PM Uday Yojana 2022 Online Registration | DDA पीएम उदय योजना, स्टेटस चेक

भाइयों भारत देश की राजधानी दिल्ली क्षेत्र में सभी परिवार जो अवैध कॉलोनियों में मकान/फ्लैट में रह रहे हैं। ऐसे नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री उदय योजना को जारी किया गया है। पीएम उदय योजना के तहत मालिकाना हक दिलाने के लिए DDA PM Uday Yojana की शुरुआत की गई है। इसके द्वारा से दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में रह रहे सभी परिवार मालिकाना हक के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के अधिकार के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते है। इसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। और Pradhanmantri Uday Yojana से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे। तो दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट

PM Uday Yojana

DDA PM Uday Yojana 2022

हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिल्ली के लोगों के लिए प्रधानमंत्री उदय योजना का आरंभ किया गया है। PM Uday Yojana के तहत दिल्ली के अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन पर मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा। जिन नागरिकों ने जाने-अनजाने में अवैध कॉलोनियों में घर लिया था या मकान बनाने के लिए जमीन खरीदी थी। उन लोगों को घर पर मालिकाना हक दिलाया जाएगा। साथ ही ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा। ताकि वह नागरिक अपनी जमीन पर अपना मालिकाना हक हासिल कर सकें।

मालिकाना हक प्राप्त होने के पश्चात लाभार्थी को बैंक से भी लोन प्राप्त हो सकेगा। अवैध कॉलोनियों में वैध करने के लिए Pradhanmantri Uday Yojana के तहत 40 लाख से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। तकरीबन 300 अनाधिकृत कॉलोनियों के नक्शे ऑनलाइन रखे जाएंगे। यह भी पढ़ें- DDA Housing Scheme से संबंधित जानकारी प्राप्त करें

Pradhanmantri Uday Yojana 2022 Highlights

योजना का नामप्रधानमंत्री उदय योजना
शुरू की गईप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
उद्देश्यमालिकाना हक प्रदान करना
लाभार्थीदिल्ली राज्य के लोग
साल2022
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
राज्यदिल्ली
आधिकारिक वेबसाइटpmuday.org

दिल्ली मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर

PM Uday Yojana के माध्यम से 50 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय हरदीप सिंह पुरी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की सूचना दी है कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विज्ञान भवन से कालकाजी में बनाए गए EWS के 3000 से अधिक फ्लैट की चाबी PM Uday Yojana के तहत लाभार्थियों को सौंपी है। इसके अलावा जेलरवाला बाग में भी एक प्रोजेक्ट है, जिसमें बड़ी संख्या में फ्लैट बनाए गए हैं और कठपुतली कॉलोनी व अन्य प्रोजेक्ट भी है। हरदीप सिंह पुरी जी ने बताया है कि दिल्ली में जो अनियमित कॉलोनियां हैं उनमें पीएम उदय योजना के तहत 50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 2 करोड़ की आबादी में से 1.35 करोड़ नागरिक हमारी पुनर्विकास योजना से लाभान्वित होंगे।

DDA पीएम उदय योजना के तहत मकान की रजिस्ट्रेशन फीस

PM Uday Yojana के अंतर्गत अगर 100 गज का प्लाट है। तो इसके लिए 5000 से भी कम का रजिस्ट्रेशन शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। सर्किल रेट के हिसाब से 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर वाले एरिया में अगर एक प्लाट पर 4 फ्लैट बने हैं। तो 5 हजार रुपये उन चारों फ्लैटों में रजिस्ट्रेशन के लिए बट जाएंगे। और अगर अनाधिकृत कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मकान पावर ऑफ अटॉर्नी पर खरीदा है। तो उसको पुरानी खरीद-फरोख्त के दस्तावेजों को दिखाने की जरूरत नहीं होगी। वह केवल सिर्फ अंतिम पावर ऑफ अटॉर्नी दिखा सकता है। और अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

PM Uday Yojana Objective (उद्देश्य)

इस योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है कि अवैध कॉलोनियों में जहां लोग रहते हैं। उन लोगों को हमेशा डर लगा रहता है कि उन्हें ना जाने कब घर से बेघर कर दिया जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे नागरिकों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उदय योजना को शुरू किया गया है। DDA पीएम उदय योजना को जारी करने का उद्देश्य दिल्ली में जो अवैध कॉलोनियों में रहने वाले नागरिक हैं। उनको फायदा प्राप्त कराना है। दिल्ली के अवैध कॉलोनियों में रह रहे नागरिकों को अनाधिकृत घरों पर अधिकार प्राप्त कराना है। ताकि उन्हें अपने घर पर मालिकाना हक मिल सके। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिये गये है। ऑनलाइन पंजीकरण कराकर वह सभी अपने घर पर मालिकाना हक प्राप्त कर सकते हैं। और अपने घर के सपने को पूरा कर सकते हैं। एवं यही इस योजना को आरंभ करने का उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री उदय योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिल्ली के लोगों के लिए PM Uday Yojana का आरंभ किया गया है।
  • प्रधानमंत्री उदय योजना के द्वारा से अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
  • अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों को बेघर होने का डर नहीं होगा।
  • दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में रहने वाले नागरिक अपना मालिकाना हक प्राप्त कर सकेंगे।
  • अगर अनाधिकृत कॉलोनी में रहने वाले लोग ने मकान पावर ऑफ अटॉर्नी खरीदा है।
  • तो उसको पुरानी खरीद-फरोख्त के दस्तावेजों को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • वह सिर्फ अंतिम पावर ऑफ अटॉर्नी दिखा सकता है।
  • और अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
  • मालिकाना हक प्राप्त होने के पश्चात लाभार्थी को बैंक से भी लोन प्राप्त हो सकेगा।
  • पीएम उदय योजना के अंतर्गत यदि 100 गज का प्लाट है।
  • तो इसके लिए 5000 से भी कम का रजिस्ट्रेशन शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
  • सर्किल रेट के हिसाब से 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर वाले एरिया में अगर एक प्लाट पर 4 फ्लैट बने हैं।
  • तो 5 हजार रुपये उन चारों फ्लैटों में रजिस्ट्रेशन के लिए बट जाएंगे।
  • अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए योजना के तहत 40 लाख से भी ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • तकरीबन 300 अनाधिकृत कॉलोनियों के नक्शे ऑनलाइन रखे जाएंगे।
  • DDA के द्वारा से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा के द्वारा से समय की बचत होगी।

पीएम उदय योजना की पात्रता (Eligibilities)

  • आवेदक को दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अनाधिकृत कॉलोनी में रहने वाला नागरिक हो।
  • जिसको मालिकाना हक से वंचित किया गया हो।

पीएम मोदी का फोन नंबर

Important Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कॉलोनी का नाम
  • कॉलोनी पंजीकरण संख्या
  • कब्जा दस्तावेज
  • बिजली का बिल
  • भुगतान दस्तावेज
  • हाउस नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बेचने का समझौता

DDA पीएम उदय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

  • प्रथम आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए PM Uday Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
PM Uday Yojna Online Registration करें
  • होम पेज पर आपको Registration Form का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आपको Registration Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़कर दर्ज करना होगा।
Registration Form
  • अब आपको लिंग का चुनाव करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, मकान नंबर, सड़क, जिला, राज्य एवं पिन कोड को दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको Submit  के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप सफलतापूर्वक पीएम उदय योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

DDA PM Uday Yojana Application Status देखें

  • प्रथम आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए PM Uday Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Disposed Application के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
PM Uday Yojana Application Status देखें
  • विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको एक List दिखाई देगी।
  • अब आपको Case ID पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने पीएम उदय योजना के अंतर्गत लागू किए गए आवेदन से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Leave a Comment