राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये: Ration Card Name Removal Form

Ration Card Se Name Kaise Hataye: हम सभी जानते हैं की राशन कार्ड हमारे लिए कितना जरूरी हैं। बिना राशन के हम कोई भी सरकारी खाद्य आपूर्ति विभाग से राशन प्राप्त नहीं कर सकते। देश के सभी नागरिक राशन कार्ड की सहायता से लाभ प्राप्त करते हैं, परन्तु आवश्यकता पड़ने पर राशन कार्ड में संशोधन भी करने पड़ जाते हैं जैसे – किसी महिला की शादी हो जाने पर उसका नाम स्थान्तरित किया जाता हैं या किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर राशन कार्ड से उस मेम्बर का नाम कटवाना पड़ जाता हैं। इन सभी हालातो को देखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के द्वारा ऑनलाइन राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये? (Ration Card Se Naam Kaise Hataye Online) की प्रक्रिया को शुरू किया गया हैं।

Ration Card Se Name Kaise Hataye

यदि आप भी किसी कारणवश अपना या किसी भी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं तो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से सभी जानकारी विस्तार से देंगे। आप इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़े।

मेरा राशन मेरा अधिकार योजना

Ration Card Se Naam Kaise Hataye- Ration Card name removal form

राशन कार्ड की सहायता से ही देश के गरीबो को लाभ मिलता हैं। जिसका लाभ लेकर गरीब परिवार के लोग अपने परिवार का गुजर बसर कर पाते हैं। इसके आलावा  नागरिक सार्वजनिक खाद्य आपूर्ति विभाग के राशन वितरण केन्द्रों से रियायती दरों पर राशन प्राप्त करते है। लेकिन ऐसा भी होता हैं की समय-समय पर राशन कार्ड में संशोधन करने की भी आवश्यकता पड़ जाती हैं। दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी जैसे की राशन कार्ड का नवीनीकरण, राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ना, Ration Card Se Naam Kaise Hataye,राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे? आदि दे रहे हैं।

Link Aadhaar with Ration Card 

Ration Card Name Deletion Application Form | राशन कार्ड से नाम कटवाने का फॉर्म

विषयऑनलाइन राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये (Ration Card Se Naam Kaise Hataye)
लागू किया गयासार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)  
विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
लाभार्थीभारतीय नागरिक  
उद्देश्यरियायती दरों पर गरीबों को राशन उपलब्ध कराना  
नाम हटाने की प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइटnfsa.gov.in

राशन कार्ड से नाम कटवाने या हटाने के मुख्य कारण

जैसा की हम सभी जानते हैं की राशन कार्ड से परिवार सदस्य का नाम कटवाने का कई मुख्य कारण हो सकते है। लेकिन खाद्य सुरक्षा के  द्वारा नाम हटाने के जो वजहें होती है वो निम्नलिखित है। 

1.) परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर :-

यदि परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो उस सदस्य का राशन कार्ड से नाम हटवाने की आवश्यकता पड़ जाती हैं। आपको उस सदस्य का नाम हटवाने के लिए एक एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर राशन कार्ड के कार्यालय में जमा करवाना होता है और अन्य दस्तावेजों के साथ साथ उस सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र को भी संलग्न करना होता है।

2.) महिला सदस्य की शादी होने पर :-

जैसे किसी महिला सदस्य की शादी हो जाती है और महिला सदस्य का नाम ससुराल में राशन कार्ड में नाम जुड़वाना पड़ता है। लेकिन उससे पहले उस महिला का नाम मायके में परिवार के राशन कार्ड से कटवाना या निकलवाना पड़ता है। जिसके लिए परिवार के मुखिया को कारण बताकर एक एप्लीकेशन फॉर्म को भरना पड़ता है। इसके आलावा इसमे ration card name deletion form के साथ शादी का प्रमाण पत्र को ऐड करना होता है।

3.) अन्य स्थिति:-

इसके आलावा किसी अन्य स्थिति के कारण भी कटवाना या निकलवाना पड़ता है। जैसे कोई व्यक्ति अपने पिता से अलग रहना चाहता है या फिर इसके आलावा कोई नागरिक एक स्थान से दुसरे स्थान पर शिफ्ट कर जाता है तब उस सदस्य का नाम Ration Card se naam को कटवाने  के लिए एप्लीकेशन फॉर्म तथा स्थानांतरण प्रमाण पत्र को AFSO के ऑफिस में जमा करना होता है तभी प्रक्रिया पूरी हो पाती हैं।

राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर

सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

सरकार द्वारा देश के नागरीको के राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों का नाम हटाने हेतु कुछ जरुरी दस्तावेजों को निर्धारित किया गया हैं। जिसके तहत नाम हटाने के आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होता है। ध्यान रहे Name Removal Application Form में राशन कार्ड से नाम निकलवाने का कारण लिखना होता है। अतः नाम को डिलीट करने का जो भी कारण है उसी का प्रमाण पत्र संलग्न करें।

Documents required for the remove name from ration card

  • यदि युवती की शादी हो गई हैं तो उस का विवाह प्रमाण पत्र होना अनिवार्य हैं।
  • या किसी सदस्य की मृत्यु होने पर मृत व्यक्ति मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • इसके आलावा कुछ और कारण होते हैं जैसे जैसे पिता से पुत्र का अलगाव अथवा नागरिक का दुसरे जगह शिफ्ट होने की स्थिति में शपथ पत्र तथा स्थानांतरण पत्र।
  • राशन कार्ड से नाम हटाने या कटवाने के लिए आवेदक द्वारा आवेदन पत्र भरा होना चाहिए।
  • यदि आप  अपनी इच्छानुसार ऑफलाइन राशन कार्ड नाम हटान चाहते है तो ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर ले। अगर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो Ration Card Name Removal Application Form को भरकर स्कैन करन होगा।

राशन कार्ड से नाम हटाने या कटवाने की प्रक्रिया

राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये ऑनलाइन राशन कार्ड से हम तरीको से हटा सकते हैं जैसे –

Ration Card से नाम हटाने की प्रक्रिया:-

पहला तरीका ये है की पहले आप राशन कार्ड से नाम को हटाने के लिए एप्लीकेशन form को प्राप्त करें उसके बाद उसे भरकर राशन कार्ड के कार्यालय में जाकर जमा कर दे।

दूसरा तरीका यह है की राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन राशन कार्ड से नाम हटा या डिलीट कर सकते है। राशन कार्ड से नाम को हटाने की सुविधा कुछ ही राज्यों के फ़ूड एंड सप्लाई पोर्टल पर उपलब्ध है।

  • नाम को कटवाने या हटाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी राशन वितरण केंद्र से आवेदन फॉर्म को लेना होगा
  • इसके बाद अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Ration Card Name Removal Application Form को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप से  एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को सही से भरना होगा।
  • राशन कार्ड से परिवार के जिस भी व्यक्ति का नाम काटना है उसकी पूछी गयी डिटेल को पूर्ण तरीके से भरे।
  • इस बात का ध्यान रहे कि आपको एक एप्लीकेशन AFSO के नाम से लिखना होगा जिसमे की आपको Ration Card से नाम हटाने का कारण बताना होगा।
  • जब आप एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर ले. ( इस फॉर्म पर आपको अपने ग्राम प्रधान या सरपंच या मेम्बर कमेटी से साईन करवाना होगा.)
  • आप अपने फॉर्म को भरने तथा दस्तावेज़ों को संलग्न करने के बाद आपको जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर जमा करना होगा।
  • इसके साथ-साथ आपको निर्धारित किया गया शुल्क जमा कर देना है। जिसके पश्चात नागरिक का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जायेगा।

अन्त्योदय अन्न योजना

मृत्यु होने पर एप्लीकेशन कैसे लिखें

सेवा में,

श्रीमान AFSO

……………………,

विषय:- राशन कार्ड से नाम काटने बारे में,

श्रीमान जी,

आपसे या सविनय निवेदन है कि मै …………………………………… पुत्र/पत्नी/पति

………………………………… निवासी …………………………………………………

तहसील ………………………………………जिला ……………………. का स्थायी निवासी हूँ। मेरा राशन काड बना हुई जिसका नंबर ……………………………….. है |

मेरे पुत्र/पत्नी/पति का देहावसान या मृत्यु हो गयी है। उसका नाम मेरे राशन कार्ड से कटवाना है। आप निचे दिए गए नाम को राशन कार्ड से हटा सकते हैं।

……………………………………………..

प्रार्थी,

नाम

पता/पति का नाम

पता

निष्कर्ष :- (राशन कार्ड से नाम हटाने हेतु आवेदन )

दोस्तों हमने आपको How to remove name from ration card in Hindi राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये, की सभी जानकारी दे दी हैं और मुझे आशा है राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये प्रक्रिया आपको समझ आ गयी होगी। Ration Card Se name hatane के लिए क्या क्या चाहिए आप ये भी जान गए होंगे। इसके अलावा राशन से नाम डिलीट या कटवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया भी आपको पता चल गया होगा। परन्तु अभी भी आपके मन में राशन कार्ड नाम जोड़ने या हटाने से सम्बंधित कोई सवाल है उसे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे.

Leave a Comment