उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Uttar Pradesh: किसान भाइयों के लिए पालतू पशु काफी महत्वपूर्ण होते हैं। परंतु तब तक जब तक वह उन्हें दूध देते रहते हैं। पशु पालन करने वाले किसान भाई भैंस एवं गाय या अन्य किसी दुधारू जानवरों को पालते है। परंतु जब वह दूध देना बंद कर देते हैं तो उन्हें छोड़ देते हैं इस कारण इस समय उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों की संख्या लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। जो कि किसान भाइयों के खेतों को काफी नुकसान पहुंचा रही है। इस समस्या का समाधान करने के लिए ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार आवारा जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु सोलर फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Uttar Pradesh

तो यदि आप वह पाठक है जो योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक है। तो उन्हें सर्वप्रथम पात्रता की जांच करनी होगी। जिसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा। इस लेख के तहत हम आपको मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। तो हमारा आप सभी से निवेदन है कि आप लेख कों अंत पूरा जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़िए- खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश 

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का शुभारंभ हाल ही में किया गया है। राज्य सरकार योजना के माध्यम से सभी किसानों को आवारा पशुओं से बचाने हेतु सोलर फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ताकि किसान भाई अपनी फसल को आवारा जानवरों से बचा सकें। इस योजना के माध्यम से लगाए जाने वाले सोलर फेंसिंग की बाड़ में मात्र 12 वोल्ट का करंट प्रभावित किया जाएगा। जिसके माध्यम से पशुओं को सिर्फ झटका लगेगा और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं होगी और जिस समय यह करंट लगेगा उसके साथ ही एक सायरन की भी आवाज आएगी। ताकि  जानवर खेत में खड़ी फसल को नुकसान ना पहुंचा सकें। राज्य सरकार किसानो को अनुदान प्रति हेक्टेयर के अनुसार प्रदान करेगी। अब राज्य के किसानों को Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana के तहत आवारा जानवरों के कारण फसल से सम्बंधित नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का मूलभूत उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल की सुरक्षा करना है। इस समय काफी बड़ी संख्या में गाय सड़कों पर घूम रही हैं जो कि रातों को किसान भाइयों के खेतों में घुसकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। जिससे किसानों को काफी में काफी ज़यादा नुकसान हो रहा है। इस समस्या का समाधान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश के तहत सरकार किसानो के खेतों के चारों सोलर फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता देगी।

Important Details of Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Uttar Pradesh

योजना का नाममुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना
वर्ष2023
उद्देश्यराज्य के किसानों की फसल को आवारा जानवर से बचाना।
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान भाई
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटअभी जारी नहीं की गई

यह भी पढ़िए- UP Nishulk Boring Yojana

CM Khet Suraksha Yojana के लाभ विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को जारी किया गया है
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को अपने खेतों में सोलर फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से अब आवारा जानवर किसान भाइयों के खेतों में घुसकर फसल कोई नुकसान नहीं कर पंहुचा सकेंगे। 
  • इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने योजना के संचालन में ही यह सब ₹350 का बजट निर्धारित किया है। 
  • राज्य के सभी किसान भाइयों को योजना के तहत प्रति हेक्टेयर लागत का 60% या 1. 43 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जाएगा। 
  • यूपी सरकार योजना के तहत किसानों के खेतों में चारों और सोलर फेंसिंग लगाएगी। जिस के संपर्क में आकर आवारा पशुओं  को 12 वाल्ट का झटका लगेगा परंतु इससे पशुओं को कोई नुकसान नहीं होगा। 
  • जिस समय पशुओं को झटका लगेगा। उस समय एक सायरन ही बजेगा। जिस की आवाज से पशु खेतों से दूर भाग जाएंगे और खेतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।
  •  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana के रूप में उठाए गए इस कदम से अब किसान भाइयों की फसल हरी-भरी एवं सुरक्षित रहेगी।

CM Khet Suraksha Yojana के तहत किसानों को दिया जाएगा 60 फीसद अनुदान

राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा योजना 2023 का लाभ प्रदान करेगी। जैसा की हमने आपको बताया की योजना के माध्यम से खेतों के चारों ओर सोलर फेंसिंग लगाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। किसान भाइयों को प्रति हेक्टेयर लागत पर 60 फीसद या 1.43 अनुदान दिया जाएगा। और योजना के तहत मिलने वाला अनुदान किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस कारण किसान भाइयों का बैंक खाता होना चाहिए। जोकि उनके आधार कार्ड से भी लिंक हो।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके साथ ही योजना का लाभ लघु एवं सीमांत किसान भाई लेने के पात्र हैं। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा CM Khet Suraksha Yojana के तहत मिलने वाली राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस कारण आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  •  आधार कार्ड
  •  मोबाइल नंबर
  •  जमीन दस्तावेज
  •  आय प्रमाण पत्र
  •  निवास प्रमाण पत्र
  •  बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

यह भी पढ़िए- यूपी में नंदिनी कृषक बीमा योजना हुई शुरू

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

यूपी के सभी इच्छुक आवेदकों को मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लिए आवेदन करने हेतु थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि अभी केवल सरकार द्वारा योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना का लाभ देने हेतु आवेदन प्रक्रिया या आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी कोई भी जानकारी साँझा नहीं की गई है। तो जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित करेंगे। तब तक आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

Conclusion

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 2023 से जुड़ी जानकारी दी है। यदि पाठकों को इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम एवं हमारी टीम सदैव पाठकों की सेवा हेतु तत्पर है।

Leave a Comment