मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चो को सहायता देने के लिए एक अहम योजना की शुरुआत की गई हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हैं। सरकार द्वारा राज्य के 6000 अनाथ बच्चों को इस योजना के माध्यम से गोद लिया जाएगा।  गोद लेकर उन बच्चों का भरण पोषण किया जाएगा। साथ ही उनकी  पढ़ाई का खर्च, घर और शादी तक  की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से उन बच्चो को सहायता प्रदान की जाएगी, जिनके माता पिता या कोई अन्य उनकी देख रेख के लिए मौजूद नहीं हैं।

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana

हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के सुचारु संचालन के लिए 101 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। राज्य के विशेष रूप से असक्षम बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। यदि आप Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2023 की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से दे रहें हैं।

यह भी पढ़िए- Himachal Pradesh Early Childhood Care Tutor Scheme

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश 2023

वित्तीय वर्ष फरवरी 2023 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खूजी के द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से अनाथ बच्चो को सहायता देने के लिए Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2023 की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के माध्यम से 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को राज्य सरकार द्वारा चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में गोद लिया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत अनाथ बच्चो को वित्तीय सहायता के साथ साथ उनको गुजर बसर करने के लिए भी सहायता प्रदान करना हैं और साथ ही उन्हें  शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करना हैं। सरकार द्वारा चलायी गई ये एक सराहनीय योजना हैं।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश का उद्देश्य (Objective)

जैसा की हम सभी जानते हैं वैसे तो सरकार द्वारा देश के सभी नागरिको को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता हैं। क्योकि सभी की समस्या अलग अलग होती हैं। इसलिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार उन्हे उसी के आधार पर योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करती रहती हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक ऐसी योजना की शुरुआत की गई हैं जिसका लाभ राज्य के अनाथ बच्चो को प्रदान किया जा रहा हैं। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना हैं

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य उन बच्चो को सहायता प्रदान करना हैं जिन बच्चो के पास ना ही पढ़ने का कोई साधन है, और ना ही घर। ऐसे बच्चो को आर्थिक सहायता देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस योजना की शुरुआत की हैं। जिसके तहत 6 हजार बच्चों को गोद लेकर सरकार द्वारा उनका भरण पोषण किया जाएगा। इसके आलावा इस योजना में उनकी पढ़ाई का खर्च, घर और शादी सभी शामिल है।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की पूरी डिटेल्स

योजना का नामMukhyamantari Sukh Aashray Yojana
किसके द्वारा हुई शुरूहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा  
कब हुई घोषणाफरवरी 2023  
लाभार्थीअनाथ बच्चे  
उद्देश्यराज्य के अनाथ बच्चों की आर्थिक सहायता करना  
आवेदनऑनलाइन/ऑफलाइन  
हेल्पलाइन नंबरजारी नहीं  

यह भी पढ़िए- हिम केयर योजना

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभ (Benefit)

  • अनाथ बच्चो को सहायता देने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की हैं
  • इसके अंतर्गत करीबन 6 हजार बच्चों को गोद लिया जाएगा। जिसकी आर्थिक मदद सरकार द्वारा की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से अनाथ बच्चो के शिक्षा से लेकर उनके रहन सहन का सभी खर्च राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 101 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इसका लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र बच्चो को आवेदन करना होगा।
  • इस योजना के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षा स्तर, 3 बिस्वा जमीन, विवाह के लिए 2 लाख रूपये दीये जाएंगे।
  • इसके आलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए अनाथ के साथ-साथ विकलांग बच्चों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त कराया जाएगा।

Mukhyamantri Sukh Aashray Yojana 2023  के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहायता

  • इस योजना के अंतर्गत 1 से 14 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिमाह ₹1000 की धनराशि दी जाएगी।
  • यह धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • 14 से 18 साल की आयु के बच्चों को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 18 साल से अधिक आयु के बच्चों को coaching एवं छात्रावास शुल्क के लिए हर साल ₹100000 दिया जाएगे।
  • अनाथ बच्चों को coaching के समय आवास के लिए हर महीने ₹4000 की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
  • साथ ही बच्चों के समग्र विकास के लिए हर महीने picknick का भी आयोजन किया जाएगी।
  • वह अनाथ बच्चे जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उनको सरकार द्वारा 3 बिस्वा जमीन और घर बनाने के लिए ₹300000 की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • शादी योग्य अनाथ बच्चों को ₹200000 की राशि शादी के लिए दी जाएगी।
  • जो बच्चे अपना startup शुरू करना चाहते हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत ₹200000 की एकमुश्त राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • लाभार्थी बच्चों को सभी त्योहारों पर ₹500 हर साल दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में पात्रता (Eligibility)

  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासियों को ही प्रदान किया जाएगा
  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ राज्य के अनाथ बच्चो को दिया जाएगा
  • योजना के पात्र वे अनाथ बच्चे होंगे, जिनको सरकार अब गोद लेकर उनका भरण पोषण करेगी।
  • आपको योजना की सभी पात्रता की जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाना होगा

दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बैंक खता
  • जो अपने पहले शिक्षा ग्रहण की हो वो शैक्षिक योग्यता पत्र
  • आय प्रमाण पत्र  यदि हो तो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आदि

यह भी पढ़िए- हिमाचल प्रदेश सहारा योजना

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में आवेदन (Apply)

राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana के तहत आवेदन करने हेतु ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार की सुविधा दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए अभी  आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की शुरुआत अभी हाल ही में की गई हैं। इसलिय राज्य सरकार द्वारा अभी कोई नोटिफिकेशन नही दिया  गया हैं। जैसै ही सरकार की ओर से कोई नोटिफिकेशन दिया जाएगा। हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana Official Website

जैसा की अभी हमने आपको बताया की योजना की शुरुआत हाल ही में की गई हैं। इसलिए राज्य सरकार ने इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट फिलहाल जारी नहीं की हैं। वेबसाइट जारी होते ही आप वहां जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके आलावा आप ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए यहां से आवेदन पर डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके तहत आपको आवेदन करने में आसानी होगी ।

सुख आश्रय योजना में हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

हिमाचल प्रेदश सरकार द्वारा अनाथ बच्चो को सहायता देने के लिए योजना की शुरुआत हाल ही में की गई हैं। इसलिय राज्य सरकार द्वारा अभी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया हैं जैसे ही कोई हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, वैसे ही हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। आप हमारे साथ बने रहें। और आप योजना के लिय आवेदन इस प्रकार से कर सकते हैं जैसे –

Leave a Comment