Rashtriya Gramin Swasthya Mission क्या है, राष्ट्रीयग्रामीणस्वास्थ्यमिशन उद्देश्य, National Health Rural Mission, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को शुरू किया गया है| इस योजना के माध्यम से देश के सभी गरीब नागरिको को बेहतर चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी| सरकार इस योजना के जरिये देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं। सरकार द्वारा गरीबो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इस योजना को शुरू किया हैं प्यारे दोस्तों आज हम आपको National Health Rural Mission से जुडी सभी जानकारी विस्तार से देंगे| यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
National Health Rural Mission
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2005 Rashtriya Gramin Swasthya Mission को केवल ग्रामीण इलाकों के गरीब नागरिकों के लिए शुरू किया था। परन्तु उसके बाद वर्ष 2013 में इस मिशन को ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाको में भी लागू कर दिया गया। जिसके बाद इस मिशन का नाम राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन से बदलकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रखा गया|इस योजना में शामिल राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NHRM) हो या राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NHUM) इन दोनों का संचालन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों की महिलाओं, बच्चों और सभी जरूरतमंद लोगों को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी तथा इस योजना के माध्यम से जो नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जयेगी | ताकि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत देश भर में सभी ग्रामीण इलाको में रहने वाले निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराया जा सके।
Short Details Of राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन 2023
आर्टिकल का नाम | Rashtriya Gramin Swasthya Mission |
आरंभ किया गया | केंद्र सरकार द्वारा |
आरंभ की तिथि | 12 अप्रैल 2005 |
विभाग | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
लाभार्थी | देश के सभी राज्यों के नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना |
अधिकारिक वेबसाइट | https://nhm.gov.in/ |
Rashtriya Gramin Swasthya Mission का मुख्य उद्देश्य
यह योजना सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में शुरू की गई हैं तथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्यमिशन का मुख्य उद्देश्य सभी गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना हैं| जैसा की हम सभी जानते हैं कि गरीब नागरिकों को आसानी से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पाती है और कई बार तो ऐसा होता हैं की सुविधा न मिलने की वजह से लोगो की मृत्यु भी हो जाती हैं| इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 12 अप्रैल 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत करी। जिसके तहत ग्रामीण एवं दूर इलाकों में रह रहे नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएगी| ताकि Rashtriya Gramin Swasthya Mission के तहत ग्रामीण इलाकों में रह रहे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सके|
Rashtriya Gramin Swasthya Mission के प्रमुख लक्ष्य
इस योजना को ग्रामीण व्यक्तियों, विधवा महिलाओ और विशेष रूप से बच्चों तथा बुजुर्गो के स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार के कुछ अहम लक्ष्य निर्धारितकिए गए हैं। तथा सरकार द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य की जानकारी नीचे दी गई है।
- योजना से मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों के वार्षिक मामलों में कमी लाना।
- इस मिशन द्वारा स्वास्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा दिया जाएगा
- मातृत्व मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों में कमी लाना।
- बुजुर्गो ,महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य सेवा की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी
- सरकार द्वारा स्थानीय बीमारी के साथ संचारी एवं गैर संचारी रोगों की रोकथाम पर नियंत्रण करना।
- विशेष कर जो कमजोर सूचक राज्य हैं उन पर ध्यान एकत्रित करना।
- तथा वैकल्पिक औषधि पद्धतियों को प्रोत्साहन देना।
- इस के तहत पंचायती राज संस्थानों का सुदृढ़ीकरण करना।
- तपेदिक, क्षय जैसे रोगों आदि की रोकथाम करना।
- स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने हेतु आशा की सहायता प्रदन करना
- स्वास्थ्य देखभाल में घरेलू जेब खर्च में कटौती करना
- समस्त राष्ट्रीय ग्रामीण बच्चों को टीकाकरण करना।
- इससे जनसंख्या स्थिरीकरण, लिंग और जनसंख्या की संतुलन।
- तथा पेयजल सुलभ शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध कराना|
National Health Rural Mission के अंतर्गत चयनित राज्य
सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत उन राज्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिन राज्य में कमजोर नागरिक स्वास्थ्य सूचक है। नेशनल हेल्थ रूरल मिशन के अंतर्गत पूरे देश के साथ-साथ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 18 राज्यों का चयन किया गया है। जिन विशेष राज्यों के नाम नीचे सूची में दिए गए हैं।–
1. हिमाचल प्रदेश | 10. असम |
2. मेघालय | 11. राजस्थान |
3. सिक्किम | 12. मध्य प्रदेश |
4. त्रिपुरा | 13. मिजोरम |
5. उत्तर प्रदेश | 14. जम्मू-कश्मीर |
6. नागालैंड | 15. छत्तीसगढ़ |
7. उड़ीसा | 16. मिजोरम |
8. बिहार | 17. अरुणाचल प्रदेश |
9. मणिपुर | 18. उत्तरांचल |
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की कार्य नीतियां
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा प्रदान करने के लिए कुछ कार्य नीतियां निर्धारित की गई है जो कि निम्न प्रकार है।
- इस योजना के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी
- सरकार द्वारा मिशन हेतु नियम और मापदंड निर्धारित करदिया गया हैं
- इस मिशन के तहत सरकारी खर्च पर बढ़ोतरी की जाएगी।
- जनता के साथ लक्ष्य और कार्य प्रगति की रिपोर्ट साझा करना।
- प्राइवेट हेल्थ सेक्टर के साथ पार्टनरशिप स्थापित करना।