How to check PFMS Payment Status 2023, पीएफएमएस पोर्टल पर पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें, PFMS Bank List, Public Financial Management System In Hindi
जैसा की हम सभी जानते हैं की सरकार कि ओर से नागरिकों को सुविधा पहुंचाने के लिए अनेक प्रयास किये जाते हैं उन्ही में से एक ओर प्रयास PFMS Payment Portal के माध्यम से किया जा रहा हैं| इस पोर्टल के द्वारा देश के नागरिको को सरकारी योजनाओं व छात्रों को सरकारी स्कॉलरशिप से जुड़ी लाभ की राशि आसानी से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकेगी। भारतीय वित्त मंत्रालय के एक्सपेंस डिपार्टमेंट के द्वारा पैसे सीधे लाभार्थीयो के बैंक खाते में पहुंचाये जायेंगे| सरकार द्वारा इस पोर्टल के तहत नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओ, स्कॉलरशिप के तहत दी जाने वाली राशि से जुडी सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं| यह पीएफएमएस पेमेंट पोर्टल योजना नागरिकों की सहायता के लिए बनाई गई हैं|
आज हम आपको इस आर्टिकल में पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि PFMS Payment Status कैसे चेक किया जाता है।
PFMS Payment Status
पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन सर्विस से किसी भी सरकारी योजना, स्कॉलरशिप के लाभ प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के तहत सबसे बड़ा फायदा यह है कि सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं व सरकारी स्कॉलरशिप के फंड को DBT द्वारा डायरेक्ट बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहां है। जिसके तहत लोगों को सरकारी योजनाओ व छात्रों को सरकारी स्कॉलरशिप की लाभ की राशि सीधा लाभ मिल रहा है। PFMS के माध्यम से एक साथ लाखों-करोड़ों बैंक खातों में राशि को ट्रांसफर किया जा सकता है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती हैं| यह नागरीको की सहायता के लिए बनाई गई हैं|
- PFMS Portal का पूरा नाम Public Financial Management System है। इसका हिंदी भाषा में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधक सेवा नाम से जाना जाता है।
- इसके अलावा सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और सहायता राशि का लेखा-जोखा भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
Key Highlights Of पीएफएमएस पेमेंट स्टेटस पोर्टल
आर्टिकल का नाम | PFMS Payment Status |
पोर्टल की शुरूआत | 2016 |
संबंधित विभाग | वित्त मंत्रालय भारत |
उद्देश्य | ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस देखने की सुविधा प्रदान करना |
पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | pfms.nic.in |
पीएफएमएस पोर्टल के उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा Public Financial Management System (PFMS) की शुरुआत की गई हैं जिसके तहत सरकारी योजनाओ व सरकारी स्कॉलरशिप के लाभ की राशि DBT के माध्यम से सीधे ही लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचाया जा रहा हैं। अब लाभार्थियों को लाभ की राशि प्राप्त करने के लिए इधर उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ती हैं। सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि को भी ऑनलाइन घर बैठे आसानी से देख सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से डिजिटलकरण को बढावा मिल रहा है।
PFMS पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं
- इस पोर्टल के द्वारा फंड नागरीको के डायरेक्ट बैंक खातों में DBT के द्वारा ट्रांसफर किया जायेगा|
- लोगों को इस पोर्टल से सीधा लाभ प्राप्त होगा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी
- इस पोर्टल के तहत सभी सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप के फंड ट्रांसफर करने में पारदर्शिता आई है।
- सरकार द्वारा इस पोर्टल से लाखों-करोड़ों बैंक खातों में PFMS के माध्यम से एक साथ राशि को ट्रांसफर किया जा सकता है।
- PFMS डिजिटल प्रक्रिया के कारण पेपर वर्क से भी छुटकारा मिल रहा हैं।
PFMS Payment Status Check करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Know Your Payments के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल आएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, कंफर्म अकाउंट नंबर दर्ज कर देना है।
- अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना करके Send OTP on Registered Mobile No के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके द्वारा रजिस्टर्ड किए हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इस OTP को आपको मांगे गए स्थान पर दर्ज करना है।
- जैसे ही आप ओटीपी दर्ज करेंगे आपके सामने PFMS पेमेंट स्टेटस आ जाएगा।
पीएफएमएस पोर्टल पर GSTN Tracker कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- और इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको ओर नीचे की तरफ GSTN Tracker का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- इस पोर्टल का अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना GSTN नंबर, अकाउंट नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको View Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर GSTN की रिपोर्ट आ जाएगी।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना GSTN नंबर, अकाउंट नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको View Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर GSTN की रिपोर्ट आ जाएगी।
PFMS Portal पर फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पीएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा ।
- फिर आपको होम पेज पर बायीं ओर Feedback का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना हैं ।
- फीडबैक पर क्लिक करते ही आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको अब फीडबैक फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जैसे आपका नाम, आपकी ईमेल आईडी, विषय एवं कैटेगरी का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपको डिटेल दर्ज करनी होगी।
- अब आप को दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- पोर्टल पर सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप Submit के ऑप्शन पर क्लिक करगें
- इस प्रकार आप घर बैठे आसानी से पीएफएमएस पोर्टल पर अपनी इच्छा अनुसार फीडबैक दर्ज करके अपने सुझाव दे सकते हैं।