MP Khiladi Protsahan Yojana 2023: Apply Online & Eligibility

MP Khiladi Protsahan Yojana: तो जैसे की हम सभी जानते है की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के कदम उठाए जा रहें है। जिनका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को एक बेहतर जीवन प्रदान करना है। इसके साथ ही उन्हें सक्षम एवं आत्मनिर्भर भी बनाना है। राज्य सरकार द्वारा खेल कूद के क्षेत्र में भी काफी योगदान दिया जा रहा है। जिस कारण अभी हाल ही में MP Khiladi Protsahan Yojana 2023 को जारी किया गया है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक और उनके परिजनों को खेल प्रतियोगिता में चयनित होने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

MP Khiladi Protsahan Yojana

तो यदि पाठक पात्र एवं इच्छुक हैं। तो आपको योजना से जुड़ी जानकारी ज़रूर प्राप्त करनी चाहिए। तो इस लेख के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2023 से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। हमारा निवेदन है की आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल 

MP Khiladi Protsahan Yojana 2023

राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और अन्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में जिला, संभाग व राज्य स्तर में चयनित होने वाले पंजीकृत श्रमिक निर्माण अथवा उसके परिवार सदस्यों को 10,000 रुपए से लेकर ₹50000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आपको बता दें की मध्य प्रदेश सरकार खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से अलग-अलग श्रेणी में प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। जिसमें विभिन्न स्तर पर खेल प्रतियोगिता जीतने वाले श्रमिक खिलाड़ियों को अलग-अलग प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का लाभ राज्य के प्रत्येक वर्ग के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से खेल के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। MP Khiladi Protsahan Yojana 2023 के माध्यम से राज्य के बेहतरीन खिलाड़ी भी आगे आ सकेंगे।

New Update- मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हुआ शुभारंभ

29 अगस्त 2023 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 118वीं जयंती (Major Dhyan Chand Birth Anniversary) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया है। योजना के माध्यम से प्रत्येक खिलाड़ी को 2-2 हजार रुपये की छात्रवृत्ति और खेल उपकरण लेने के लिए हर साल 10-10 हजार दिए जाएंगे। इस योजना का फायदा 14 से 23 वर्ष के 2600 खिलाड़ियों को मिलेगा।  हर जनपद से बालक एवं बालिका वर्ग में 100-100 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का मूलभूत उद्देश्य

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा MP Khiladi Protsahan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है और ना केवल प्रोत्साहित करना बल्कि योजना का हिस्सा बनने वाले श्रमिक नागरिकों को जीतने पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों का कौशल सामने आ सकेगा और बेहतरीन खिलाड़ी अपने राज्य को भी आगे बड़ा सकेंगे। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी को 10,000 रुपए से लेकर ₹50000 तक की सहायता राशि चयनित होने पर प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती

Important Details of MP Khiladi Protsahan Yojana

योजना का नाममध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना
वर्ष2023
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के श्रमिकों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना।
लाभार्थीमध्य प्रदेश के सभी निर्माण श्रमिक।
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट

राज्य के श्रमिक खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि

राज्य सरकार द्वारा एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य के सभी खिलाड़ियों को दो अलग-अलग श्रेणियों में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिसकी जानकारी हमने आपको नीचे दी है:-

खेल प्रतियोगिता  स्तरजिला/संभाग/राज्य स्तरीय खेल में चयनित होने पर (टीम ए)मंडल द्वारा जिला/संभाग/राज्य स्तरीय खेल में चयनित होने पर (टीम बी)
राज्य स्तर₹50000₹30000
जिला स्तर₹10000₹5000
संभाग स्तर₹25000₹15000

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया है। 
  • तो जैसे कि आप जान चुके हैं इस योजना के माध्यम से श्रमिक विजेताओं को ₹10000 से लेकर ₹50000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिक एवं उनके परिवारों को विजेता खिलाड़ी होने पर राशि से सम्मानित किया जाएगा। 
  • मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को योजना के अंतर्गत दो अलग-अलग श्रेणियों में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत जिला स्तर खेल में चयनित होने वाले श्रेणी में ए में 10 हजार रुपए और श्रेणी बी में 5 हजार रुपए संभाग स्तर खेल में चयनित होने पर खिलाड़ी को श्रेणी ए में 25 हजार रुपए और श्रेणी बी में 15 हजार रुपए राज्य स्तर पर खेल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को श्रेणी ए में 50 हजार रुपए की राशि और श्रेणी बी में 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। 
  • राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से नागरिक अपने कौशल को आगे ला सकेंगे। जिसको आगे चलकर और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
  • MP Khiladi Protsahan Yojana का लाभ वेद परिचय पत्र धारी श्रमिक वा उनके परिवार के सदस्यों को प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश के नागरिकों को ही प्रदान किया जाएगा। 
  • 14 से‌ लेकर 23 साल के खिलाड़ी इस योजना में आवेदन करने के पात्र है।
  • इसके साथ ही योजना के लिए केवल निर्माण श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्य ही आवेदन कर सकते हैं। 
  • MP Khiladi Protsahan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए। जो कि उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 
  • इच्छुक आवेदक को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज 

  • श्रमिक कार्ड। 
  • आधार कार्ड। 
  • मोबाइल नंबर। 
  • पन कार्ड की कॉपी। 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ। 
  • खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र। 
  • खेल संस्था के माध्यम से जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र।

MP Khiladi Protsahan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

राज्य के सभी इच्छुक एवं पात्र आवेदनकर्ताओं को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है। जो कि कुछ इस तरह है:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत या आयुक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरी निकाय में प्रवेश करना होगा। 
  • प्रवेश करने के पश्चात आपको खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र वहां काम करने वाले अधिकारियों से प्राप्त करना होगा। 
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को बहुत ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात फॉर्म के साथ अपने दस्तावेजों को अटैच कर देना होगा। 
  • अंत में फॉर्म की जांच के पश्चात आपको वही जाकर फॉर्म जमा कर देना होगा। जहां से आपने फॉर्म प्राप्त किया है। 
  • तो आप इस प्रकार मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना से जुड़े प्रश्न

MP Khiladi Protsahan Yojana की शुरुआत किसने की है?

इस योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा की गई है।

मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के श्रमिक एवं उनके परिवारों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

राज्य सरकार योजना के माध्यम से कितनी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत  ₹10000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

राज्य के सभी इच्छुक आवेदकों को खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको ऊपर दी है।

MP Khiladi Protsahan Yojana का लाभ लेने के लिए हम कहाँ से आवेदन करेंगे?

मध्य प्रदेश के सभी इच्छुक आवेदक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत या आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगरी निकाय जाकर योजना का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।

Updated: August 30, 2023 — 7:50 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *