्गत सभी छात्र छात्राए अपनी रूचि के अनुसार अपने करियर को चुनने में सफल हो पायगे | और इसी प्रकार यूपी के और भी सभी विद्यार्थी आत्मनिर्भर होकर अपनी शिक्षा से जुड़े फैसले खुद से कर पायगे |
राज्य सरकार का उद्देश्य इस पोर्टल की सहायता से सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके करियर से जुडी जानकारी प्रदान करना है ताकि वह भविष्य में अपने करियर का चुनाव आसानी से कर सकें। विद्यार्थियों को अब आगे शिक्षा को बढ़ाए रखने के लीए सरकार की तरफ से पूरी सहायता दी जाएगी | जिससे की विद्यार्थी आगे की शिक्षा को लेकर चिंताजनक ना हो पाए|
यूपी पंख पोर्टल के लाभ
- करियर चयन के मामले में जानकारी और सही सलाह की कमी के चलते विद्यार्थियों में भटकाव होता है, जिसे इस पोर्टल की मदद से दूर किया जा सकता है|
- जिस क्षेत्र में उन्हें करियर बनाना है उससे क्षेत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है|
- क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने के लिए या रोजगार पाने के लिए सभी आवश्यक पढ़ाई, कॉलेज व अन्य संबंधित जानकारी भी पोर्टल पर लॉगिन करके प्राप्त कर सकते है|
- विद्यार्थियों व उनकी रूचि को समझते हुए गाइडेंस प्रदान की जा रही है|
- जिससे की भी विद्यार्थी आगे की शिक्षा को लेकर चिंताजनक ना हो पाए|
- इस पोर्टल के अंतर्गत सभी छात्र छात्राए अपनी रूचि के अनुसार अपने करियर को चुनने में सफल हो पायगे|
- और इसी प्रकार यूपी के और भी सभी विद्यार्थी आत्मनिर्भर होकर अपनी शिक्षा से जुड़े फैसले खुद से कर पायगे|
उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल के लिए पात्रता
- पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी होने अनिवार्य है |
- यूपी बोर्ड परीक्षा में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी योजना के पात्र बन पायगे |
यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन / UP Pankh Portal Registration करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको यूपी पंख पोर्टल पर विजिट करना है |
- दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आप संबंधित पोर्टल के होम पेज पर आ जायगे |
- होम पेज पर दिख रहे विकल्प प्रवेश पर क्लिक करना है |
- लिंक पर क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को लॉगइन करें के सेक्शन पर जाना है |
- आपको करियर डैशबोर्ड पर जाने के लिए लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना है |
- इसके लिए आप अपना छात्र यूनिक आई डी और पासवर्ड का प्रयोग करना है |
- छात्र यूनिक आई डी और पासवर्ड के लिए अपने विद्यालय के टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करें।
- लॉगिन की प्रक्रिया पूरी होते ही आप करियर डैशबोर्ड पर पहुँच जाएंगे।
- इंटरफ़ेस पर आप विभिन्न प्रकार के करियर संबंधी विकल्पों को देख सकते है|
- इन विकल्पों में से अपनी रूचि अनुसार किसी भी पर क्लिक करके संबंधित क्षेत्र से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- इसके अतिरिक्त आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसमें आगे की शिक्षा हेतु बेहतर कॉलेज और एडमिशन संबंधी जानकारी आदि हासिल करपायंगे|
- आप को और भी अनेक सुवधाएं इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई गयी हैं। जिनका लाभ आप इस पोर्टल पर लॉगिन करके उठा सकते हैं।