बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची व मुआवजा राशि

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana बिहार सरकार की ओर से शुरु की गई हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। जिन लोगों के घर, पशु और फसल को नुकसान पहुंचा है उसी के अनुसार इस योजना के तहत उन लोगो को सरकार द्वारा अलग से धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना को गरीबो को सहारा देने के लिए शुरू किया गया हैं

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023

आज हम आपको बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 की पूरी जानकारी अपने लेख के माध्यम से देंगे| यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

तेजस्वी यादव का मोबाइल नंबर

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुआवज़ा देने का निर्णय लिया हैं| जिसके तहत राज्य के 10 ऐसे बाढ़ से प्रभावित जिले चुने गये हैं जहां पर बाढ़ का प्रकोप सबसे ज्यादा है| राज्य के गरीब परिवार के लोग बाढ़ से परेशान होकर अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं उसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से उनके नुक्सान का थोड़ा मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही पशु घर परिवार के किसी भी पशु को नुक्सान पहुंचा हो और जिन लोगो को पक्के और कच्चे घरों में जान-माल का नुकसान हुआ है, उन्हें उसी के आधार पर ही  नुक्सान का मुआवजा दिया जाएगा। ऐसे में Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के माध्यम से लोगो को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं।

बिहार छत पर बागवानी योजना

बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 का मूलभूत उद्देश्य (Objective)

हम सभी जानते हैं की बाढ़ के कारण लोगो की आर्थिक स्थति पर बहुत गहरा असर पड़ता हैं उसी को ध्यान में रखते हुए बेसहारा लोगों को सरकार की तरफ से बाढ़ राहत सहायता योजना बिहार के माध्यम से उनके नुक्सान का थोड़ा मुआवजा दिया जाएगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थति में बदलाव आएगा| Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 के तहत बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में मुआवजा स्थानांतरित किया जाएगा। बिहार राज्य के लगभग 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं उन सभी की समस्सया को दूर करने के लिए नीतीश कुमार जी ने इस योजना की शुरुआत की हैं| 

राज्य सरकार की ओर से बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत राज्य के बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवारों को 6000 रुपये की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत राज्य के गरीब लोग सरकार की ओर से दिए जा रहे इस पैसे से अपना जीवन यापन करने में मदद कर सकेंगे|

Important Deatils of Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

नामबिहार बाढ़ राहत सहायता योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा  
वर्ष2023  
लाभार्थीबाढ़ प्रभावित लोग
आवेदन की प्रक्रियाजारी नहीं  
उद्देश्यबाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद प्रदान करना
राज्यबिहार
श्रेणीमुआवजे की राशि की प्राप्ति
आधिकारिक वेबसाइटhome.bih.nic.in/  

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के तहत मुआवजा धनराशि

विवरणधनराशि
बिहार बाढ़ प्रभावित परिवारों को6000 रुपए
मौत होने पर परिजनों को 4 लाख
कपड़ा का नुकसान होने पर1800 रुपए
बर्तन के लिए2000 रुपए
फसल का नुक्सान होने पर6800 रुपए प्रति हेक्टेयर
गाय, भैंस की क्षति होने पर 30000 प्रति
घोड़ा की क्षति पर25000 प्रति
भेड़ ,बकरी ,सूअर की क्षति पर3000 प्रति
पक्का मकान , कच्चा मकान नुकसान पर95100 रुपए
मुर्गी नुकसान परअधिकतम ₹5000 देय होगा
पक्का मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर5200 रूपये
कच्चा मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 3200 रूपये 
झोपड़ी का पूर्ण नुकसान होने पर 4100  रूपये
जानवर के शेड नुकसान होने पर2100 रूपये

10 जिलों को मिलेगा बिहार बाढ़ राहत योजना का लाभ

इस योजना का लाभ बिहार राज्य के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा उन सभी जिलों को दिया जाएगा जिन सभी जिलों में बाढ़ का प्रकोप सबसे अधिक रहा है। निम्नलिखित सूची में उन सभी जिलों के नाम दिए गए हैं। जिनको बाढ़ राहत योजना के माध्यम से सहायता दी जायगी। जेसे-

  • सीतामढ़ी
  • शिवहर
  • सुपौल
  • किशनगंज
  • दरभंगा
  • मुजफ्फरपुर
  • गोपालगंज
  • खगरिया
  • पूर्वी  चंपारण
  • पश्चिमी चंपारण

Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 पात्रता मानदंड

  • इस  योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को प्रदान किया जाएगा जिनका जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में घोषित है।
  • बाढ़ राहत सहायता योजना जिले के साथ-साथ लाभार्थी का घर गांव या पंचायत भी बाढ़ प्रभावित घोषित होनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का परिवार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी Badh Rahat Sahayata Yojana Bihar 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो किसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • उम्मीदवार का विवरण

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 का लाभ कैसे प्राप्त करे?

सरकार द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को जो Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें मुआवजा पाने के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। क्योकि बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत बाढ़ से  प्रभावित लोगों की पहचान के लिए कैंप लगाकर काम किया जाएगा, और प्रत्येक परिवार को सत्यापन करके मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा| जिसके तहत  कर्मचारियों द्वारा सत्यापन के लिए नाम, बैंक खाते की जानकारी, परिवार के सदस्यों की संख्या और अन्य विवरण की जानकारी बाढ़ प्रभावितो से ली जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा लाभार्थियों को डाटा प्राधिकरण को भेजा जाएगा, जहां पर सत्यापन के बाद बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के लाभार्थियों की सूची संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी।

Leave a Comment