|MP| राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन व Form PDF

Madhya Pradesh Rashtriya Parivar Sahayata Yojana Online Registration | राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना Form PDF MP | मध्य प्रदेश परिवार सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन | Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP Status

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक बहुत ही अच्छी ओर अहम योजना की शुरुआत की गई हैं जिसका नाम राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के उन लोगो को लाभ दिया जाएगा जिनके परिवार के एकमात्र कमाने वाले मुखिया की किसी कारणवश मृत्यु हो गई हो, ऐसे लोगो को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया हैं। ताकि उन्हें किसी भी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। अगर आप भी राज्य के नागरिक हैं और इस योजना के पात्र हैं तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी विस्तार से देंगे जैसे– Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता एवं दस्तावेज आदि सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana के माध्यम से मृत व्यकति के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ परिवार के मुखिया चाहे वह पुरुष हो या महिला उनकी आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिवार के गुजर बशर के लिए दिया जा रहा हैं। ताकि मृतक के परिवार को किसी भी आर्थिक समस्याओ का सामना ना करना पड़े। राज्य सरकार द्वारा ऐसे परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 20 हजार रुपए योजना के माध्यम से दिए जा रहें  हैं। यह आर्थिक सहायता गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पीड़ित परिवार को  प्रदान की जा रही हैं। ताकि वह योजना का लाभ लेकर अपने बच्चो का गुजर बसर अच्छे से कर सके।

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना बहुत ही सराहनीय हैं क्योकि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना को ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लागू किया गया हैं।

Ladli Behna Yojana Form

Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना मध्य प्रदेश 2023 Key Highlights

योजना का नामMP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana
शुरू की गई  भारत सरकार द्वारा  
विभाग  सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश
लाभार्थी  राज्य के नागरिक  
उद्देश्यवित्तीय सहायता प्रदान करना  
लाभ राशि 20,000 रुपए  
राज्यमध्यप्रदेश  
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://socialjustice.mp.gov.in/

Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP का उद्देश्य

जैसा की आप सभी जानते हैं की पूरे परिवार की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति तथा घर में सबसे बड़े की होती हैं चाहे वह पुरुष हो या महिला वही मुखिया कहलाता हैं और यदि किसी कारण वश मुखिया की मृत्यु हो जाती हैं, तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता हैं जिसके चलते मुखिया के परिवार को खाने पीने तथा रोजमर्रा के सामान के लिए भी काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं। इन सभी स्थति को देखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का शुभारंभ किया गया हैं। जिसके माध्यम से सरकार द्वारा मुखिया के परिवार को 20 हजार से 40 हजार रुपए तक की आर्थिक राशि प्रदान की जा रही हैं। ताकि मृतक के परिवार वालो को किसी आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े।

सरकार द्वारा शुरू की गई MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब नागरीको को वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं और उनका भविष्य बेहतर बनाना हैं।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना मध्य प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना को लागू किया गया हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana का लाभ कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर चाहे वह पुरुष हो या महिला उस के परिवार को दिया जाता हैं।
  • ऐसे परिवार को राज्य सरकार द्वारा 20 हजार रुपए की एकमुश्त राशि का लाभ दिया जा रहा हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मृतक के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं और सरकार द्वारा मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान करना हैं।
  • गरीब परिवार के लोगो को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ प्राप्त करके आर्थिक समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना लाभ 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु वाले मृतक व्यक्ति के परिवार को ही प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा मृतक व्यक्ति की मृत्यु होने के 30 दिन के भीतर इस योजना के तहत आवेदन करना होगा।
  • राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ प्राप्त करके गरीब नागरिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे
  • राज्य सरकार द्वारा योजना का लाभ राज्य के गरीब एवं बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत जीवन यापन करने वाले परिवारों को दिया जाएगा।
  • लाभार्थियों को इसका लाभ सरकार द्वारा सीधे बैंक के माध्यम से 45 दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा।

Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP 2023 के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ केवल राज्य के नागरीको को ही दिया जाएगा।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक ही इस योजना के पात्र होंगे।
  • इस योजना के तहत मृतक की आयु 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसके आलावा यदि विवाहित व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृतक के पत्नी अविवाहित लड़की या माता-पिता आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
  • जबकि अविवाहित व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृतक के भाई, बहन या माता-पिता आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना के लिए मृतक व्यक्ति की मृत्यु के 30 दिन के अंदर कराना जरूरी हैं

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अगर व्यक्ति की मृत्यु दुर्घटना है तो मृत्यु के संबंध में FIR की फोटो कॉपी

Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Madhya Pradesh Rashtriya Parivar Sahayata Yojana Online Registration
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको Online Application के विकल्प पर क्लिक करना है।
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना MP
  • फिर आपको मृतक का समग्र आईडी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको सर्च करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • इस पत्र में पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment