HP Mukhyamantri Nari Samman Yojana Apply Online, मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया व पात्रता, Nari Samman Yojana
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना का नाम Mukhyamantri Nari Samman Yojana हैं। ये योजना महिलाओ के लिए शुरू की गई हैं। इस योजना के तहत महिलाओ को बैंक खाते के जरिय 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे| सरकार द्वारा इस योजना के तहत महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए उनके बैंक खातों में प्रति माह राशि भेजी जाएगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़े।
मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना 2023 क्या है?
Mukhyamantri Nari Samman Yojana महिलाओ के लिए शुरू की जा रही हैं। प्रदेश की लगभग 10 लाख 53 हजार 021 महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे। हिमाच प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ये तय किया गया है की महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए उनके बैंक खातों में ₹1500 प्रति माह की राशि भेजी जाएगी। इस बैठक में कई लोग शामिल थे जैसे -कृषि मंत्री चंद्र कुमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह तथा सम्बद्ध विभागों के अधिकारी, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एम.सुधा देवी, निदेशक ईएसओएमएसए हेमराज निदेशक महिला एवं बाल विकास एकता कापटा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी।
|Online Apply| हिमाचल प्रदेश सहारा योजना
Short Details Of मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना 2023
योजना का नाम | HP Mukhyamantri Nari Samman Yojana 2023 |
किसने घोषणा की | हिमाचल प्रदेश सरकार ने |
कब शुरू होगी | जल्द ही |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को सशक्त बनाना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही |
HP Mukhymantri Nari Samman Yojana उद्देश्य
जैसा की हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में बेरोजगारी के कारण खासकर गरीब परिवारों की महिलाओ की आर्थिक स्थति ठीक न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। जिसको दूर करने के लिए सरकार द्वारा समय- समय पर कई प्रयास किये जाते हैं। ऐसा ही एक प्रयास हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना को शुरू करके किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। HP Mukhymantri Nari Samman Yojana के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं के बैंक खातों में प्रति माह 1500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। ताकि लाभार्थी महिलाएं अपने परिवारों की प्रगति व उत्थान में अहम भूमिका निभा सके। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओ के योगदान को उचित सम्मान देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना
मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के लाभ व विशेषताएं
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना महिलाओ के लिए शुरू की जा रही हैं।
- इस योजना की चर्चा 27 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को शिमला में की गई थी।
- सरकार द्वारा नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके योगदान को उचित सम्मान देने के लिए शुरू की जा रही है।
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ समाज के पिछड़े वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए की राशि प्रति माह भेजेगी।
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना पात्रता
इस योजना में अभी तक सरकार द्वारा पात्रता निर्धारित नहीं की गई है। बैठक में हुई चर्चा की जानकारी के अनुसार पात्रता निम्नलिखित इस प्रकार है।
- इस योजना का लाभ समाज के पिछड़े वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।
- लाभार्थी को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना में लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Nari Samman Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- Passport size photograph
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
Mukhymantri Nari Samman Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
जैसा की हमने आपको बताया कि अभी तक इस योजना को शुरू नहीं किया गया है। 27 जनवरी को हुई शिमला की बैठक में बताया गया कि जल्द ही योजना को शुरू किया जाएगा। जैसे ही मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना को शुरू किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी, तो हम आपको इस लेख में जरूर बताएंगे। योजना से जुड़ी भविष्य में सभी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।