Abua Awas Yojana को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने 15 अगस्त 2023 यानि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस योजना को आरम्भ करने की घोषणा की है। इसके माध्यम से राज्य के सभी ज़रूरतमंद नागरिकों को आवास प्रदान किया जाएगा। तो यदि आप राज्य के पात्र एवं इच्छुक नागरिक है। तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
इस लेख के माध्यम से हम आपको अबुआ आवास योजना 2023 से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि देने वाले है। हमारा आपसे निवेदन है की आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Abua Awas Yojana 2023
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा अबुआ आवास योजना 2023 को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के ज़रूरत मंद नागरिकों को तीन कमरे का आवास बनवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आपको बता दें की राज्य सरकार इस योजना का लाभ पात्र नागरिकों को 2 वर्षो के अंदर ही प्रदान करेगी। झारखंड सरकार द्वारा योजना का लाभ ज़्यादा से ज़्यादा नागरिकों तक पहुंचाने के लिए 1500 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। अब राज्य के वह सभी नागरिक जोकि अपनी आर्थिक स्तिथि के कारण कच्चे मकानों में रह रहें है। अब वह इस योजना के माध्यम से 3 कमरों के पक्के मकानों में रह सकेंगे। Abua Awas Yojana 2023 के माध्यम से सभी गरीब परिवार के बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
अबुआ आवास योजना झारखंड का मूलभूत उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा Abua Awas Yojana 2023 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जरूरतमंद एवं निम्न वर्ग के नागरिकों को खुद का पक्का मकान दिलाना है। जैसे कि हम जानते हैं राज्य में निम्न वर्ग के नागरिकों के पास अपने पक्के मकान नहीं है और खुद का पक्का मकान बनवाने में वह सक्षम भी नहीं है जिस कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा योजना को शुरू किया गया है। ताकि झारखंड सरकार राज्य के सभी नागरिकों को तीन कमरों का मकान बनवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर सकें। इस अबुआ आवास योजना के माध्यम से राज्य के सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक खुद का मकान प्राप्त कर सकेंगे।
Key Highlights of Abua Awas Yojana 2023
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | झारखंड सरकार द्वारा |
उद्देश्य | राज्य के सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना। |
लाभार्थी | झारखंड राज्य के सभी गरीब परिवार। |
आवेदन प्रक्रिया | अभी पता नहीं। |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द उपलब्ध की जाएगी। |
झारखंड अबुआ आवास योजना के संचालन के लिए 15,000 करोड़ का बजट निर्धारित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के समस्त गरीब एवं निम्न वर्ग के परिवारों को पक्का मकान देने के लिए अंबुजा आवास योजना को शुरू किया है। झारखंड सरकार ने इस योजना के संचालन हेतु 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। यानी इस योजना के लिए सरकार ने 15,000 की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को तीन कमरों का मकान प्रदान किया जा सकेगा। इस योजना को आगामी 2 साल की समय अवधि में पूरा किया जाएगा।
Abua Awas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- झारखंड मुख्यमंत्री के आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अबुआ आवास योजना को शुरू किया गया है।
- झारखंड अबुआ आवास योजना को पूरे झारखंड में लागू किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी जरूरतमंद एवं निम्न वर्ग के नागरिकों को पक्का मकान बनवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से सभी गरीब नागरिकों के पास खुद का घर हो सकेगा।
- राज्य सरकार द्वारा योजना का लाभ ज़्यादा से ज़्यादा नागरिकों को देने के लिए 15 हजार करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
- Abua Awas Yojana का लाभ देने के लिए राज्य सरकार पात्र नागरिकों के बैंक खाते में योजना के तहत दी जाने वाली राशि ट्रांसफर करेगी।
- राज्य के सभी धर्म व जाति वर्ग के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता मानदंड
- इस योजना का लाभ झारखंड के स्थाई निवासी को प्रदान किया जाएगा।
- राज्य के वह नागरिक जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन एवं निम्न वर्ग के हैं। उनको ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- राज्य के इच्छुक नागरिक ने पीएम आवास योजना का लाभ न प्राप्त कर रखा हो। क्यूंकि उनको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
Abua Awas Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
झारखण्ड राज्य के वह सभी इच्छुक नागरिक जो अबुआ आवास योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। उन सभी को आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी केवल राज्य सरकार द्वारा योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन प्रक्रिया या अधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की गई है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा Abua Awas Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया या आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी जानकारी साझा की जाती है। हम आपको अपनी वेबसाइट के तहत सूचित करेंगे। तब तक हमारा आपसे अनुरोध है कि आप हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।
अबुआ आवास योजना से जुड़े प्रश्न
Abua Awas Yojana की शुरुआत किसने की है?
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना के माध्यम से क्या लाभ प्रदान किया जाएगा।
राज्य के सभी पात्र नागरिकों को सरकार पक्का मकान बनवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू की गई Abua Awas Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा अभी तक आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साँझा नहीं की गई है।
अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
राज्य सरकार द्वारा अभी तक नागरिकों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है।