महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023: ब्याज दर, लाभ एवं समय सीमा

Mahila Samman Bachat Patra Yojana In Hindi, महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है, नियम, फायदे, आवेदन प्रक्रिया देखें, Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 Online Apply

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से बढ़ावा देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने की घोषणा की गई हैं। इस योजना के माध्यम से महिला या लड़की के नाम पर लाखों रुपए निवेश कर बढ़िया ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। आप महिला सम्मान बचत पत्र योजना में 2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं  सरकार द्वारा जिसके बाद आपकी जमा राशि पर 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा। निवेश किया गया पैसा योजना के तहत 2 साल तक जमा रहेगा और उसके बाद ब्याज सहित आपकी सारी रकम आपको वापस कर दी जाएगी। यदि आप भी Mahila Samman Bachat Patra Yojana में अपना पैसा निवेश करने की सोच रहीं हैं, तो आज हम आपको इससे जुडी सभी जानकारी विस्तार से देंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 क्या है?

इस योजना को खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया जा रहा है। 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा संसद में 2023-24 बजट पेश करते हुए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। घोषणा करते समय ये बताया गया कि देश की महिलाओं और लड़कियों को बचत पर ज्यादा फायदा प्रदान किये जाएंगे। भारत सरकार की यह योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। जिसके माध्यम से देश की सभी महिलाओ को सेविंग करने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवा सकती हैं। महिलाओं की  सेविंग करने के लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध हो रहीं हैं। इस योजना को शुरू करने के बाद से ही सरकार की काफी सराहना की जा रही है।

विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना

Mahila Samman Bachat Patra Yojana

Short Details Of महिला सम्मान बचत पत्र 2023

आर्टिकल का नामMahila Samman Bachat Patra Yojana
घोषणा की गईवित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा   
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना   
लाभार्थीदेश की महिलाएं और लड़कियां 
उद्देश्यमहिला और लड़कियों को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी   

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा महिलाओ को सम्मान देने के लिए Mahila Samman Bachat Patra Yojana को शुरू किया गया हैं। जिसके तहत बचत पत्र में महिलाओं को आंशिक निकासी की सुविधा भी प्राप्त होगी। महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को नई बचत योजना में 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना है। जिसके तहत महिलाएं निवेश कर अपने भविष्य के लिए इस बचत पत्र में सेविंग कर सकेंगी। भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र के तहत किसी भी महिला या लड़की के नाम पर 2 साल के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। सरकार द्वारा योजना के तहत मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने पर कुल जमा राशि के साथ आपको ब्याज सहित पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।

फ्री डिश टीवी योजना

कितने पैसे जमा किया जा सकते हैं महिला सम्मान बचत पत्र योजना में

केंद्र सरकार द्वारा अभी तक Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत न्यूनतम जमा राशि की सीमा के बारे में  कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं की गई है| जबकि विशेषज्ञों के अनुसार सुनने में आया हैं कि इस अकाउंट को कम से कम 1000 रुपए के माध्यम से खोला जा सकेगा। देश की कोई भी महिला या लड़की इस अकाउंट को 31 मार्च 2025 तक खुलवा सकती है और ज्यादा ब्याज दर का फायदा प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना के तहत महिलाएं और लड़कियां अधिकतम 2 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकती है। जिसमें महिलाओं के लिए सरकार द्वारा 2 साल तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।

सरकार द्वारा आपको महिला सम्मान बचत पत्र की मैच्योरिटी अवधि समाप्त होने पर कुल जमा राशि के साथ ब्याज सहित पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। इसके आलवा आपको आवश्यकता पड़ने पर भी इस अकाउंट से कुछ पैसे निकालने पर भी छूट दी जाएगी ।

Mahila Samman Bachat Patra पर बीच में ब्याज दरें बदलने पर नहीं पड़ेगा असर

जैसा की हम सभी जानते हैं की भारत सरकार द्वारा जितनी भी लघु बचत योजनाएं संचालित की जाती है| उन सब की नई ब्याज दरें तिमाही के पहले घोषित कर दी जाती है। परन्तु महिला सम्मान बचत पत्र में ऐसे किसी भी बदलाव का असर ब्याज दर पर नहीं पड़ेगा। आपको इस योजना के माध्यम से पूरे 2 साल की अवधि तक 7.5% हिसाब से ब्याज दर मिलेगी। जिसके तहत  आपको जमा राशि पर निश्चित रिटर्न की गारंटी मिलेगी जो आपके लिए सेविंग करने का एक बेहतर अकाउंट होगा।

देश में संचालित अन्य बचत योजनाओं के मुकाबले जल्दी पैसे होंगे रिटर्न

भारतीय सरकार द्वारा केवल 2 साल में ही महिला सम्मान बचत पत्र में अच्छी ब्याज के साथ आपको पैसा वापस मिल जाएगा। जबकि सरकार की दूसरी योजना सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल तक अकाउंट जारी रहता है। हालांकि इस योजना में लड़की की शादी के समय 18 वर्ष की उम्र में अकाउंट से पूरा पैसा निकाला जा सकता है। इसी तरह पीपीएफ अकाउंट में भी जमा पैसों को प्राप्त करने के लिए 15 साल तक इंतजार करना होता है। परन्तु इस योजना में ऐसा नहीं है।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस  योजना को खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया जा रहा है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत देश की महिलाओं एवं लड़कियों को बचत पर फायदा देने के लिए 1 फरवरी 2023 को महिला सम्मान बचत पत्र को आरंभ करने की घोषणा की गई हैं।
  • भारतीय सरकार द्वारा किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवा सकती हैं।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना को कम से कम 1000 रुपए में इस अकाउंट को खोला जा सकेगा।
  • जिसके तहत बचत पत्र खरीदने के लिए 2 साल तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
  • भारत सरकार की अन्य बचत योजनाओं जैसे PPF,NSC से भी अधिक लाभ ब्याज महिला सम्मान बचत पत्र को मिलेगा।
  • इस योजना में आपका 2 साल तक पैसा जमा रहेगा, इसके बाद ब्याज सहित इकट्ठा रकम आपको वापस मिल जाएगी।
  • Mahila Samman Bachat Patra 2023 का लाभ देश की कोई भी महिला या लड़की 31 मार्च 2025 तक इस अकाउंट को खुलवा कर ले सकती है।
  • अकाउंट में पैसा जमा करने के बाद आप आवश्यकता पड़ने पर बीच में इस अकाउंट से कुछ पैसे भी निकाल सकते हैं। आपको पैसा निकालने के लिए अवधि की कोई बाध्यता नहीं होगी।

महिला सम्मान बचत पत्र के लिए पात्रता

  • आवेदक को महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवाने के लिए भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • बचत पत्र योजना के तहत केवल महिलाएं और लड़कियां ही अकाउंट खुलवाने के लिए पात्र होगी।
  • सम्मान बचत पत्र के तहत किसी भी उम्र की महिला या लड़की का अकाउंट खुलवा सकती है।
  • इस पत्र का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी वर्ग, धर्म, जाति की महिलाएं और लड़कियां पात्र होगी।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • फोटो
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महिला सम्मान बचत पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

भारतीय सरकार की ओर से 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करते हुए महिलाओं एवं लड़कियों के लिए महिला सम्मान बचत पत्र शुरू करने की घोषणा की गई है। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके है। यदि आप इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाना चाहती हैं तथा इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो हम आपको बता दें कि फिलहाल अभी आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित आवेदन के लिए कोई भी जानकारी उपलब्ध की जाएगी। तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हम सूचित कर देंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।

Updated: March 14, 2023 — 8:35 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *