|Haryana| मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता जाने

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: देश का हर व्यक्ति चाहे वह अमीर हो या गरीब प्रत्येक व्यक्ति के लिए किसान भाइयों का काफी महत्व है क्योंकि उनके कारण ही हम पेट भर पौष्टिक खाना खा पाते हैं। किसान इतनी मेहनत करके दूसरों का पेट भरने के बाद अपना पेट भरते हैं। फिर भी आज उनको वह सम्मान नहीं दिया जाता है जो उनका अधिकार है। इस कारण ही हरियाणा सरकार द्वारा किसान भाइयों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा के किसान भाइयों को नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रत्येक नागरिक के जीवन में कितना महत्व है यह भी बताया जाएगा।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana

तो आज के आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2023 से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। आप हमारे साथ बने रहे और धीरे-धीरे योजना से जुड़े जानकारी प्राप्त करते रहें।

यह भी पढ़िए- हरियाणा कृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2023              

हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का संचालन किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान भाइयों को जिन्होंने खेती के क्षेत्र में आधुनिक तरीके से प्रदर्शन दिया है उन सभी को पुरस्कार के रूप में नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में किसान को ₹500000 दूसरे पुरस्कार के रूप में दो किसानों को ₹3- 3 लाख रुपए और तीसरे पुरस्कार के रूप में 5 किसानों को ₹100000 की नगद राशि प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में जिला स्तर पर ओर चार पुरस्कार 50-50 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर 70 से 75 लाख रुपए सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को पुरस्कार के रुप में दिए जाएंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत सभी किसान भाइयों को उनका अधिकार प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana का लाभ लेकर सभी पात्र किसान एक बेहतर जीवन व्यतीय कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य 

राज्य सरकार द्वारा  Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसान भाइयों को सम्मानित करना है। योजना के जरिये राज्य के किसानो को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित राशि प्रदान की जाएगी। जिसके तहत काफी किसान लाभ प्राप्त कर पाएंगे। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से किसान भाइयों को भी उनका सम्मान मिलेगा और आम लोगो को भी पता चल सकेगा की उनके जीवन में किसान का कितना महत्व  है। 

Key Highlights of Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2023          

योजना का नाममुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
किसके द्वारा शुरू की गईहरियाणा सरकार द्वारा
उद्देश्यकिसानों को सम्मानित करना
योजना का लाभराज्य के किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना।
लाभार्थीहरियाणा के किसान
प्रथम पुरस्कार की राशि500000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार की राशि300000 रुपये
तृतीय पुरस्कार की राशि100000 रुपये
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

यह भी पढ़िए- हरियाणा चारा-बिजाई योजना

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के लाभ  

  • हरियाणा सरकार द्वारा  मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। 
  • जैसे कि हमने बताया इस योजना के माध्यम से राज्य में अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसान भाइयों को नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 
  • हरियाणा सरकार योजना के माध्यम से प्रथम पुरस्कार के रूप में एक किसान को 5 लाख दूसरे पुरस्कार के रूप में 2 किसान भाइयों को 3- 3 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। 
  • राज्य सरकार तीसरे पुरस्कार के रुप में 5 किसान भाइयों को एक 1 लाख प्रदान करेंगे। 
  • इतना ही नहीं बल्कि राज्य सरकार जिला स्तर पर चार सांत्वना पुरस्कार 50- 50  हज़ार रुपए किसानों को दिए जाएंगे। 
  • आपको बता दें कि जो आधुनिक विधियों जैसे-पानी की बचत, जैविक खेती की कृषि, नई तकनीक, फसल अवशेष के साथ-साथ एकीकृत कृषि प्रणाली के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उनको योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को उनका अधिकार प्राप्त हो सकेगा। 
  •  Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana  का लाभ लेने हुए किसान एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ हरियाणा के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। 
  • राज्य के किसान भाई ही योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • जिन किसान भाइयों के पास बंजर या खेतिहर जमीन है। उनको योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 
  • इसके साथ ही प्रथम पुरस्कार जीतने वाले किसान के पास 10 एकड़ या अधिक कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए। 
  • राज्य के द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान भाई के पास पांच से 10 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है। 
  • तीसरा पुरस्कार जीतने वाले किसान के पास लगभग 5 एकड़ भूमि योग्य होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • खसरा खतौनी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि के कागजात
  • बैंक खाता विवरण
  • किसान क्रेडिट कार्ड या किसान विकास पत्र प्रमाण

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत चयन प्रक्रिया

राज्य सरकार योजना का लाभ देने के लिए किसानों का चयन करने के लिए एक कमेटी का गठन करेंगे। जिसके माध्यम से राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक एवं जिला स्तर पर उपायुक्त अध्याय अनिवार्य होते हैं। यह कमेटी ही हरियाणा के कोने-कोने से खेती के क्षेत्र में कुछ नया या अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसानों  को उनकी कुशलता के आधार पर श्रेणियों में वर्गीकृत करेगी।

यह भी पढ़िए- हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner के अंतर्गत आपको Apply for Agriculture Schemes का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपको एक सूचि प्रदर्शन होगी। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने View पर क्लिक कर देना होगा। 
  • अब एक नए पेज पर आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज कर देना होगा।
  • अब आपको सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है और Agreed, I have read all the terms & conditions related to scheme के आगे टिक कर देना है। इसके बाद फिर से आपको Click here for Registration पर क्लिक करना होगा। आप जब आप क्लिक करेंगे। तो आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करके Search Record पर क्लिक कर देना होगा। जिसके बाद आप रिकॉर्ड खुल जाएगा। 
  • उसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के विकल्प के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • जिसके बाद आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज करके सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा। 
  • अंत में फॉर्म की जांच करके आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इस प्रकार आप  Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत आवेदन कर सकते है।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana से जुड़े प्रश्न

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से किसानों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

 Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

सभी पात्र नागरिकों को योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बारे में ऊपर बताया गया है। 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

किसान को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Leave a Comment