मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023: Tirth Darshan Yojana ऑनलाइन आवेदन व रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana: मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एक बहुत जरूरी योजना शुरू कि गई हैं। जिसका नाम एमपी तीर्थ दर्शन योजना हैं। यह योजना राज्य के बुजुर्ग लोगो के लिए बनायीं गई हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ लोगो को बिल्कुल फ्री तीर्थ स्थल पर भेजने का निर्णय लिया हैं। जिन लोगो कि आयु 60 वर्ष से अधिक होगी, वही  इस योजना का लाभ ले सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा इस इस योजना के तहत यदि जो लोग 60% से अधिक विकलांग हैं वह तीर्थ स्थल पर अपनी सहायता के लिए किसी एक व्यक्ति को अपने साथ भी ले जा सकते हैं। 

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

आज हम आपको Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023 से जुड़ी सभी जानकारी देंगे जैसे -योजना के लाभ, उद्देश्य व पात्रता एवं दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया क्या है आदि

लाडली बहना योजना 2023

Table of Contents

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शुरू की गई हैं जिसका लक्ष्य 60 साल या उससे ज्यादा आयु के बुजुर्ग लोगो को तीर्थ दर्शन करवाना है। इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्ग लोग किसी समूह जत्था के रूप में तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। साथ ही यात्रा के दौरान अकेले तीर्थ यात्री एवं 60% से अधिक विकलांग नागरिक अपनी देखभाल के लिए एक सहायक भी ले जा सकते हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा नागरिको को विशेष रूप से सुविधा भी दी जाएगी जैसे-रेल से यात्रा तथा खाने-पीने की सामग्री एवं रुकने की व्यवस्था जहां आवश्यक हो वहा बस से यात्रा आदि।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 

हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला एमपी बना देश का पहला राज्य

देश का हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करवाने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बन गया है। जहां पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। 21 मई 2023 को रविवार के दिन 32 तीर्थ यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट भोपाल से प्रयागराज के लिए रवाना हुई इसमें 24 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे और पहले बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया और फिर उन्हें हवाई जहाज में बैठाकर तीर्थ दर्शन के लिए प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस तीर्थ यात्रा का पूरा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

आने वाली 19 जुलाई तक 25 जिलों के तीर्थ-यात्री 25 फ्लाइट्स से प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर धाम की तीर्थ-यात्रा करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार बुजुर्गों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रेलमार्ग से भी यात्रा कराने में सर्वप्रथम पहल कर अग्रणी रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की रेलमार्ग से 2012 से आरंभ हुई थी। अब तक 782 विशेष ट्रेन चला कर 7 लाख 82 हजार बुजुर्गों को प्रदेश सरकार ने तीर्थ-यात्रा कराई है। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के तहत हवाई जहाज से यात्रा का प्रथम चरण भोपाल से शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का मूलभूत उद्देश्य

राज्य सरकार ने MP Mukhymantri Tirth Darshan Yojana उन गरीब लोगो के लिए बनाई हैं जिनके पास धन नहीं हैं और वह तीर्थ स्थल पर जाना चाहते है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में आज भी बहुत से ऐसे बुजुर्ग लोग हैं, जो तीर्थ यात्रा पर जाना तो चाहते है लेकिन आर्थिक दशा ठीक न होने के कारण वह अपने सपने पूरे नहीं कर पाते हैं। इन बातो को ध्यान में रखते हुए मध्य‌ प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना की शुरुआत की गयी है। जिसका उद्देश्य राज्य के 60 साल से अधिक आयु के वृद्ध नागरिकों को तीर्थ दर्शन करवाना है। लाभार्थियों को इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा के दौरान सभी प्रकार की सहायता जैसे- रूकने के लिए स्थान व खाने पीने के लिए सामग्री, गाइड आदि सहायता भी दी जायगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 का लाभ मध्य प्रदेश के 60 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा 60% से अधिक विकलांग लोगो को दिया जायेगा। जिनकी उम्र 60 साल पूरी हो गई हैं वह देश के तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर फ्री में यात्रा करने जा सकते हैं। यानि अब राज्य के गरीब नागरिक भी इस योजना के माध्यम से अपने तीर्थ दर्शन पर जाने के सपने को साकार कर सकेंगे।

Overview of Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023
आरम्भ की गयीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा  
वर्ष2023  
विभागधार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग
उद्देश्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान की जाए  
लाभ65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के साथ एक सहायक शामिल हो सकता है
लाभार्थीमध्य प्रदेश के 60 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक
आवेदन का प्रकारआवेदन ऑफलाइन  
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.tirthdarshan.mp.gov.in/

Mukhyamantri Yuva Internship Yojana 

Mukhymantri Tirth Yatra Yojana 2023 के तहत उपलब्ध सुविधाएं

इस योजना के तहत वरिष्ठ लोगो को निम्नलिखित सुविधा दी जाएगी जैसे —

  • विशेष रेल से यात्रा
  • खाने-पीने की सामग्री
  • रुकने की व्यवस्था
  • जहां आवश्यक हूं बस से यात्रा
  • गाइड एवं अन्य सुविधाएं

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ एवं विशेषताएँ

इस योजना की निम्नलिखित विशेषताएं हैं —

  • सरकार की ओर से चलायी गई ये एक अहम योजना हैं जिसके तहत गरीब बुजुर्गो को तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर दिया जा रहा हैं
  • सरकार द्वारा लाभार्थी इस योजना का लाभ 3-4 समूह के रूप में भी ले सकते हैं
  • यह योजना गरीब के लोगो के तीर्थ  दर्शन  सपना पूरा करने के लिए बनाई गई हैं
  • MP Mukhymantri Tirth Yatra Yojana के अंतर्गत महिलाओ को निर्धारित आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी जायगी
  • तीर्थ  यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से अनुबंधित इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा तीर्थ  यात्रियों को सभी तरह की सहायता दी जाएंगी
  • 60% से  अधिक  विकलांग व्यक्ति इस योजना के तहत यात्रा पर जा सकते हैं
  • इस योजना के तहत पति पत्नी दोनों एक  साथ भी यात्रा कर सकते हैं
  • यह योजना कमज़ोरों की सहायता के लिए बनाई गई हैं जिससे गरीबो को लाभ होगा
  • यात्रा के दोरान बुजुर्ग लोग शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिएं। अथार्थ वह किसी भी भयंकर बीमारी का शिकार नहीं होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ नागरीको को दिया जा रहा हैं। जिसके तहत कमज़ोर वरिष्ठ  लोगो को तीर्थ स्थल की यात्रा मुफ्त में कराई जा रही हैं।
  • यात्रा के दोरान बुजुर्गो को पूरी सहायता दी जाएगी जेसे – चिकित्सा, भोजन समिति, टूरिस्ट, बीमा, गाइड आदि।

एमपी तीर्थ दर्शन योजना के तहत उपलब्ध तीर्थ स्थल

(अ) परिशिष्ट (एक) –

  • श्री बद्रीनाथ
  • श्री केदारनाथ
  • जगन्नाथ पुरी
  • श्री द्वारकापुरी
  • हरिद्वार
  • अमरनाथ
  • वैष्णोदेवी
  • शिर्डी
  • तिरुपति
  • अजमेर शरीफ
  • काशी (वाराणसी)
  • गया
  • अमृतसर
  • रामेश्वरम्
  • सम्मेद शिखर
  • श्रवणबेलगोला
  • वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम )

(17-अ) श्री रामदेवरा, जेसलमेरगंगासागर

  • कामाख्या देवी
  • गिरनार जी
  • पटना साहिब
  • मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल – उज्जैन, मेहर, श्री रामराजा मंदिर ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर और मुडवारा|

(ब) परिशिष्ट (दो) –

  • रामेश्वरम् – मदुरई
  • तिरुपति – श्री कालहस्ती
  • द्वारका – सोमनाथ
  • पूरी – गंगासागर
  • हरिद्वार – ऋषिकेश
  • अमृतसर – वैष्णोदेवी
  • काशी – गया|

कलेक्टर द्वारा की जाने वाली व्यवस्था

  • पत्र प्राप्त करवाना
  • यात्रियों का चयन करना
  • शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की अनुरक्षक के रूप में ड्यूटी करना।
  • यात्रा के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती करना।
  • स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक की व्यवस्था करना।
  • यात्रियों का टिकट वितरण करवाना।
  • यात्रियों को प्लेटफार्म से विशेष ट्रेन में बैठाना।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए महतवपूर्ण पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट रखी गई हैं
  • सरकार  द्वारा यदि नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उस में आयु का कोई बंधन नहीं है।
  • इस योजना के तहत जीवनसाथी भी यात्रा पर जा सकता है। भले ही 60 वर्ष का हो या नहीं
  • बुजुर्ग यात्रा के लिए एक समूह बनाकर भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन समूह में केवल 25 नागरिक होने चाहिए, उससे ज्यादा नहीं।
  • यात्रा करते समय बुजुर्ग लोग शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। वे नीचे दिए हुए किसी भी रोग का शिकार नहीं होना चाहिए जैसे- टीवी, कंजेक्टिव, कार्डियक, शाबाश, कोरोनेरी, थ्रांबोसिस, मानसिक व्याधि, संक्रमण, कुष्ठ रोग

MP Tirth Darshan Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड
  2. आयु प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  6. मोबाइल नंबर

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जो भी इच्छुक नागरिक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की Official Website पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुल कर आ जाएगा।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन  करे
  • होम पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करें के सेक्शन में तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म की पीडीएफ फाइल खुल कर आएगी।
MP Tirth Darshan Yojana Form
  • इसे आप डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकलवा ले।
  • इसके बाद आपको प्रिंटआउट निकले हुए आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज कर देना है।
  • जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज़ अटैच करने है।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म को अपने तहसील, उप तहसील कार्यालय, नगर पालिका, नगर निगम, जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर जमा कर देना है
  • इस प्रकार आप आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘डैशबोर्ड ” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति जाने के विकल्प को सलेक्ट करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेग। 
Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana Application Status
  • इस पेज पर आपको समग्र आईडी को दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन की स्थिति देखे विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आवेदन की स्थिति को अपनी स्क्रीन पर खुल कर आ जयेगी

जिला अनुसार तीर्थ यात्रा की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको डैशबोर्ड के टैब के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब इसके बाद आपको जिला अनुसार तीर्थ यात्रा की जानकारी के विकल्प को सलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा
Yantra Suchi
  • इस पेज पर आपको अपने जिले को सेलेक्ट करना है।
  • अब आपको तीर्थ दर्शन यात्रियों की लिस्ट देखें विकल्प पर क्लिक करना है
  • संबंधित जानकारी आपको आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी

परिपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘Form Download” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको परिपत्र डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
Circular download
  • इस पेज पर आपके सामने परिपत्र ओपन हो जाएगा अब आपको इसको डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप परिपत्र को डाउनलोड कर सकते है।

तीर्थ यात्रा की सूची कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल की Official Website पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘यात्रा का विवरण के टैब” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको तीर्थ यात्रा की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपके सामने तीर्थ यात्रा की पूरी खुलकर आ जाएंगी।

स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ  जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘यात्रा का विवरण” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर इसके बाद आपको स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहा पर आप स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनकी डिटेल्स को देख सकते है।

Leave a Comment