eMandi UP: ई मंडी उत्तर प्रदेश, emandi.up.gov.in Portal Login व लाइसेंस अप्लाई

eMandi UP: हमारे देश की सरकार किसान भाईयो को लाभ पहुंचाने  के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाओ एप एवं पोर्टलों का शुभारम्भ करती चली आ रही है| जिससे की किसानो को आगे खेती से जुडी किसी भी प्रकार की ज़रूरत में सरकार की तरफ से सहायता मिल पाए| इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में अपने राज्य के किसानों के हित में एक नया पोर्टल का संचालन किया गया है। जिसका नाम ई मंडी यूपी पोर्टल है| यह पोर्टल एक सिंगल विंडो पोर्टल है| इस पोर्टल के माध्यम से किसानो और व्यापारियों को बिना मंडी जाए घर बैठे मंडी से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारिया और सुविधाए मुहैया करवाई जा रही है। जिससे किसानों और व्यापारियों दोनों के समय और पैसे की बचत हो रही है।

eMandi UP

ई मंडी उत्तर प्रदेश पर आप सभी जानकारिया प्राप्त कर आसानी से अपनी फसल और व्यापारी अपनी समस्या का समाधान कर सकते है| यदि आप भी उत्तर प्रदेश के किसान या फिर व्यापारी है और eMandi UP की सभी महत्ववपूर्ण जानकरी प्राप्त करना चाहते है तो उसके लिएआपको कही जाने की आवश्यकता नहीं है। ये सभी जानकारी आपको हमारे इस लेख के माध्यम से प्राप्त हो जायगी |

E Ganna App

eMandi UP Portal 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दुवारा ई मंडी उत्तर प्रदेश पोर्टल का शुभारम्भ किसानो को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए किया गया है| साथ ही राज्य के सभी किसानों एवं व्यापारियों के लिए अनाज एवं सब्जी मंडियों को ई मंडी बनाना है। eMandi UP Portal के माध्यम से एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जिसमें मंडी की सभी प्रक्रियाओं को सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी का अधिकतम प्रयोग एवं हस्तक्षेप को न्यूनतम किया जा सके। राज्य के किसान और व्यापारियों को मंडी दुवारा उपलब्ध कराने वाली सुविधाओं को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध करवाना है। eMandi UP के माध्यम से आप सभी घर बैठे अपने मोबाईल फ़ोन के ज़रिए मंडी से जुडी सभी जानकारिया आसानी प्राप्त कर सकते है| इसके लिए आपको किसी भी सेण्टर या सरकारी कार्यालय में जाने क आवश्यकता नहीं पड़ेगी|

किसानों एवं व्यापारियों की सुविधाओं के लिए राज्य की सभी मंडी समितियों में इस प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। ई मंडी उत्तर प्रदेश के संचालन के समय सुझाव, समस्याओं का विश्लेषण कर उन्हें समृद्ध एवं सहज बनाया जाएगा। ताकि किसानो और व्यापारियों को अधिक से अधिक लाभ मिल पायगे और किसान भाई खुद से सभी जानकारिया भी निकाल पायगे|

E Ganna App डाउनलोड कैसे करें

eMandi UP का मूलभूत उद्देश्य (Objective)  

इस पोर्टल को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो और व्यापरियों को मंडी से जुडी सभी जानकारिया ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना है| जिससे की सभी किसान और व्यापारी एक ही मंच पर आ पाय और उनमे ताल मेल बढ़ सके| ई मंडी उत्तर प्रदेश के चलते किसानो और व्यापारियों को मंडी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| ई मंडी पोर्टल  के माध्यम से किसान अपने अनाज एवं अन्य कृषि उत्पादनो को उचित मूल्य दरों में आसानी से बेच सकते हैं। व्यापारी भी इस पोर्टल के माध्यम से किसान के उत्पादन से संबंधित जानकारी एवं दर के बारे में जान कर उचित दर पर उत्पादन खरीद सकते हैं। यानि इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान और व्यापारी अपने बेचने या खरीदने वाले उत्पादन का सही दाम लगा पायगे |

ई मंडी उत्तर प्रदेश 2023 का अवलोकन 

आर्टिकल का नाम                eMandi UP Portal
आरंभ किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
उद्देश्यमंडी से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभार्थीराज्य के किसान एवं व्यापारी
वर्ष2023
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://emandi.up.gov.in/

ई मंडी उत्तर प्रदेश की विशेषताएं (Qualities)

  • इस यूपी पोर्टल पर किसान‌ भाइयों को मंडी से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई  समस्या न आए। इसके लिए प्रवेश द्वार पर ही कंप्यूटराइज एंट्री स्लिप की व्यवस्था उपलब्ध की गई है।
  • आवेदकों के आवेदनों को ऑनलाइन प्राप्त करके मंडी समिति द्वारा अच्छे से उनका परीक्षण कर डिजिटल लाइसेंस अर्थात ई लाइसेंस जारी किया जाता है।
  • इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति फर्म मंडी के लाइसेंस के लिए आसानी से बिना सरकारी दफ्तर जाए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • राज्य के इच्छुक व्यापार के नागरिकों के लिए इस पोर्टल पर ऑनलाइन लाइसेंस की सुविधा प्रदान की गई है।
  • ई लाइसेंस (डिजिटल लाइसेंस) प्राप्त होने पर व्यापारी कोई भी क्रय करते हुए 6 ऑनलाइन प्रपत्र काट सकेगा और विक्रय करते हुए 9 प्रपत्र भी ऑनलाइन जारी कर सकेगा। यानी इस मंडी पोर्टल पर इन दोनों प्रपत्रों को ऑनलाइन जारी करने की सुविधा  उपलब्ध है।
  • इस ऑनलाइन व्यवस्था से राज्य के उन व्यापारियों को सबसे अधिक सुविधा मिलेगी जो गेटपास के लिए दूर दराज के मंडी स्थलों से आते है।
  • साथ ही इस पोर्टल पर व्यापारियों को गेटपास के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है।

|E Ganna| यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर

eMandi UP Portal के लाभ (Benefits)

  • किसानों एवं व्यापारियों को मंडी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध करवाना है।
  • इस पोर्टल के द्वारा किसान एवं व्यापारी मंडी से जुड़ी सभी जानकारी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से हासिल कर सकते हैं।
  • राज्य के जिलों में व्यापारियों को ओर अधिक सुविधा देने के लिए मंडी समितियों में डिजिटल मंडी सुविधा केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। इन डिजिटल मंडी सुविधा केंद्र के माध्यम से लाभार्थी निशुल्क इंटरनेट एवं कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • ई मंडी यूपी पोर्टल के माध्यम से किसान और व्यापारी अपना नया लाइसेंस घर बैठे बनवा सकते हैं। साथ ही अपने पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण भी करवा सकते हैं।
  • इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्य से लाए गए उत्पादन के अंकन हेतु किसान को अलग से प्रवेश पर्ची प्रदान की व्यवस्था बनाई गई है।
  • कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा मिल कारखानों को ई मंडी उत्तर प्रदेश के माध्यम से अपने स्टॉक को प्रोसेसिंग में अंतरित करने की सुविधा भी दी गई है।
  • अपवंचन पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जैसे- अंडररेट बिलिंग को रोकना, खरीद से स्थापित स्टॉक से अधिक मात्रा का जारी न करना एवं द्वितीयक आवक के स्टॉक के लिए सत्यापन की अनिवार्य व्यवस्था की गई है।
  • व्यापारी इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मंडी शुल्क व विकास शेष का भुगतान परियोजना के अगले चरण में कर सकेंगे।
  • eMandi UP किसानों एवं व्यापारियों को एक मंच पर लाया है जिससे इन दोनों के बीच बहुत अधिक पारदर्शिता आई हैं।

मंडी यूपी पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई मंडी यूपी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
ई मंडी यूपी पोर्टल पर पंजीकरण करे
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्यापारी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको साइनअप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
eMandi UP
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।

eMandi UP Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश ई मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉग इन करें का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
eMandi UP Login
  • अब आपको लॉगइन पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आपको इस पेज पर यूजर नेम/ईमेल, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी ई मंडी पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई मंडी पोर्टल की Official Website पर जाना है।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
Application Status
  • इस पेज पर आपको अपनी आवेदन संख्या तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको स्थिति देखे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।

लाइसेंस का नवीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको व्यापारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नवीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
License Renew
  • इस पेज पर आपको कंप्यूटरीकृत लाइसेंस नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको देखे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी दर्ज करके आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लाइसेंस नवीकरण कर सकेंगे।

लाइसेंस वेरीफाई करने की प्रक्रिया

  • आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको लाइसेंस वेरीफाई करें विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
License Verify
  • इस पेज पर आपको अपना लाइसेंस नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना लाइसेंस वेरीफाई कर सकेंगे।

Leave a Comment