Indira Gandhi Smartphone Yojana Camp List 2023 | इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप लिस्ट कैसे देखे?

Indira Gandhi Smartphone Yojana Camp: हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से राज्य की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया एवं छात्राओं को स्मार्टफोन फ्री में प्रदान किया जाएगा। 10 अगस्त से सरकार द्वारा स्मार्टफोन देने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

Indira Gandhi Smartphone Yojana

तो आज के इस लेख के तहत हम आपको इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप लिस्ट 2023 देखने की प्रक्रिया देने वाले हैं। हमारा निवेदन है कि आप लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़िए- Indira Gandhi Smartphone Yojana eKYC

Indira Gandhi Smartphone Yojana Camp List‌ 2023

तो जैसे कि हमने आपको बताया की राजस्थान सरकार द्वारा 10 अगस्त से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप का शुभारंभ किया जा रहा है।। जिसके माध्यम से राज्य के सभी चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया एवं छात्राओं को फ्री में स्मार्ट फोन और इंटरनेट कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए राजस्थान में शिविर (कैंप) लगाए जाएंगे। अब वह अपनी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप लिस्ट देखना चाहते हैं। ताकि वह जल्द से जल्द अपना स्मार्टफोन प्राप्त कर सके। तो आपको नीचे हमने आपको बताया है किस प्रकार Indira Gandhi Smartphone Yojana Camp List‌ कैसे देख सकते हैं तो चलिए आगे बढ़ते हैं।

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का मूलभूत उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी महिलाओं एवं छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान करना है। ताकि वह  राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकें। इस मोबाइल के तहत नागरिक मोबाइल से जुड़ी अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्रदान कर सकते है। आपको बता दें कि राज्य सरकार योजना के पहले चरण में करीब 40 लाख महिला मुखिया को योजना का लाभ प्रदान करेगी। Indira Gandhi Smartphone Yojana के तहत न केवल महिलाओं को लाभ मिलेगा बल्कि परिवार के छात्र एवं छात्राओं को भी स्मार्टफोन के माध्यम से काफी काफी लाभ होगा। इस मोबाइल से वह अपनी शिक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Key Highlights of Indira Gandhi Smartphone Yojana Camp List‌ 2023

योजना का नामइंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना
वर्ष2023
किसने शुरू कीराजस्थान सरकार द्वारा
उद्देश्यराजस्थान की महिलाओं को सशक्त एवं डिजिटल साक्षर करना
लाभार्थीराज्य की छात्राएं एवं महिलाएं
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन नंबर181

Indira Gandhi Smartphone Yojana Camp List‌ के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा 2022 – 23 बजट घोषणा करते हुए ही इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ किया गया है। 
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के चिरंजीवी मुख्य महिलाओं एवं छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। 
  • योजना में जिला कलेक्टर जिले का प्रभारी कलेक्टर द्वारा योजना के प्रभावी के लिए जिले के प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा
  • साथ ही जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से उपखंड अधिकारी खंड विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
  • विभाग द्वारा सभी टीएसपी के अधिकृत प्रतिनिधियों की सूची 2 अगस्त तक उपलब्ध की जाएगी। यह प्रतिनिधियों तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। जिसको प्रत्येक लाभार्थी को पूरा करना अनिवार्य होगा। 
  • इसके साथ ही प्रत्येक शिविर में आवश्यकतानुसार 10 से 12 अधिकारियों/कर्मचारियों की शिविर व्यवस्था हेतु ड्यूटी लगाई जाय। इसके साथ ही प्रत्येक शिविर में उपलब्धता के अनुसार 5 से 6 राजीव गांधी युवा मित्रों की सेवाएँ भी दी जाएंगी। 
  • IGSY शिविरों के सफल संचालन और समन्वय हेतु एक जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाना चाहिए, यह सुनिश्चित करें कि इस नियंत्रण कक्ष से संबंधित सभी जानकारी, जैसे प्रभारी अधिकारी का नाम, पदनाम और टेलीफोन नंबर, DoIT&C और अन्य संबंधितों को भेजी जाए। विभागों को भेजना सुनिश्चित करना होगा। 
  • आपको बता दें की शिविर के माध्यम से की जाने वाली अन्य व्यवस्थाएं जैसे टेबल, , कूलर, स्टेशनरी, पेयजल, कुर्सी, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, पंखा आदि के लिए जिलाधिकारी द्वारा आरएफपी बनाकर टेंडर प्रक्रिया 5 अगस्त तक पूरी की जाएगी।  और साथ ही इसके लिए संदर्भ हेतु नमूना आरएफपी उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • जिला कलेक्टर आवश्यकतानुसार एवं उपलब्ध स्थानीय विक्रेताओं की क्षमता को ध्यान में रखते हुए अन्य सामग्रियों/सेवाओं हेतु एक से अधिक विक्रेताओं को कार्य सौंप सकेंगे।
  • Indira Gandhi Smartphone Yojana के तहत परिवारों के बच्चो को भी शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़िए- Jan Aadhar Card E Wallet App

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप लिस्ट के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ राजस्थान की छात्राओं एवं महिलाएं लेने के पात्र हैं। 
  • राज्य की लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से कम हो तो। फिर सिम के लिए ईकेवाईसी चिरंजीवी परिवार के मुखिया के नाम पर होगा और मोबाइल फोन भी चिरंजीवी परिवार के मुखिया के नाम पर होगा। 
  • इसके लिए चिरंजीवी परिवार के मुखिया को ईकेवाईसी सिम के लिए आधार और मोबाइल फोन के लिए जनाधार जाना होगा। 
  • डीआईपीआर के तहत जारी किए गए दिशा निर्देशों के आधार न शिविरों के लिए आईईसी गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। 
  • अगर कोई लाभार्थी अपने समय सीमा के भीतर संबंधित शिविर स्थल पर नहीं पहुंच पाते हैं। तो उस स्थिति में वह जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित शिविर में जाकर स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इसके साथ ही योजनाओं के तहत शिविरों की पूरी जानकारी टोल फ्री नंबर 181 की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 
  • सभी लाभार्थी जन सूचना पोर्टल के माध्यम से ई-मित्र प्लस मशीन के तहत अपनी पात्रता की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

आवश्यक दस्तावेज़ 

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • चिरंजीवी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • एकल/विधवा महिलाओं हेतु दस्तावेज़
  • कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं का आईडी कार्ड और नामांकन संख्या कार्ड और कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का पैन कार्ड (यदि कोई हो)

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप कैसे खोजें

राजस्थान इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत लगने वाले शिविरों की खोज आप ऑनलाइन कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया हमने आपको नीचे प्रदान की है।

  • सबसे आपको इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://igsy.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको कैंप खोजें का सेक्शन दिखाई देगा।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप खोजें
  • यहाँ पर कैम्प खोजे के सेक्शन में तीन विकल्प दिखाई देंगे।
  • जहां आपको जिला के विकल्प पर क्लिक करके अपने जिले का चयन करना है। फिर तहसील पर क्लिक करके अपने तहसील का चयन करना है और इसके बाद ब्लॉक के विकल्प पर क्लिक करके अपने ब्लॉक चयन करना है।
  • फिर आपको ढूंढे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप ढूंढे के विकल्प पर क्लिक करेंगे इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कैंप लिस्ट खुलकर आपके सामने आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि आपके नजदीक कौन सा कैंप लगा है।

इंदिरा गाँधी स्मार्टफ़ोन योजना जिलेवार कैम्प कैसे खोजें? | IGSY Smartphone Yojana Camp List

  • सबसे पहले आप ऑफिशियलल वेबसाइट पर विजिट करे।
IGSY Smartphone Yojana Camp List District Wise
  • अब आपके सामने इसका होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको कैंप खोज सेक्शन में जिलेवार कैंप के विकल्प पर क्लिक कर देना है
Indira gandhi Smart Phone  Yojana Camp kaise Khoje
  • अब आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको अपने जिले का चयन करना है।
Indira gandhi Smart Phone  Yojana Camp kaise Khoje
  • यहां पर आपको दो विकल्प (Options) दिखेंगे। एक जिला स्तरीय कैंप दूसरा ब्लॉक स्तरीय कैंप।
IGSY Smartphone Yojana Camp List
  • अब आप ब्लॉक स्तरीय कैंप पर क्लिक करें।
  • अब आपको संपूर्ण शिविर की सूची एवं दिनांक दिखाई देगी। साथ ही शिविर संचालक के मोबाइल नंबर भी दिखाई देंगे।
  • इस लिस्ट में आप आसानी से देख सकते हैं कि आपके नजदीक में कौन सा कैंप सरकार के द्वारा आयोजित किया जाएगा।
  • ऊपर दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से अपने जिले अनुसार कैम्प को खोज पाएंगे।

Indira Gandhi Smartphone Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

राज्य के सभी पात्र नागरिकों को योजना के तहत आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए योजना हेतु जिला एवं ब्लाक स्तर पर आयोजित किए गए शिविरों में जाना होगा। 
  • वहां जाकर आपको स्मार्टफोन योजना के तहत आवेदन करने हेतु शिविर में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। 
  • सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक देनी और साथ मांगे गए दस्तवेज़ों को भी जमा कर देना होगा। 
  • इसके बाद अधिकारी द्वारा ही आपका फॉर्म भर दिया जाएगा। अंत में फॉर्म की जांच के बाद फॉर्म जमा भी कर दिया जाएगा। 
  • अब आपको स्मार्टफोन खरीदने के लिए राशि दे दी जाएगी।

Indira Gandhi Smartphone Yojana लाभार्थी सूची कैसे देखे?

  • सर्वप्रथम आपको जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आप स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। जिसमे आपको आधार कार्ड नंबर व क्षेत्र वाइज लिस्ट देखने का आप्शन दिखाई देगा। 
  • आप अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प पर क्लिक करेंगे। 
  • उसके बाद आपको अपने जिले का चयन कर ब्लॉक का चयन करना होगा। 
  • अब आपको अपने गांव का विकल्प चुनकर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लाभार्थी लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी।

Indira Gandhi Smartphone Yojana से जुड़े प्रश्न

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

इस योजना की शुरुआत राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा की गई है। 

Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023 का लाभ किसको दिया जाएगा?

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिलाओं सहित कक्षा 9वीं से 12वीं और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रदान की जाएगा।

इस योजना के तहत कितने स्मार्टफोन दिए जाएंगे?

राजस्थान सरकार द्वारा योजना के तहत 1 करोड़ 30 लाख से अधिक महिला और बेटियों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।  

राजस्थान द्वारा शुरू की गई इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लिए आवेदन करने हेतु किन किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी?

राज्य के सभी पात्र नागरिकों को योजना के लिए आवेदन करने हेतु किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। उसकी जानकारी हमने आपको हमने ऊपर दी है।

Leave a Comment