MP Akanksha Yojana 2024: आकांक्षा योजना आवेदन फॉर्म

MP Akanksha Yojana: भारत सरकार द्वारा देश के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि देश के प्रत्येक छात्र चाहे वह किसी भी जाति धर्म से हो सभी बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें। अभी हाल में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम MP Akanksha Yojana 2024 है। इस योजना के माध्यम से राज्य के एससी एसटी से संबंध रखने वाले छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। तो अगर आप पात्र एवं इच्छुक पाठक हैं। तो आपको इस योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन करना चाहिए।

MP Akanksha Yojana

इस लेख के माध्यम से हम आपको आकांक्षा योजना 2024 से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़,  आवेदन करने की प्रक्रिया आदि देने वाले हैं। हमारा निवेदन है कि आप लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़िए- PM YASASVI Scheme

MP Akanksha Yojana

राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कुछ समय पहले ही एमपी आकांक्षा योजना की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों AIMS, CLAT,JEE, NEET में निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। ताकि जो छात्र इन क्षेत्रों में प्रवेश करना चाहते हैं परंतु खर्च ज्यादा होने के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ रहे हैं, वह सभी आसानी से कोचिंग कर सकें। मध्य प्रदेश के सभी छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए घर बैठे स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रथम साल में कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययन करने के साथ-साथ प्रति कोचिंग सेंटर पर इंजीनियरिंग के लिए 100 छात्रों को और मेडिकल के लिए 50 और क्लेट के लिए 50 छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। MP Akanksha Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी छात्र एक बेहतर जीवन व्यतीत कर  सकते है।

आकांक्षा योजना का मूलभूत उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Akanksha Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले छात्रों को उनके बेहतर भविष्य के लिए पसंदीदा क्षेत्र हेतु निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करना है। इस समय सभी छात्र अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए AIMS, CLAT  JEE, NEET आदि क्षेत्रों का ही चयन कर रहे हैं परंतु इनकी कोचिंग के लिए छात्रों को काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले छात्रों की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत ना होने के कारण वह अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ देते हैं और किसी काम करने लगते हैं। परन्तु छात्रों के सपने को पूरा करने के लिए ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षा योजना की शुरुआत की गई है। ताकि सभी पढाई में अच्छे होने वाले छात्र अपने पसंदीदा क्षेत्र को चुन सकें। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एमपी आकांशा योजना का लाभ प्राप्त कर सभी छात्र आत्मननिर्भर एवं सक्षम बेंगे।

Short Details of MP Akanksha Yojana

योजना का नामएमपी आकांक्षा योजना
वर्ष2024
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के सभी SC/ST छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क कोचिंग प्रदान करना  
लाभार्थीमध्य प्रदेश के SC/ST छात्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.tribal.mp.gov.in/CMS  

यह भी पढ़िए- MP Education Portal

MP Akanksha Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • शिवराज सरकार द्वारा द्वारा एमपी आकांक्षा योजना का शुभारंभ किया गया है। 
  • जैसे कि हमने आपको बताया इस योजना के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले छात्रों को विभिन्न राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा जैसे JEE, NEET, AIMS, CLAT की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से सभी आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अपने पसंदीदा क्षेत्र का चयन कर कोचिंग की सुविधा प्राप्त कर एक बेहतर भविष्य प्राप्त कर सकेंगे। 
  • राज्य के सभी इच्छुक एवं पात्र छात्र योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी पूरी जानकारी हमने आपको नीचे दी है।
  • मध्य प्रदेश राज्य के सभी इच्छुक अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 60% मार्क्स होने चाहिए। 
  •  मध्य प्रदेश के 11वीं और 12वीं में पढ़ाई करने वाले छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • MP Akanksha Yojana का लाभ प्राप्त कर सभी छात्र आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगे।

आकांक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं

सभी पात्र छात्रों को सरकार द्वारा एमपी आकांक्षा योजना के माध्यम से निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जो कि इस प्रकार है:-

  • आवास की सुविधा
  • कोचिंग की सुविधा
  • मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 11वीं और 12वीं में शिक्षण की सुविधा

एमपी आकांक्षा योजना के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के छात्रों को दिया जाएगा। 
  • इच्छुक छात्र जा सम्बन्ध अनुसूचित जनजाति  से होना चाहिए। 
  • मध्य प्रदेश राज्य के इच्छुक छात्र 11वीं और 12वीं में अध्ययन करने वाले होने चाहिए। 
  • इच्छुक छात्रों ने दसवीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। 
  • राज्य के आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से कम होनी चाहिए।

ज़रूरी दस्तावेज़ 

  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता विवरण 
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट

यह भी पढ़िए- CM Rise Yojana

MP Akanksha Yojana हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सभी इच्छुक छात्रों को एमपी आकांक्षा योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आपको जनजाति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। 
MP Akanksha Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको MPTAASC का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
आकांक्षा योजना
  • इस पेज पर आपको नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण के विकल्प का चयन कर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
MP Akanksha Yojana Form
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आपको सुरक्षित करें एवं आगे जाये के विकल्प पर क्लिक करना होगा आप पंजीकरण सफल होने के बाद आपको नीचे संस्थाओं द्वारा योजना आकांक्षा वर्ष 2024 के लिए आवेदन लिंक दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। जिसमें आपको सभी जानकारियों को दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इस तरह आप बहुत आसानी से आकांक्षा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना के तहत लॉगिन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको जनजाति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको MPTAASC का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज  करने के पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस तरह आप एमपी आकांक्षा योजना के लिए लॉगिन कर सकते हैं।  

MP Akanksha Yojana से जुड़े प्रश्न

एमपी आकांक्षा योजना क्या है ?

इस आकांक्षा योजना मध्य प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग की योजना है। इसके जरिये अनुसूचित जनजाति के छात्रों को NEET, AIMS, CLAT की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

MP Akanksha Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आकांक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/CMS है

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षा योजना के माध्यम से लाभार्थियों को कौन-कौन सी सुविधा मिलेगी?

इस के माध्यम से विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ आवास की सुविधा कक्षा 11वीं और 12वीं में शिक्षण की सुविधा भी प्राप्त होगी।

Leave a Comment