|आवेदन प्रक्रिया| EDLI योजना 2022 क्या हैं: लाभ व पात्रता, योजना की सब जानकारी हिंदी में

EDLI Scheme Form Download & Calculation | EDLI योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करें, लाभ, पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज जानें | EDLI Scheme Benefits & Eligibility Criteria

मौजूदा समय में EPFO (प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) अपने कर्मचारियों सदस्यों को फायदा पहुंचाने के लिए कई सारी योजनाएं संचालित कर रही है। आज हम आपको ईपीएफओ द्वारा संचालित की जाने वाली कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना EDLI योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जो 1976 से संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े कर्मचारियों को बीमा प्रदान किया जाता है। यह बीमा उनकी आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिवार जनों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए प्रदान किया जाता है। यदि आप EDLI योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा।

EDLI योजना 2022 क्या है?

दोस्तों EDLI का पूरा नाम एंप्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम है। जिसे कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना भी कहा जाता है। यह प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा अपने कर्मचारियों सदस्यों के लिए संचालित की जाने वाली एक बीमा योजना है इस योजना के तहत कर्मचारी की नौकरी करते समय आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उसके परिवारजनों या कानूनी उत्तराधिकारी को कर्मचारी के 12 महीनों के मासिक वेतन का 35 गुना धनराशि प्रदान की जाती है। जो अधिकतम 7 लाख रुपये तक होती है। यह बीमा परिवार जनों एवं कानूनी उत्तराधिकारी को तब विवरण की जाती है जब कर्मचारी ने मृत्यु से पहले 12 महीनों के अंदर 1 से ज्यादा प्रतिष्ठानों में काम किया हो। EDLI योजना के तहत नियोक्ता द्वारा कर्मचारी के मासिक वेतन के 0.5 फीसद की दर से न्यूनतम अनुदान दिया जाता है। कर्मचारी को कोई अंशदान करने की आवश्यकता नहीं होती है।

EDLI योजना

Overview Of EDLI Scheme 2022

योजना का नामकर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI Yojana)
आरंभ की गईभारत सरकार के माध्यम सन 1976 में
उद्देश्यनौकरी के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को बीमा प्रदान करना
लाभार्थीभविष्य निधि संगठन के कर्मचारी/सदस्य
बीमा राशि का कैलकुलेशनमृत्यु से पहले 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना
अधिकतम बीमा राशि7 लाख रुपये
बीमा राशि हेतु क्लेम करने की प्रक्रियाऑफलाइन मोड
साल2022

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

EDLI Scheme के तहत बीमा राशि का कैलकुलेशन

इस योजना के तहत परिवारजनों/नॉमिनी को प्रदान की जाने वाली बीमा राशि एक्टिव कर्मचारी के 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना होता है। ईडीएलआई योजना के तहत 1 लाख 75 हजार रुपये का बोनस भी प्रदान किया जाता है। बीमा राशि का कैलकुलेशन निम्नलिखित इस प्रकार से नीचे की ओर दिया गया है। आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • कर्मचारी का अधिकतम औसतन मासिक वेतन = 15000 रुपये
  • 35 गुना वेतन (15000×35) = 525000 रुपये
  • बोनस राशि = 1 लाख 75 हजार रुपये
  • कुल बीमा राशि = 525000×175000 = 700000 रुपये

EDLI Yojana Objective (उद्देश्य)

मित्रों एंप्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है कि ईपीएफओ के तहत आने वाले एक्टिव कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को आर्थिक मदद के रूप में बीमा राशि विवरण करना है। ताकि पीड़ित परिवार जन अपना अच्छे से जीवन यापन कर सके और उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक कठिनाई का सामना ना करना पड़े। EDLI योजना के तहत बीमा राशि कर्मचारी के मृत्यु हो जाने से पहले मिलने वाले 12 महीनों के मासिक वेतन का 35 गुना होती है। यह बीमा राशि प्राप्त करने के लिए परिवार जनों को EDLI Form 5 IF भरना होता है।

यह बीमा योजना देश के ईपीएफओ के तहत आने वाले एक्टिव कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होती है। क्योंकि इसके द्वारा से कर्मचारी की मृत्यु हो जाने के पश्चात उनके परिवारजनों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। और यही इस योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana

EDLI Form 5 IF

जब कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद बीमा राशि का क्लेम करने के लिए परिवारजनों या कानूनी उत्तराधिकारी को ऑफलाइन ईडीएलआई फॉर्म 5 आईएफ भरना होता है। यह फॉर्म क्लेम करने वाले हर नागरिक को अलग-अलग भरना पड़ता है। और अगर नॉमिनी नाबालिक है तो अभिभावक फॉर्म भरेंगे यदि किसी परिवार में एक से ज्यादा नाबालिक नॉमिनी है तो इस दशा में अभिभावकों को एक ही फॉर्म भरना होगा।

  • EDLI फॉर्म 5 IF में पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच करके क्षेत्रीय ईपीएफ आयुक्त के दफ्तर में जमा करना होता है।
  • बीमा क्लेम का निपटान 30 दिनों के अंदर किया जाता है।
  • अगर किसी वजह से ईपीएफ आयुक्त 30 दिन के अंदर क्लेम का निपटान नहीं करता है।
  • तो इस स्थिति में उन्हें क्लेम स्टेटस की तारीख तक वार्षिक 12 फीसद का ब्याज देना पड़ता है।

ई- नॉमिनेशन की सुविधा की गई जारी

अब प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि फंड (EPFO) ने नॉमिनेशन की जानकारी देने के लिए नॉमिनेशन की सुविधा को लागू किया है। जो इसमें नामांकित नहीं है। उन्हें अवसर दिया जा रहा है फिर नॉमिनी का नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा सकती है।

Atal Pension Yojana

EDLI योजना 2022 Qualities (विशेषताएं)

  • भारत सरकार के माध्यम ईपीएफओ के तहत सन 1976 में कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना (EDLI) की शुरुआत की गई थी।
  • EPFO के सदस्य खुद ही EDLI Scheme के तहत लिंक्ड हो जाते हैं।
  • इस योजना के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के एक्टिव कर्मचारियों/सदस्यों को बीमा सुविधा प्रदान की जाती है।
  • यह बीमा सुविधा कर्मचारी के परिवारजनों कानूनी उत्तराधिकारी को उसकी मृत्यु के बाद उपलब्ध करवाई जाती है।
  • EDLI योजना के तहत बीमा राशि कर्मचारी की मृत्यु से पहले 12 महीने में मिलने वाले मासिक वेतन का 35 गुना होती है।
  • इसके अलावा 1 लाख 75 हजार रुपये का बोनस भी विवरण किया जाता है।
  • इस योजना के तहत कुल मिलाकर अधिकतम 7 लाख रुपये तक की धनराशि बीमा के रूप में प्रदान की जाती है।
  • नियोक्ता द्वारा ही कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना के तहत कर्मचारी के मासिक वेतन के 0.5% दर के हिसाब से न्यूनतम अंशदान दिया जाता है।
  • कर्मचारी के वेतन में से कोई राशि कटी नहीं जाती है।
  • यदि कंपनी धारा 17 (2A) के तहत कर्मचारियों के लिए उत्तम भुगतान जीवन बीमा योजना की सुविधा लेती है।
  • तो वह कंपनी एंपलॉयर डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस से बाहर निकल सकती है।

बीमा क्लेम करने के लिए योग्यता शर्तें

  • क्लेम करने वाले परिवार का सदस्य ईपीएफ के तहत नॉमिनी होना चाहिए।
  • नॉमिनी ना होने की दशा में परिवार के सभी परिवारजन प्रमुख बेटों को छोड़कर एवं विवाहित बेटियों एवं विवाहित पोते पोतियो को छोड़कर।
  • अगर कोई नॉमिनी/परिवार का सदस्य/कानूनी उत्तराधिकारी नाबालिक है तो उसका अभिभावक।

सुकन्या समृद्धि योजना

Important Documents (आवश्यक दस्तावेज)

बीमा क्लेम करने के लिए EDLI Form 5 IF भरते समय नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य है।

  • कर्मचारी का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • अगर क्लेम करने वाले नाबालिक है तो गार्जियनशिप प्रमाण पत्र
  • उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र
  • कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा क्लेम करने पर
  • बैंक का कैंसिल चेक

Note- अगर कर्मचारी आखिरी दिनों में ईपीएफ योजना 1952 के तहत छूट प्राप्त कंपनी में नौकरी करता था तो इस दशा में ऐसी कंपनी के एंपलॉयर को प्रमाण के तौर पर पिछले 12 महीनों के पीएफ का डिटेल और नॉमिनेशन फॉर्म की एक वेरीफाई की हुई प्रति भी देनी होगी।

EDLI योजना के अंतर्गत बीमा क्लेम करने के लिए आवेदन कैसे करें?

  • कर्मचारी जमा संबंध बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम हेतु आवेदन करने के लिए EDLI फॉर्म 5 IF प्राप्त करना होगा।
  • इसके पश्चात फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना है।
  • अब आपको यह फॉर्म उस कंपनियां संस्थान में जमा करना है।
  • जहां कर्मचारी अपने आखिरी दिनों में कार्यरत था।
  • कंपनियां/संस्थान द्वारा ईडीएलआई फॉर्म 5 आईएफ को वेरीफाई किया जाएगा।
  • यदि कंपनी आपको पात्र व्यक्ति मानती है।
  • तो आपको इस योजना का फायदा विवरण किया जाएगा।
  • यदि कोई पंजीकृत कंपनी नहीं तो आप निम्नलिखित में से किसी एक के द्वारा फॉर्म को वेरीफाई करा सकते हैं।
  • गजटेड अधिकारी
  • मजिस्ट्रेट
  • ग्राम पंचायत के अध्यक्ष
  • पोस्टमास्टर/सब पोस्टमास्टर
  • सांसद/विधायक
  • सीबीटी ईपीएफ के क्षेत्रीय समिति के सदस्य
  • नगरपालिका या जिला स्थानीय बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव एवं सदस्य
  • उस बैंक का मैनेजर जिस बैंक में कर्मचारी का खाता रखा गया था।

Leave a Comment