जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे देश के सभी राज्यों में राशन कार्ड योजना गरीब नागरिकों के लिए चलाई जाती है। अन्य राज्यों की तरह गोवा में भी राशन कार्ड योजना का संचालन किया जाता है। समय-समय पर सरकार द्वारा गोवा राशन कार्ड लिस्ट अपडेट होती है। आज हम आपको गोवा राशन कार्ड लिस्ट 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि गोवा राशन कार्ड लिस्ट क्या है? नई APL, BPL राशन कार्ड सूची इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, गोवा राशन कार्ड में अपना नाम देखने की प्रक्रिया आदि। यदि आप गोवा राशन कार्ड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Table of Contents
गोवा राशन कार्ड लिस्ट 2022 क्या है?
राशन कार्ड हमारे देश में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज की तरह इस्तेमाल किया जाता है। राशन कार्ड खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसके माध्यम से देश के गरीब लोग खाद्य पदार्थ जैसे कि चीनी, चावल, गेहूं आदि रियायती दरों पर खरीद सकते हैं। राशन कार्ड का लाभ उठाने के लिए आपको राशन कार्ड का पात्र होना अनिवार्य है। सरकार द्वारा राशन कार्ड की पात्रता को समय समय पर अपडेट किया जाता है। जिस कारण से लोगों के नाम राशन कार्ड में जुड़ते या हटते रहते हैं। ऐसे में यह अति आवश्यक हो जाता है कि आप समय-समय पर अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक करते रहें। हम आपको इस लेख के माध्यम से राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया बताएंगे। कृपया हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
E Shram Portal
गोवा राशन कार्ड लिस्ट Key Highlights
आर्टिकल किसके बारे में है | गोवा राशन कार्ड लिस्ट 2022 |
किसने लांच किया | गोवा सरकार |
लाभार्थी | गोवा के नागरिक |
उद्देश्य | सस्ती दरों पर राशन प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2022 |
खाद्य एवं रसद विभाग के बारे में
खाद्य एवं रसद विभाग गोवा सरकार का एक विनियामक विभाग है और आवश्यक सांविधिक अधिनियम 1955 के तहत विभिन्न वैज्ञानिक प्रावधानों को लागू करता है और सर्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक वस्तुओं अर्थात चावल, गेहूं, चीनी, खाद्य तेल मिट्टी के तेल की खरीद और वितरण विनियमित करने के तहत बनाए गए नियम है।
गोवा राशन कार्ड लिस्ट का उद्देश्य
राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है। अब सरकार द्वारा गोवा राशन कार्ड लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर लांच कर दी गई है। जिसके माध्यम से गोवा के लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपना नाम इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं। गोवा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए अब गोवा के नागरिकों को किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे कि उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
गोवा राशन कार्ड लिस्ट के लाभ
- गोवा राशन कार्ड के माध्यम से आप खाद्य पदार्थ जैसे कि चावल, चीनी, गेहूं आदि रियायती दरों पर खरीद सकते हैं।
- अब सरकार द्वारा राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी गई है। जिससे लाभार्थी इंटरनेट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
- गोवा राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए अब लाभार्थियों को किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- गोवा राशन कार्ड को पते के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
- परिवार के कई सारे लोगों को ऐड भी राशन कार्ड के माध्यम से किया जाता है।
- गोवा राशन कार्ड को पहचान के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
- राशन कार्ड तीन प्रकार के होते हैं एपीएल, बीपीएल तथा अंत्योदय राशन कार्ड।
- बैंक खाता खुलवाने में तथा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी राशन कार्ड का उपयोग किया जाता है।
- गोवा राशन कार्ड का उपयोग कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी किया जाता है।
गोवा राशन कार्ड के प्रकार
सरकार द्वारा गोवा राशन कार्ड को 3 प्रकारों में विभाजित किया गया है जो कि कुछ इस प्रकार है।
एपीएल राशन कार्ड
एपीएल राशन कार्ड उन सभी नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं। एपीएल राशन कार्ड के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है। या राशन कार्ड नारंगी रंग का होता है।
बीपीएल राशन कार्ड
बीपीएल राशन कार्ड उन सभी नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। वे सभी लोग जिनकी वार्षिक आय ₹10000 से कम है वह इस राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस राशन कार्ड का रंग सफेद, नीला या गुलाबी होता है।
अंत्योदय राशन कार्ड
अंत्योदय राशन कार्ड उन सभी नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो बहुत ज्यादा गरीब है। वह सभी लोग जिनकी आय का कोई स्थिर साधन नहीं है वह इस राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस राशन कार्ड का रंग पीला होता है।
गोवा राशन कार्ड पात्रता
- गोवा राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक या फिर उसके परिवार का कोई भी सदस्य किसी गवर्नमेंट सर्विस में नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना
गोवा राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको ईपीडीएस गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको क्विक लिंक्स के अंतर्गत लिस्ट ऑफ एन एफ एस ए बेनिफिशियरी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने एरिया के अनुसार नोट हुआ या फिर साउथ गोवा में से चयन करना होगा।
- अब आपके सामने डिस्ट्रिक्ट की सूची खुलकर आएगी जिसमें से आपको अपने डिस्ट्रिक्ट के नाम पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपको अपने तालुका/तहसील का चयन करना होगा।

- अब आपको अपने गांव का चयन करना होगा।

- गांव का चयन करने के बाद आपको अपने एफपीएस नेम पर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप एफपीएस नेम पर क्लिक करेंगे आपका राशन का नंबर, स्थिति, क्षेत्र का प्रकार, परिवार का मुखिया आदि से संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करें
- सर्वप्रथम आपको ईपीडीएस गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक दिखाई देगा, आपको इस लिंक पर क्लिक करना है
- अब आपको न्यू राशन कार्ड के विकल्प का चयन करना है
- इसके पश्चात एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा

- इतना ही पेज पर मौजूद किसी एक लॉगइन फॉर में अपनी लॉगइन डीटेल्स दर्ज करनी है
- यदि आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा
- रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको लॉगइन डीटेल्स दर्ज करनी होगी
- इसके पश्चात आपको राशन कार्ड फॉर्म में अपनी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी
- डिटेल्स दर्ज करने के पश्चात अप्लाई के विकल्प का चयन करना है
- इस तरीके से आप नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है
मॉडिफाई राशन कार्ड
- सर्वप्रथम आपको ईपीडीएस गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक दिखाई देगा, आपको इस लिंक पर क्लिक करना है
- अब आपको मॉडिफाई राशन कार्ड के विकल्प का चयन करना है
- इसके पश्चात एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा

- इसके पश्चात किसी एक लॉगिन विकल्प का चयन करके आपको लॉगइन करना होगा
- अब आपको मॉडिफाई राशन कार्ड डिटेल्स खोल कर आएंगे
- यहां से आप अपने राशन कार्ड को मॉडिफाई कर सकते हैं
Know Your Ration Entitlement
- सर्वप्रथम आपको ईपीडीएस गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- अब आपको होम स्क्रीन पर मौजूद ई सिटीजन का विकल्प दिखाई देगा
- यहां पर क्लिक करने के पश्चात आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको Know Your Ration Entitlement के विकल्प का चयन करना है
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहां पर आप को स्क्रीन पर मौजूद करैक्टर दर्ज करने होंगे
- अब आपके सामने एक नया पेश करेगा जिसमें आपको अपना सभी डिटेल्स दर्ज करनी होगी जैसे महीना डिस्ट्रिक्ट साल वगैरा

- इसके पश्चात सर्च के विकल्प का चयन करना है
- प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करके आप इसे प्रिंट भी कर सकते हैं
Contact Information
यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर 18002330022, 1967 है।
प्रिय दोस्तों उम्मीद करते हैं के आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि गोवा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखा जाता है आगे भी इसी तरह आप अपने आर्टिकल के माध्यम से और योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करती रहूंगी