Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana ऑनलाइन आवेदन, शक्ति स्वरूप योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म | CG Shakti Swarupa Yojana Apply Online
हमारे देश में तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को अपना जीवन यापन करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं की सहायता के लिए एक नई योजना की शुरुआत की हैं जिसका नाम छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूप योजना हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जायेगा। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा इन महिलाओ को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
यदि आप भी योजना की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से देंगे जैसे- छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना 2023 क्या है?, Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana के उद्देश्य, आवेदन कैसे करें?, पात्रता क्या है? आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी? और आवेदन फॉर्म कहाँ से प्राप्त कर सकते है आदि। सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना 2023 क्या है?
राज्य सरकार द्वारा CG Shakti Swarupa Yojana 2023 के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओ को आर्थिक रूप से सहायता दी जाएगी। क्योकि अधिकतर महिलाएं पति की मृत्यु होने के बाद या पति द्वारा पत्नी को तलाक देने के बाद उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं। जिसमे सबसे बड़ी आर्थिक कठिनाई होती हैं इसलिए सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना के तहत महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। जो महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहती हैं उन सभी महिलाओ को बैंक द्वारा योजना हेतु प्रस्ताव जारी होने पर योजना की लगत का कुल 15 प्रतिशत या 30000 रूपये विभाग द्वारा दिए जायेंगे।
Short Details Of Shakti Swarupa Yojana 2023
आर्टिकल का नाम | छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना ऑनलाइन आवेदन |
साल | 2023 |
योजना का नाम | Shakti Swarupa Yojana |
राज्य | Chhattisgarh |
लाभार्थी कौन होंगे | राज्य की बेसहारा महिलायें (विधवा/तलाक़शुदा) |
उद्देश्य क्या है | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और वित्तीय सहायता प्रदान करना |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
योजना के अंतर्गत सहायता का स्वरुप
इस आर्टिकल से हम आपको Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें है। जिसमे आप नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से योजना के अंतर्गत सहायता का स्वरुप संबंधी सूचना प्राप्त कर सकते है –
- व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण सब्सिडी- राज्य सरकार द्वारा जो महिलाएं खुद का रोजगार खोलना चाहती है उन्हें योजना के माध्यम से बैंक द्वारा प्रस्ताव जारी होने पर योजना की लगत का कुल 15 प्रतिशत या 30000 रूपये विभाग द्वारा दिए जायेंगे। जिसका भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया जायेगा।
- व्यावसायिक उच्च शिक्षा के लिए- वे महिलाएं जो शिक्षा/उच्च शिक्षा, कॉलेज में चल रही व्यवसायिक परिक्षण करना चाहती है या महिला का चयन उच्च परीक्षण संस्थान में हो गया है फिर भी उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे महिला उच्च परीक्षा में भाग नहीं ले पा रही है। इस योजना के माध्यम से उन सभी महिलाओं को व्यावसायिक शिक्षा पर होने वाले खर्च का भुगतान सीधे उक्त संस्थान को कर दिया जाएगा। व्यावसायिक उच्च शिक्षा के तहत दी जाने वाली राशि अधिकतम 1 लाख रूपये प्रतिवर्ष होगी। यदि आवेदक महिला किसी किसी हॉस्टल या किराये के मकान में रह रहे है तो अधिकारी द्वारा इसका सत्यापन करने के बाद उनेह योजना के तहत हर महीने 1000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।
Shakti Swarupa Yojana का उद्देश्य
जैसा की हम जानते हैं कि जो महिलाएं शिक्षित होती है वह तो जैसे-तैसे अपना गुजारा कर लेती है। लेकिन जिन बेटियों की कम उम्र में शादी हो जाती हैं वह कम उम्र में विधवा या तलाक़शुदा हो जाने पर न तो उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाती हैं और न ही उन्हें किसी व्यवसाय की जानकारी होती है। ऐसी बेसहारा महिलाओ के लिए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा शक्ति स्वरूपा योजना की शुरुआत की गई हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं ताकि उन्हे भविष्य में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। राज्य की कम उम्र की विधवा और तलाकशुदा महिलाएं CG Shakti Swarupa Yojana के माध्यम से अपना जीवन सम्मानपूर्वक व्यतीत कर सके।
छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना आवेदन हेतु पात्रता
- राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी को छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना 2023 आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आवेदक महिलाएं पात्रता को पूरा करने के बाद ही इस योजना का आवेदन फॉर्म भर कर लाभ प्राप्त कर सकती है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता को लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 50 साल हों।
- Shakti Swarupa Yojana के तहत जिन आवेदक महिलाओं या उसके परिवार के सदस्य( माता/पिता या पति का नाम) नयी गरीबी रेखा लिस्ट में होगा, वे इस योजना का आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
- यदि पारिवारिक वार्षिक आय 60 हजार रूपये से कम है परन्तु आवेदनकर्ता का नाम गरीबी रेखा लिस्ट में नहीं है, फिर भी वह महिलाएं भी योजना आवेदन हेतु पात्र मानी जाएंगी।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana 2023 के तहत जो भी महिलाएं आवेदन फॉर्म भरना चाहती हैं उन्हे राज्य सरकार द्वारा दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदन फॉर्म भरकर लाभ प्राप्त करना होगा जो निचे दिए जा रहें हैं। जैसै-
- आवेदक महिला का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा महिला के लिए)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना हेतु आवेदन ऐसे करें ?
आप इस प्रक्रिया से योजना के तहत आसानी से आवेदन कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं
- Chhattisgarh Shakti Swarupa Yojana 2023 का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार महिलाएं सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में सम्पर्क करें।
- जहां पर आपको अधिकारी से छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना हैं।
- फिर आपसे एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी डिटेल्स सही-सही और ध्यानपूर्वक भरनी होंगी।
- सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच कर देने है।
- उसके बाद आपको फॉर्म को पूरी तरह से तैयार करके एक बारे फॉर्म में भरी गयी सूचनाओं और दस्तावेजों की जाँच कर लेनी है।
- अब आपको फॉर्म उसी जगह जमा करवा देना है जहाँ से अपने फॉर्म प्राप्त किया था।
- अंत में फॉर्म जमा करने के पश्चात रसीद ले लें और इसी के साथ आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।