कीट रोग नियंत्रण योजना | ऑनलाइन आवेदन, UP Keet Rog Niyantran Yojana एप्लीकेशन फॉर्म

कीट रोग नियंत्रण योजना ऑनलाइन आवेदन | UP Keet Rog Niyantran Yojana Application Form | उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |

किसानो की फसलों को क्षति होने से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं| जिसका नाम कीट रोग नियंत्रण योजना हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान की आय में वृद्धि करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया हैं| इस योजना  के तहत कीटनाशक और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। Keet Rog Niyantran Yojana 2023 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य के किसानो को नुकसान होने से बचाया जा सके| यदि आप एक किसान हैं, और उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी देंगे| योजना का लाभ लेने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

UP Keet Rog Niyantran Yojana 2023

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से Keet Rog Niyantran Yojana के तहत राज्य में किसानो को फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिससे फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके|  राज्य सरकार द्वारा इस योजना को वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक संचालित करने की मंज़ूरी प्रदान की गई हैं| 6 सितंबर 2022 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न परिस्थितिकी संसाधनों को ध्यान में रखकर फसलों को नुकसान से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना को शुरू किया गया हैं| इस योजना से किसानो की फसलों ख़राब नहीं होंगी और  इस योजना के माध्यम से किसानों को सालाना फसलों में खरपतवार से होने वाली 15 से 20% क्षति, फसल रोगों से 26% क्षति एवं कीटों से 20% होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। किसानो के लिए यह योजना बहुत लाभदायक साबित होगी |

UP Nishulk Boring Yojana 

Keet Rog Niyantran Yojana

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना Key Highlight

योजना का नामकीट रोग नियंत्रण योजना  
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यकीटनाशकों और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर किसानों को अनुदान प्रदान करना  
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान  
योजना पर खर्च किए जाएंगे19257.75 करोड़ रुपए (5 वर्षों में)  
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन  
ऑफिशल वेबसाइटhttp://upagriculture.com/  

5 वर्षों में 19257.75 करोड़ रुपए खर्च करेगी यूपी सरकार

कीट रोग नियंत्रण योजना के संचालन के लिए 5 वर्ष तक यानी वर्ष 2022-23 से लेकर 2026-27 तक 19257.75 करोड़ रुपए राज्य सरकार की ओर से खर्च किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को वर्ष 2017-18 से लेकर 2021-22 तक  विभिन्न कार्य मदो में लाभान्वित किया जाएगा| इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो और किसानों का भविष्य आर्थिक रूप से मजबूत बने।

जैविका दवाइयों पर मिलेगा किसानों को 75% अनुदान

किसानों को उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत कीटनाशक एवं कृषि उपकरण सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि खाद उत्पादन के लिए किसानो को बायो पेस्टिसाइड्स तथा बायोएजेंट्स पर प्रदेश सरकार द्वारा 75% अनुदान पर उपलब्ध कराए जा सके।  फसलों में खरपतवार, कीट, रोग के नियंत्रण के लिए इस योजना के तहत किसानो को इस समय राज्य में एकीकृत नाश जीव प्रबंध प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा राज्य में 9 आईपी प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। इन प्रयोगशालाओं में बायोएजेंट्स जैसे कि ट्राइकोग्रामा कार्ड और बायो पेस्टिसाइड्स जैसे कि एन.पी.वी.,  ट्राइकोडरमा एवं ब्यूवेरिया वैसियाना का उत्पादन किया जा रहा है। जिसके तहत किसानों की फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा।

50% अनुदान पर दी जाएगी रसायनिक दवाई और स्प्रेयर

राज्य के किसानों को इस योजना के तहत खरपतवार, कीट, रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायनों को 50% अनुदान दिया जाएगा | जिसके लिए सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6000 कृषि रक्षा यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को 1.95 लाख हेक्टेयर भूमि क्षेत्रफल के लिए अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन प्रदान करेगी। राज्य सरकार की ओर से किसानों को अनाज सुरक्षित रखने के लिए 2 वर्षों में 3 और 5 क्विंटल के भंडार साधन भी 50 फ़ीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहें हैं| जिसके तहत किसानो को 2022 से लेकर 2027 तक कीट रोग नियंत्रण के लिए 41 लाख 42 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Keet Rog Niyantran Yojana का उद्देश्य

सरकार द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के माध्यम से किसानों की फसलों में हर साल खरपतवार से होने वाली 15 से 20% क्षति, फसल रोगों से 26% क्षति एवं कीटों से 20% होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। राज्य सरकार की ओर से कीट रोग नियंत्रण योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसलों के खराब होने वाली क्षति से बचाने के लिए कीटनाशक और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर अनुदान प्रदान करना है | ताकि राज्य के किसान अपनी फसलें ख़राब होने से पहले ही बचा सके। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और वह भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनेगें।

यूपी बिजली बिल माफी योजना 

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना को किसानो की होने वाली ख़राब फसलों से बचाने के लिए शुरू किया गया हैं
  • किसानों को कीटनाशक फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर अनुदान प्रदान किया जाएगा
  • वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक Keet Rog Niyantran Yojana उत्तर प्रदेश में जारी की गई थी।
  • 6 सितंबर 2022 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न परिस्थितिकी संसाधनों के माध्यम से योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए इस योजना के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की मंजूरी प्रदान की गई हैं
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5 वर्ष तक यानी वर्ष 2022-23 से लेकर 2026-27 तक कीट रोग नियंत्रण योजना के संचालन के लिए 19257.75 करोड़ रुपए यूपी सरकार द्वारा खर्च किए जाएंगे।
  • राज्य सरकार की ओर से मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 34.17 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को इस योजना के तहत खरपतवार, कीट, रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायनों को 50% अनुदान पर प्रदान किया जाएगा।
  • कीट रोग नियंत्रण योजना के माध्यम से किसानो को 2022 से लेकर 2027 तक 41 लाख 42 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
  • इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और किसानों का भविष्य आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा

Keet Rog Niyantran Yojana के तहत पात्रता

  • सरकार द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान ही इस योजना के तहत केवल  आवेदन करने के पात्र होंगे।

कीट रोग नियंत्रण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन से जुड़े कागजात
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Uttar Pradesh Keet Rog Niyantran Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले जिले के कृषि विभाग कार्यालय में जाना हैं |
  • आपको कृषि विभाग कार्यालय से संबंधित अधिकारी से कीट रोग नियंत्रण योजना का आवेदन पत्र लेना होगा।
  • उसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना हैं
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अब आपको आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • फिर आपको यह आवेदन पत्र कृषि विभाग में ही जमा कर देना होगा जहां से आपने इस आवेदन पत्र को प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार से ही रोग नियंत्रण योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment