दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना, 10 रुपए में गरीबों को मिलेगा भरपेट खाना

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीब नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि पात्र नागरिक को रहने के लिए घर, पहनने के लिए वस्त्र के साथ-साथ खाने के लिए भोजन प्राप्त कर एक बेहतर जीवन व्यतीत कराया जा सके। जैसे की हम जानते है कोरोनावायरस के पश्चात जो नागरिक सड़कों पर रह रहें थे उनको अब ओर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समय इन नागरिकों के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं है। इस समस्या का समाधान करते हुए ही राज्य सरकार द्वारा Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana 2023 को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से सभी पात्र नागरिकों को केवल 10 रुपए पेट भरकर खाना दिया जाएगा।

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले है। हमारा निवेदन है की आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

MP Khiladi Protsahan Yojana

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana 2023

मध्य प्रदेश राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार राज्य के सभी गरीब वर्ग के नागरिक, आश्रयहीन, वरिष्ठ नागरिक एवं शिक्षार्थियों को ₹10 में पेट भर खाना दिया जाएगा। इस योजना का लाभ जल्द से जल्द पात्र नागरिक को तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पोर्टल को भी लॉन्च कर दिया गया है। जिसपर सभी नागरिक पंजीकृत होकर योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

आपको बता दें की इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के 52 जिलों में पोषण आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना का सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य की 253 सेवा प्रदाता संस्थान ने योजना के अंतर्गत भाग लिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के 6 धार्मिक नगर अमरकंटक, ओंकारेश्वर, चित्रकूट और ओरछा में रसोईया खोली जाएगी। ताकि जो नागरिक सड़कों पर भूखे हैं उन सभी को भोजन मिल सके। इसके साथ ही आपको बता दें कि Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana 2023 के माध्यम से सरकार द्वारा 153 रसोई केंद्रों का भी संचालन किया गया है। ताकि पात्र नागरिकों को खाना खाने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े वह अपने आसपास के केंद्रों के माध्यम से ही आसानी पूर्वक खाना ले सके।

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का मूलभूत उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के सभी गरीब नागरिकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ ऑटो चलाने वाले नागरिकों को केवल ₹10 में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन देना है। क्योंकि महंगाई के इस दौर में जिन नागरिकों के पास रोजगार नहीं है उन सभी को अपना पेट पालने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वह एक वक्त का खाना भी बहुत मुश्किलों से खा पाते हैं। जिस कारण परिवार के बहुत से सदस्य भूखे रहते हैं और बहुत से पेट भर खाना नहीं खा पाते हैं। इस चीज को देखते हुए ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना को शुरू किया गया है। ताकि सभी नागरिक केवल ₹10 में पेट भर खाना खा सकें।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 

Important Details of Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana

योजना का नामदीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना
वर्ष2023
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य के सभी पात्र नागरिकों को केवल 10 रुपए में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करना।
लाभार्थीमध्य प्रदेश के सभी गरीब एवं वरिष्ठ आश्रयहीन नागरिक
आवेदन प्रक्रियाकोई नहीं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rasoi.mp.gov.in

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का शुभारंभ किया गया है। 
  • जैसे कि हमने आपको बताया इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी गरीब नागरिकों को ₹10 में पेट भर खाना दिया जाएगा। 
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय रसोई पोर्टल को लॉन्च कर दिया गया है। जिसके माध्यम से सभी नागरिक योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि वह इस योजना के माध्यम से राज्य के दो करोड़ से भी अधिक नागरिकों को लाभवंतित करेंगे। 
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राज्य के 52 जिलों में रसोई का निर्माण का साथ – साथ 153 रसोई केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। 
  • राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से ₹10 में मिलने वाली थाली में सब्जी, अचार चटनी, चपाती, दाल चावल दिए जाएंगे। 
  • इस योजना के अंतर्गत 253 सेवा प्रदाता संस्थाओं ने भाग लिया है। जिसमे 52 जिले एवं 6 धार्मिक नगर क्षेत्र में रसोई केंद्रों को जारी किया गया है। 
  • मध्य प्रदेश सरकार की Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के माध्यम से राज्य का अब कोई भी गरीब नागरिक भूखा न सो सकेगा।

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की ₹10 में मिलने वाली भोजन थाली में क्या होगा

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के माध्यम सभी पात्र नागरिकों केवल 10 रुपए में एक थाली में निम्नलिखित व्यंजन दिए जाएंगे। जोकि इस प्रकार है:-

  • दाल
  • अचार
  • सब्जी
  • चटनी
  • चपाती
  • चावल

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana के लिए कैसे आवेदन करें?

मध्य प्रदेश के सभी नागरिक जो दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का आवेदन करने की जरूरत नहीं है। सभी पात्र नागरिक केवल राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत स्थापित किए गए रसोई घर पर जाकर काउंटर पर काम करने वाले व्यक्ति को आधार कार्ड दिखाकर ₹10 देकर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन की प्लेट प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी नागरिक को Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana का लाभ प्राप्त करने आवेदन प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि आप योजना से जुड़े अन्य जानकारी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर प्राप्त कर सकते हैं।

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana से जुड़े प्रश्न

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना को किसने शुरू किया है?

मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यम्नत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना क्या है?

इस योजना से राज्य के सभी गरीब नागरिकों को केवल ₹10 में भरपेट खाना दिया जाएगा।

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://rasoi.mp.gov.in/ है।

इस योजना के अंतर्गत कितने जिलों को शामिल किया गया है?

मध्य प्रदेश में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के अंतर्गत राज्य के समस्त 52 जिलों को शामिल किया गया है।

Leave a Comment