सीएनजी गैस पंप कैसे खोलें?- CNG Pump Dealership Apply Online

CNG Gas Pump Kaise Khole In Hindi, सीएनजी पंप कैसे खोलें, खर्चा, जमीन,लाइसेंस नियम, CNG Pump Dealership ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, CNG Gas Pump Dealership

दोस्तों सीएनजीएक प्रदूषण रहित गैस हैं। इसके उपयोग से पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। आज के समय में सीएनजी गैस सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ईंधन हैं। सीएनजी एक शांत गैस हैं इसलिए इस गैस से ध्वनि प्रदूषण भी नहीं फैलता हैं। आज हम आपको सीएनजी गैस की महतवपूर्ण जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से  प्राप्त कराएंगे। यदि आप आप सीएनजी पंप खोलना चाहते हैं, तो आपके लिए हमारा यह आर्टिकल काफी लाभदायक होने वाला हैं। क्योकि हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से CNG Gas Pump Kaise Khole की सभी जानकारी जैसे – सीएनजी पंप कैसे खोलें, पात्रता, कमाई, खर्चा, जमीन, लाइसेंस कैसे मिलेगा, CNG Pump Dealership ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

CNG Gas Pump Kaise Khaole?

यदि आप ईंधन से जुड़े किसी भी बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो इसमें पेट्रोल पंप हो या सीएनजी पंप दोनों ही बहुत ही लाभदायक हैं। हलाकि सीएनजी  कम जोखिम वाले व्यापार की श्रेणी के अंतर्गत आता है। क्योकि सीएनजी में टेंपरेचर 600°C होता है इसलिए इसमें आग लगने की संभावना कम होती हैं। CNG की फुल फॉर्म Compressed Natural Gas है। जिसका हिंदी में अर्थ संपीड़ित प्राकृतिक गैस हैं।

आपको CNG Gas Pump खोलने के लिए सीएनजी पंप डीलरशिप लेनी होगी। गैसोलीन और डीजल के बाद सीएनजी गैस सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला ईंधन हैं।  इसलिए लोगो को CNG Gas पंप खोलने में अधिक रूचि रखते हैं। सीएनजी एक प्राक्रतिक गैस होने के कारण सबसे सस्ती गैस हैं। अगर आपके पास अपनी खुद की जमीन हैं तो आप आसानी से सीएनजी पंप खोलने के लिए डीलरशिप ले सकते हैं और अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

ग्राहक सेवा केंद्र

CNG Gas Pump Kaise Khole

सीएनजी पंप डीलरशिप देने वाली कंपनियां

जो भी उम्मीदवार सीएनजी पंप खोलना चाहते हैं उनेह भारत की बहुत सी कंपनियां पम्प खोलने के लिए अवसर प्रदान करती हैं और यह कंपनियां समय समय पर सीएनजी पंप को बढ़ाने के लिए विज्ञापन जारी करती रहती है। ताकि उम्मीदवार आवेदन कर डीलरशिप प्राप्त कर सके। भारत में डीलरशिप देने वाली कुछ कंपनियों के नाम इस प्रकार हैं जैसे –

  • गेल इंडिया लिमिटेड
  • इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड
  • महानगर गैस लिमिटेड
  • महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • इंदिरा ब्राइट पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड
  • गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड

कितना खर्च आता है सीएनजी पंप खोलने में?

आप डीलरशिप प्राप्त कर सीएनजी पंप खोल सकते हैं और महीने में लाखों रुपए आसानी से कमा सकते हैं। परन्तु सीएनजी पंप खोलने से पहले आपको इसकी सभी जानकारी होना जरूरी हैं। क्योकि अगर आप CNG Gas Pump खोलना चाहते हैं तो इसमें आपको 30 से 50 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।इसके आलावा यह खर्च आप की जमीन की लोकेशन पर निर्भर करता है। यदि आप की जमीन शहर के बीचो बीच हैं, तो उसके लिए आपको अधिकतम पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

अगर आप की जमीन शहर से दूर किसी हाईवे पर है तब आपको कम पैसे 30 से 50 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसलिए अगर आपकी खुद की जमीन हैं तो आप आसानी से कम खर्च करके CNG Gas Pump खोल सकते हैं। लेकिन अगर आप किराये की जमीन पर  सीएनजी पंप खोलना चाहते हैं तो अनुमानित आकंड़ो के अनुसार कम से कम 30 लाख और अधिक से अधिक 1 करोड़ रुपए का  खर्च आता है।

CNG Gas Pump खोलने के लाभ

  • सीएनजी गैस ओर गैसों के मुकाबले प्रदूषण रहित मानी जाती हैं।
  • पेट्रोल डीजल के मुकाबले सीएनजी गैस भारत में तीसरे नंबर पर सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला ईंधन हैं।
  • सीएनजी गैस पेट्रोल डीजल दोनों की तुलना में सस्ती होती है।
  • CNG के उपयोग से पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है।
  • यदि किसी कारणवश सीएनजी गैस टैंक से कोई भी घटना हो जाती हैं तो ओर गैसों के  मुकाबले इससे अधिक नुकसान नहीं होता हैं।
  • CNG गैस के उपयोग से वायु प्रदूषण भी कम होता हैं।
  • सीएनजी का इग्निशन टेंपरेचर 600°C होता है इसलिए इस गैस से आग लगने की संभावना कम होती है जबकि गैस 320°C एवं डीजल का 285°C होता है।
  • इसके आलावा CNG गैस इंजन की आवाज कम होने के कारण इससे ध्वनि प्रदूषण भी कम  होता हैं
  • इस बिजनेस में आप लाखों रुपए प्रतिमाह आसानी से कमा सकते हैं।

CSC Online Registration

सीएनजी पंप खोलने के लिए उपयुक्त जमीन

सीएनजी पम्प खोलेने के लिए आपको आवेदन करने से पहले जिस जमीन पर आप सीएनजी पम्प खोलना चाहते हैं। आपको उसकी पूरी जानकारी होना जरूरी हैं। क्योकि अगर आपकी जमीन कम आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है तो आपको इस जगह सीएनजी पम्प खोलेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। आपको सीएनजी गैस पंप खोलने के लिए कुछ आवश्यकताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –

  • आपको अच्छी तरह जांच करनी होगी की आप जिस जमीन या प्लाट पर सीएनजी पंप खोलना चाहते हैं वह सभी प्रकार के विवादों से मुक्त  हैं या नहीं
  • आपकी खुद की जमीन हो या  किराए पर ली हुई जिसके नाम भी जमीन हैं उससे अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • सीएनजी के लिए ली जाने वाली जमीन या भूखंड सड़क या राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ जुड़ा होना चाहिए।
  • इसके आलावा वो भी  CNG Pamp खोल सकता हैं जिसकी  जमीन कंपनी की ट्रांसमिशन लाइन के आसपास स्थित हैं
  • आपके द्वारा सीएनजी पम्प खोलने के लिए छोटे वाहनों के लिए कम से कम 700 स्क्वायर मीटर जगह और उसके साथ लगभग 25 मीटर का जमीन का फ्रंट होना आवश्यक है।
  • जबकि बड़े वाहनों के लिए कम से कम 1500 वर्ग मीटर और कम से कम 50 मीटर के आगे के भाग की जरूरत होती हैं
  • सीएनजी पंप खोलने के लिए कुछ कंपनीयो ने यह भी निर्धारित कर दिया हैं की 1600 वर्ग मीटर के साथ 35 मीटर फ्रंट जगह भी होनी चाहिए।

CNG Gas Pump के लिए पात्रता

  • सीएनजी गैस पंप केवल भारत का मूल निवासी ही खोल सकता हैं।
  • सीएनजी पंप खोलने के लिए आवेदक की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सीएनजी गैस पंप खोलने के लिए आवेदक को कम से कम 10 वी पास होना चाहिए
  • इसके अला वह लोग भी सीएनजी पम्प खोल सकते हैं जो उद्यमिता कौशल एवं सुरक्षा नियमों की जानकारी रखते हैं

सीएनजी पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आपको अपना खुद का सीएनजी पंप खोलने के लिए डीलरशिप दी जाने वाली कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं। क्योकि कंपनी डीलरशिप के लिए अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन जारी करती रहती है। आपको इस वेबसाइट पर जाकर बार बार चेक करते रहना होगा। ताकि विज्ञापन जारी होते ही आप अपना आवेदन कर दें। यदि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो आप अपना खुद का सीएनजी पम्प खोल सकते हैं।

CNG Gas Pump खोलने के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप ऑफलाइन आवेदन करके सीएनजी पम्प खोलना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी कंपनियों के ऑफिस में  जाकर अधिकारियों से संपर्क करना होगा वहां जाकर आपको इसके डीलरशिप कैसे प्राप्त करें? से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी। उसके बाद आप सीएनजी पंप के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हम आशा करते हैं कि आप को CNG Gas Pump Kaise Khole से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी हमारे आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त हो गई होंगी।

Leave a Comment