मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 2023: MP Yuva Portal Registration, @yuvaportal.mp.gov.in

MP Yuva Portal: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओ को सहायता प्रदान हेतु मध्य प्रदेश युवा पोर्टल को लॉन्च किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए युवाओ को पंजीकरण करना होगा। अगर आप भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस MP Yuva Portal के अंतर्गत Registration करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप हमारे आर्टिकल को पढ़ें।

MP Yuva Portal

आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से दे रहें हैं जैसे- Yuva Portal (Youth Portal) का उद्देश्य, मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के लाभ, पात्रता एवं दस्तावेज, Yuva Portal Registration & Login करने की प्रक्रिया आदि ।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

एमपी युवा पोर्टल क्या है? (MP Yuva Portal in Hindi 2023)

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा पोर्टल की शुरुआत की गई हैं। ये एक ऑनलाइन पोर्टल हैं जिसके तहत राज्य के युवाओं को संसाधनों, सूचना और अवसरों से अवगत कराया जा रहा हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवाओ को रोजगार प्रदान कराया जाएगा। इसके आलावा MP Yuva Portal 2023 के तहत युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी, खेल और कल्चरल के संबंधित तथा शिक्षा और रोजगार के संबंधी सूचना भी दी जाएगी। ये एक बेहतर प्लेटफार्म हैं जो राज्य के युवाओ को आगे बढ़ने में प्रोत्साहन कर रहा हैं।

Mukhyamantri Yuva Internship Yojana

एमपी युवा पोर्टल का मूलभूत उद्देश्य (Objective)

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बेरोजगार युवाओ को प्रोत्साहन करने के लिए एमपी युवा पोर्टल की शुरुआत की गई हैं। इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार, शिक्षा, खेल आदि से अवगत कराना हैं और उनको एक बेहतर नागरिक बनाना हैं ताकि उन्हें  भविष्य में कभी भी किसी आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार द्वारा yuvaportal.mp.gov.in के माध्यम से राज्य के युवा तथा यवतियों को आत्मनिर्भर एवं शसक्त बनाना हैं। इस पोर्टल के अंतर्गत सभी सरकारी जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि राज्य का कोई भी युवा किसी सरकारी लाभ से वंचित ना रह सके।

yuvaportal.mp.gov.in Details

पोर्टल का नामYuva Portal (Youth Portal)
शुरू किया गयामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
कब शुरू हुआ23 मार्च, 2023 के दिन  
राज्यमध्यप्रदेश (MP)  
उद्देश्ययुवाओं को रोजगार, शिक्षा, खेल आदि से अवगत कराना  
लाभार्थीएमपी के युवक और युवतियां  
पंजीयन प्रक्रिया  ऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://yuvaportal.mp.gov.in/  

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट 2023

MP Yuva Portal पर उपलब्ध जानकारी सेवाएं

इस पोर्टल की निम्लिखित जानकारी हम आपको नीचे विस्तार से बता रहे हैं जैसे-

सरकारी योजनाएं

जैसे ही आप MP Yuva Portal के मुख्य मेनू में योजना के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो तभी आपके सामने मध्यप्रदेश राज्य सरकार की सभी योजनाएं की लिस्ट खुल जाएगी। जिसको आप ध्यान से पढ़कर आवश्यकता अनुसार विभाग वाइज सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ अप्लाई भी कर सकेंगे जैसे -रोजगार एवं नियोजन के संबंधित, छात्रवृत्ति एवं भत्ते के संबंधित, कौशल विकास के संबंधित, प्रवेश, छात्रावास, सम्मान निधि और पुरस्कार से संबंधित आदि।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

यदि आप जैसे ही एमपी युवा पोर्टल के मुख्य महीनों में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम टेब पर क्लिक करेंगे। वैसे ही आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री द्वारा जो भी कार्यक्रम हाल ही में शुरू की गई हैं उसका सभी प्रसारण आपके सामने दिखाई देगा।

युवाओं की उपलब्धियां एवं सफलता की कहानी

जैसा की हमने आपको इस पोर्टल की सभी जानकारी दे रहें हैं कि यदि आप अपनी उपलब्धियां या फिर सफलता की कहानी पोस्ट करना चाहते हैं तो वह सुविधा भी MP Yuva Portal Registration करने के बाद आपको प्रदान की जाएगी। जिसके लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर स्क्रोल डाउन करना होगा जो की आपको एक बॉक्स नीचे दिखाए गए फोटो के अनुरूप दिखाई देगा। जिसके अंदर आप  अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जिला, जन्म दिनांक को चुनकर पोस्ट कर सकते हैं।

मेंटरशिप सेवा

यदि आप अपने कैरियर से संबंधित किसी भी प्रकार का मेंटरशिप प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस  पोर्टल पर पंजीकरण करके किसी भी विषय में मेंटरशिप की सेवा प्राप्त कर सकेंगे।

संवाद एवं सुझाव

दोस्तों आप राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल के माध्यम से नई नई सरकारी योजनाओं के बारे में भी पता लगा सकते हैं। इसके आलावा यदि आप किसी भी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं तो वह भी इस पोर्टल के माध्यम से दे सकते हैं। ओर भी जानकारी आप इससे प्राप्त कर सकते हैं जैसे – चर्चा, ब्लॉग, वार्ता, जनमत आदि।

MP Education Portal

Youth Portal की पात्रता

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ केवल राज्य के मूल निवासियों को ही प्रदान किया जाएगा
  • वो युवा जिनकी आयु 17 से लेकर 35 वर्ष है वह  सभी युवा इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए पात्र होंगे।

MP Yuva Portal Online Registration

MP Yuva Portal Online Registration
  • फिर उसके बाद आपको होमपेज पंजीयन करें बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने युवा पंजीयन की विंडो खुलेगी।
मध्यप्रदेश युवा पोर्टल
  • यहां आपको अपना राज्य मध्यप्रदेश चुनना है और अपनी समग्र आईडी दर्ज करना है और OTP भरना है।
  • यदि आपने पास समग्र आईडी नही है तो आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर OTP भरना है और पंजीयन करें बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको आपको आपने मोबाइल पर User ID और Password प्राप्त होगा, जिसका प्रयोग Login करने के लिए किया जायेगा।
  • इस तरह से आप युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MP Yuva Portal Login करने की प्रक्रिया

  • मध्यप्रदेश युवा पोर्टल लॉगिन करने के लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर लॉगिन बटन क्लिक करना है।
MP Yuva Portal Login
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है।
  • उसके बाद कैप्चा भरना है। फिर लॉगइन बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार एमपी युवा पोर्टल पर Login कर सकते है।
Updated: May 20, 2023 — 7:57 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *