Bihar Graduate Girl Scholarship 2023: बेटियों को मिलेंगे 50 हजार रुपये, जल्द करें आवेदन

Bihar Graduate Girl Scholarship: बिहार सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक रोजगार से जुड़े नागरिक एवं छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं छात्रवर्ती कार्यक्रम आदि को जारी किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इन योजनाओं एवं छात्रवृति कार्यक्रमों को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाकर एक बेहतर जीवन व्यतीत कराना है। अभी हाल ही में बिहार सरकार द्वारा Bihar Graduate Girl Scholarship 2023 को शुरू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से 50,000 रूपये अंतिम स्नातक वर्ष उत्तीर्ण करने पर बालिकाओं को प्रदान किए जाएंगे।

Bihar Graduate Girl Scholarship

तो यदि आप राज्य के इच्छुक पाठक है। तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप 2023 से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया आदि देने वाले है। तो आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

यह भी पढ़िए- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

Bihar Graduate Girl Scholarship 2023

राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से 50,000 रूपये अंतिम स्नातक वर्ष उत्तीर्ण करने पर बालिकाओं को प्रदान किए जाएंगे। 10 +2 पास छात्राओं को 25-25 हजार रूपये स्कॉलरशिप मिलेगी। जिसके माध्यम से वह आगे पढाई जारी रख सकेंगे। वह सभी बालिकाएं जिन्होंने इस बार बारवी या स्नातक पास किया है। वह सभी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवर्ती का इस्तेमाल कर सकते है।

बच्चे बारवी या स्नातक पास कर लेते है तो उन्हें आगे की पढाई जारी रखने के लिए पैसो की ज़रूरत पड़ती है परन्तु अब भी बहुत से ऐसे परिवार है जो बालिकाओं पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते है। उन सभी बालिकाओं को इस योजना से काफी लाभ होगा जो ऐसे परिवार से सम्बन्ध रखते है। राज्य की सभी बालिकाएं Bihar Graduate Girl Scholarship 2023 का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगी।

बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप का मूलभूत उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा Bihar Graduate Girl Scholarship को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की सभी 12वीं और स्नानतक पास करने वाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है। ताकि सभी बालिकाएं बिना किसी समस्या का सामना करते हुए अपनी आगे की शिक्षा को जारी रख सकें। सभी बालिकाओं को अपनी शिक्षा को जारी रखने के लिए भी किसी से मदद नहीं मांगनी पड़ेगी। आपको बता दें की राज्य सरकार द्वारा बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप के तहत सभी स्नातक पास करने वाली बालिकाओं को ₹50000 स्कालरशिप और बारवी पास करने वाली बालिकाओं को ₹25000 स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य की गरीब परिवारों की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। जिससे वह भविष्य में एक बेहतर रोजगार हासिल करके अपना जीवन अच्छे से गुजर सकेगी। साथ ही इस योजना के माध्यम से राज्य में बालिकाओं की शिक्षा को एक अलग पहचान मिलेगी। जिससे देश के अन्य राज्य भी इस योजना से प्रेरित होकर अपने यहां ऐसी योजना को संचालित करेंगे।

यह भी पढ़िए- PRAYAS Scheme

Important Details of Bihar Graduate Girl Scholarship 2023

योजना का नामबिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप
वर्ष2023
किसने शुरू कीबिहार सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य की सभी पात्र बालिकाओं को आगे की पढाई जारी रखने हेतु छात्रवृति प्रदान करना।
लाभार्थीबिहार की सभी स्नातक के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण करने वाली बालिकाएं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmedhasoft.bih.nic.in

Bihar Graduate Girl Scholarship के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार के मुख्यमंत्री जी द्वारा बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप का शुभारंभ किया गया है। 
  • इस योजना के माध्यम से सभी स्नातक के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होने वाली बालिकाओं को 50 हज़ार रुपए की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। 
  • इसके साथ ही राज्य की स्नातक पास बालिकाओं के साथ साथ बारवी पास बालिकाओं को भी 25 हज़ार रुपए की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। 
  • बिहार सरकार की इस छात्रवृति योजना के माध्यम सभी बालिकाएं आगे की पढाई को जारी रख सकेंगी और एक बेहतर भविष्य बना सकेंगी। 
  • इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिसको वह आसानी से निकलवा सकते है। 
  • राज्य सरकार की Bihar Graduate Girl Scholarship का लाभ प्राप्त कर सभी बालिकाएं आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगी।

यह भी पढ़िए- Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan

बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ बिहार की बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा। 
  • राज्य के सभी इच्छुक बालिकाओं ने इस साल बारवी या स्नानतक पास किया हो। 
  • बिहार सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य की सभी (विवाहित एवं अविवाहित) दोनों महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज़ 

  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्नान तक की मार्कशीट

Bihar Graduate Girl Scholarship के लिए कैसे आवेदन करें?

राज्य के सभी पात्र नागरिकों को बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु नीसह दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-

  • सर्वप्रथम आपको मेधा सॉफ्ट एजुकेशन डिपार्टमेंट बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
Bihar Graduate Girl Scholarship
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको ‘ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश’ का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आप क्लिक करेंगे। 
बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सभी दिशा निर्देश प्रदर्शित हो जाएंगे। जिसको पढ़कर आपको continue पर क्लिक कर आगे बढ़ना होगा। 
  • अब आपको “पंजीकरण करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
bihar-graduation-scholarship-50000-online-apply
  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना के बाद अब आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण के लिए कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा
bihar-graduation-scholarship
  • यहाँ आपको सभी दिशा निर्देशों को पढ़ने और टिकमार्क कर continue के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई जानकारियों को दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको finalize पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको register के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपको भरे गए रजिस्टर डिटेल्स को वेरिफाई कर पेमेंट प्रोसेस को पूरा देना होगा। उसके बाद आप फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज़ों को अटैच कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक Bihar Graduate Girl Scholarship के लिए आवेदन कर सकते है।

बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप से जुड़े प्रश्न

Bihar Graduate Girl Scholarship की शुरुआत किसने की है?

बिहार सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से सभी स्नांतक पास करने वाली बालिकाओं को छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

बिहार ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप के माध्यम से पात्र बालिकाओं को कितनी छात्रवृति प्रदान की जाएगी?

राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से 50,000 रूपये अंतिम स्नातक वर्ष उत्तीर्ण करने पर बालिकाओं को प्रदान किए जाएंगे।

ग्रेजुएट गर्ल स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

इस छात्रवृति का लाभ लेने के लिए पात्र बालिकाओं को 23 जुलाई 2023 से पहले पहले आवेदन करना होगा।

Bihar Graduate Girl Scholarship का लाभ लेने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in है।

Leave a Comment