UP Dhan kharid Registration 2022-23 | धान खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन @eproc.up.gov.in

UP Dhan kharid Registration ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जाने। यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन @eproc.up.gov.in। Uttar Pradesh Dhan kharid 2022-23 Last Date & Status

उत्तर प्रदेश सरकार दुवारा किसानो के लिए खेती-फसलों से जुडी सभी तरह की जानकारिया अधिकतर ऑनलाइन प्रकिर्या में परिवर्तित की जा रही है| जिससे की किसान भाईयों को अपनी फसल से सम्बंधित जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े| हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दुवारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022-23 को आरम्भ किया है | अब यूपी के किसान धान खरीदने और बेचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यानी अब किसान भाइयों को UP Dhan Kharid Registration 2022-23 के लिए धान खरीदने या बेचने के लिए सरकारी सेंट्रो में जाने की आवश्यकता नहीं होगी |

सभी किसान भाई अपने मोबाइल फ़ोन ,लेपटॉप के ज़रिए धान खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है| ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर किसान अपनी फसल का सही दाम लगा पायगे| इसी के साथ-साथ किसानो को मंडियों में जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी| किसानो को अपनी फसल के उचित दाम मिलने पर आगे खेती करने के लिए भी सहायता मिल पाएगी |

UP Dhan Kharid Registration 2022-23

किसानो को अपनी सालभर की फसल के उचित दाम प्राप्त करने के लिए बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ता है परन्तु उसके बाद भी किसानो को फसल के सही दाम नहीं प्राप्त हो पाते हैं। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और ना ही अपनी फसल कम दामो में बेचनी पड़ेगी| क्योंकि उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022-23 के माध्यम से किसानो को अपनी फसल के सही दाम प्राप्त करने के लिए किसी भी समस्या  का सामना नहीं करना पड़ेगा|

प्रदेश के सभी किसान भाई घर बैठे ही अपने मोबाइल फ़ोन के ज़रिए ऑनलाइन माध्यम से धान खरीद और बेच सकते हैं। इसके लिए उन्हें खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट eproc.up.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसान भाई का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। UP Dhan Kharid Registration 2022-23 ऑनलाइन होने से राज्य में धान की खरीद और बिक्री में पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा किसानों को उनकी धान की फसल का उचित दाम मिल सकेगा।

E Ganna App डाउनलोड कैसे करें

UP Dhan Kharid Registration

Overview Of UP Dhan Kharid Registration 2022-23

योजना का नामUP Dhan Kharid Registration
आरंभ की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
उद्देश्यकिसानों को डिजिटाइजेशन से जोड़ना
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
लाभफसल को बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा
साल2022.23
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://eproc.up.gov.in/Uparjan/MangAccount/login.aspx

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022-23 का उद्देश्य

Uttar Pradesh Dhan kharid 2022-23 को आरम्भ करने का उद्देश्य देश के किसानो  को ऑनलाइन सुविधा प्रदान कर उनकी फसल का सही दाम उपलब्ध कराना है| लाभार्थी किसान भाई अपनी फसल को ऑनलाइन ही आधिकारिक वैबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर बेच और खरीद सकते है| इस प्रक्रिया से किसान के समय भी बच पाएगा साथ ही साथ उसकी फसल का उचित दाम भी मिल पाएगा| जैसा की हम सभी जानते है किसान अपनी साल भर की मेहनत की गई फसल का सही दाम प्राप्त करने के लिए बहुत से सेंट्रो में फसल का  सही दाम चेक करता है और इसी के चलते बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ जाता है| इन सभी समस्याओ का समाधान उत्तर प्रदेश सरकार दुवारा धान खरीद रजिस्ट्रेशन को आरम्भ करके निकाला गया है |

 यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन

इस रजिस्ट्रेशन के माध्यम से  किसानो की बहुत सी समस्याओ को कम किया जायगा| साथ ही साथ किसानो को सरकार दुवारा अपनी फसल बेचने पर उचित दाम भी मिल पाएगा| किसानो को ऑनलाइन सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए सरकार दुवारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है और अधिकतर खेती से जुड़े कार्य या कोई भी जानकारी किसानो को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है| जिससे की किसानो को आत्मनिर्भर बनाया जा सके |

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन से जुडी जानकारियां

किसानों को यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन करते समय नीचे दी गई निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है।

  • पहले आपको पंजीकरण का प्रारूप डाउनलोड करना है।
  • प्रारूप डाउनलोड करने के बाद आपको उसका प्रिंट आउट निकाल कर उसमें मालूम की गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है।
  • किसान को पंजीकरण के समय आपको धान की फसल हेतु उपयोग होने वाली सभी भूमि का सही-सही संपूर्ण विवरण दर्ज करना या सूचित करना है।
  • आपको भूमि विवरण में खतौनी खाता संख्या, प्लाट/खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल धान का रकबा (हेक्टेयर में) से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी है।
  • किसान को पंजीकरण करते दौरान अपना आधार कार्ड नंबर भी दर्ज करना अनिवार्य है।
  • इसके बाद अब आपको ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना है। फॉर्म भरने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • पंजीकरण फॉर्म में दर्ज की गई सूचनाओं की जांच करनी जरूरी है। पंजीकरण नंबर की सहायता से एवं मोबाइल नंबर से पंजीकरण ड्राफ्ट का प्रिंट आउट भी निकाला जा सकता है।
  • ड्राफ्ट प्रिंट के लिए आपको पंजीकरण संशोधन के विकल्प पर जाना है फिर आप पंजीकरण नंबर एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने पंजीकरण में किसी भी तरहां का संशोधन कर सकते हैं।
  • यदि आप पंजीकरण में कोई संशोधन नहीं चाहते हैं तो आपको  आवेदन को लॉक कर देना है। एक बार आवेदन लॉक होने पर आप आवेदन में किसी भी तरह का कोई संशोधन नहीं कर सकते हैं।
  • आवेदन को लॉक करने के बाद आवेदन को फाइनल सबमिट कर देना है

Important note-‌ किसान भाई जब तक पंजीकरण को फाइनल लॉक नहीं करते हैं तब तक आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा। फाइनल लॉक करने के बाद ही आवेदन‌(पंजीकरण) को स्वीकृत किया जाता है।

UP Kisan Karj Rahat List

UP Dhan Kharid Registration के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने ऑनलाइन धान खरीद पंजीकरण प्रक्रिया को अपने शासनकाल में शुरू किया है।
  • यूपी धान खरीद पंजीकरण को आरम्भ करने का उद्देश्य यूपी के किसानो को ऑनलाइन सुविधा प्राप्त कर उनकी फसल का सही दाम उपलब्ध कराना है |
  • इस सुविधा के माध्यम से राज्य के सभी किसान अपनी फसल को ऑनलाइन ही आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करके बेच सकेंगे।
  • किसान अपनी फसलों को उचित दामों पर सरकार को बेच सकेंगे।
  • UP Dhan Khareed Registration ऑनलाइन होने से राज्य के किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद किसानों की फसलों को खुद प्रत्यक्ष रूप से खरीदेगी।
  • राज्य के किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आवेदक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
  • अब किसानों को यूपी धान खरीद की सुविधा ऑनलाइन हो जाने से अपनी धान की फसल बेचने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • सरकार द्वारा किसानों को फसलों का उचित मूल्य प्रदान किया जाएगा जो सीधे सरकार द्वारा किसान के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • आवेदक को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • पंजीकरण करते समय किसान को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो।
  • यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही पात्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पहचान पत्र
  • जोतबही/खाता नंबर अंकित कंप्यूटराइज्ड खतौनी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP Dhan Kharid Registration 2022-23 ऑनलाइन कैसे करें

  • किसान भाई को सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग के Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
UP Dhan kharid Registration ऑनलाइन करें
  • वेबसाइट के होमपेज पर आप देख सकते हैं कि आपको यह आवेदन पत्र कुल 6 चरणों में पूरा भरना होगा।
  • पहला चरण आपको होमपेज पर दिए गए स्टेप 1 पंजीकरण प्रारूप पर क्लिक करना है
यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन का पंजीकरण प्रारूप
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण के लिए प्राप्त का प्रारूप खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके आप प्रारूप को समझ सकते हैं।
  • दूसरे चरण में आपको स्टेप 2 पंजीकरण प्रपत्र के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चर कोड दर्ज करना है। अब आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपका आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर देना है।
  • तीसरे चरण में आप पंजीकरण पत्र में दर्ज की गई सभी जानकारी पंजीकरण ड्राफ्ट में देख सकते हैं।
  • चौथे चरण में अगर आपके द्वारा दर्ज की गई किसी भी जानकारी को सही करना है या संपादित करना है तो आप पंजीकरण संशोधन कर सकते हैं।
  • पांचवें चरण में आपको अपनी पंजीकृत जानकारी को लॉक करना होगा उसके बाद आपका पंजीकरण मान्य(स्वीकृत) होगा
  • फिर आपको इस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना होगा। आपको जिसमें आपके पंजीकरण संख्या के विवरण भी प्राप्त होंगे।
  • छठे एवं अंतिम चरण में आपको फार्मर आईडी, मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड का विवरण दर्ज करना है
  • अंत में आप को आवेदन पत्र को सबमिट करने के लिए फाइनल लॉक करना है।
  • इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा एवं आप टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं।

Leave a Comment