Chhattisgarh FGR Portal 2023 | किसान शिकायत पंजीकरण तथा स्टेटस चेक कैसे करें

Chhattisgarh FGR Portal Online Complaint Apply | सीजी किसान शिकायत निवारण पोर्टल | CG FGR Portal Complaint Status Check & Grievance Toll Free Number

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि किसानों को बहुत सी परेशानियों और मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और फिर उन्हें सरकारी कार्यालयओं के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं इन सभी समस्याओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया है जिसका नाम Chhattisgarh FGR Portal है। जो इन सभी किसानों की समस्याओं का समाधान करेगा। तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से CG किसान शिकायत निवारण पोर्टल 2023 से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे तथा आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल 2023

21 जुलाई सन 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम किसानों के हित में शिकायत निवारण पोर्टल (FGR) को प्रदेश में शुरू किया गया है इस पोर्टल के तहत किसानों को उनकी फसल बीमा दावा संबंधी शिकायतों का ऑनलाइन समाधान प्रदान किया जाएगा। हालांकि सेंट्रल गवर्नमेंट ने इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जारी किया है परंतु इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने एवं मूल्यांकन करने के बाद इस पोर्टल को देश के सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा। अब Chhattisgarh FGR Portal 2023 की मदद से प्रदेश के किसान अपनी बीमा संबंधी समस्याओं को घर बैठ कर ही ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। जिससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत होगी। अगर देखा जाए तो आने वाले समय में यह पोर्टल देश के किसानों की शिकायतों का निवारण करने में अपनी एक अहम भूमिका निभाएगा।

Chhattisgarh FGR Portal

FGR Portal को सबसे पहले छत्तीसगढ़ में क्यों किया गया लॉन्च

सेंट्रल गवर्नमेंट के संयुक्त सचिव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.एस.सी डॉक्टर दिनेश कुमार त्यागी के माध्यम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा से Chhattisgarh FGR Portal 2023 के बीटा वर्जन को शुरू करते हुए छत्तीसगढ़ में इसे प्रोजेक्ट पायलट के रूप में आरंभ किया गया है इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की उपलब्धियों एवं बेहतरीन संचालन को देखते हुए सबसे पहले लांच किया गया है साथ ही छत्तीसगढ़ बीमा दावा राशि का भुगतान करने में देश के अग्रणी राज्य में से एक राज्य है।

PM Kisan 12th Installment

अब किसानों की बीमा दावा संबंधित शिकायतों का ऑनलाइन किया जाएगा समाधान

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में Chhattisgarh FGR Portal 2023 को किसानों की बीमा दावा संबंधित शिकायतों का ऑनलाइन समाधान प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है अब राज्य के लोग टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं| इसके पश्चात किसानों को उनकी शिकायतों का निवारण इस पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा। यानी अब राज्य के किसानों को अपनी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि इस पोर्टल के लॉन्च होने से पहले राज्य के लोगों को अपनी शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए सरकारी कार्यालय जाना पड़ता था। यह पोर्टल किसानों की समस्याओं का कम समय में बेहतर तरीके से समाधान प्रदान करेगा।

छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल उद्देश्य (Objective)

Chhattisgarh FGR Portal का प्रमुख उद्देश्य है कि राज्य के किसानों को बहुत-सी परेशानियों और मुसीबतों का समाधान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करवाया जाए। जिससे कि उन्हें दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति मिल जाए। इसके अलावा सरकार के पास भी एक डेटाबेस इन समस्याओं को लेकर बन जाएगा। और सरकार वह देख पायेंगी कि आने वाले समय में क्या आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिये उनकी आवश्यकताओं के अनुसार और यही इस पोर्टल को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है।

Chhattisgarh FGR Portal 2023 Highlights

योजना का नामकिसान शिकायत निवारण पोर्टल
किसके माध्यम से आरंभ की गईकेंद्रीय कृषि मंत्रालय के माध्यम
उद्देश्यबीमा संबंधी शिकायतों का ऑनलाइन समाधान प्रदान करना
लाभार्थीछत्तीसगढ़ राज्य के किसान
साल2023
राज्यछत्तीसगढ़
टोल फ्री नंबर14447
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल के लाभ (Benefits)

  • किसान शिकायत निवारण पोर्टल के चलने के पश्चात किसानों को फसल बीमा में दिक्कत होने पर कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
  • उन्हें अब लिखित में भी आवेदन नहीं करना होगा।
  • किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • पोर्टल पर इसका अर्थ है कि शिकायत की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
  • किसान शिकायत निवारण पोर्टल FGR पूरे देश में किसानों को उनकी समस्याओं, विशेष रूप से फसल बीमा के साथ सहायता करता है।
  • राज्य के किसानों को इस पोर्टल का फायदा मिलने के पश्चात इसे साथ ही में पूरे राज्य में शुरू कर दिया जाएगा।
  • फायदा पाने वाले किसानों को आदमी शत-शत बनाया जाएगा इस योजना के द्वारा से।

CG FGR Portal Eligibilities (पात्रता)

  • आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर
  • इलेक्शन कार्ड
  • आधार कार्ड

Chhattisgarh FGR Portal 2023 पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

  • प्रथम पात्र लाभार्थियों को इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको जिस चीज के लिए शिकायत दर्ज करनी है।
  • आपको उस विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • अब आपके सामने एक दूसरा पेज खुलकर आएगा।
  • जो कि आवेदन फॉर्म होगा।
  • इस फॉर्म में आपको सारी शिकायत की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • और जो-जो पूछा जाएगा।
  • उसका सही से जवाब दर्ज कर देना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आपकी जो शिकायत है वह दर्ज हो जायेंगी।

टोल फ्री नंबर के द्वारा से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • प्रथम किसान को FGR Portal के तहत शिकायत दर्ज करने के लिए 14447 टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी होगी।
  • इसके पश्चात किसान की शिकायत संबंधित जानकारी कॉल सेंटर द्वारा ली जाएगी।
  • अब कॉल सेंटर द्वारा शिकायत का विवरण संबंधित बीमा कंपनी को भेज दिया जाएगा।
  • इसके बाद संबंधित कंपनी द्वारा निर्धारित समय सीमा में किसान की शिकायत का समाधान इस पोर्टल के द्वारा से प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस तरह से किसान टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी शिकायत का निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment