जल जीवन मिशन स्कीम (ग्रामीण) | Jal Jeevan Mission Scheme

Jal Jeevan Mission: आप सबने सुना ही होगा कि जल ही जीवन है। यह इसलिए कहा जाता है क्योंकि बिना जल के ‌जीवन जीना असंभव है। लेकिन आज भी हमारे देश में कई ग्रामीणों क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता है। इसलिए इस समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जल जीवन मिशन की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के घरों में ही पीने योग्य पानी के लिए जल कनेक्शन की सुविधा करवाई जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण भारत के सभी घरों में 2024 तक व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की कल्पना की गई है।  इस योजना के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग बजट दिया गया है।

Jal Jeevan Mission:

आइए जानते हैं Jal Jeevan Mission के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी। क्योंकि यह मिशन देश के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से अब तक ग्रामीण इलाकों में करोड़ो घरों में व्यक्तिगत जल कनेक्शन के माध्यम से पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जा चुका है। आगे भी इसी तरहां इस मिशन के जरिए करोड़ो लोगों को लाभान्वित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

परंपरागत कृषि विकास योजना

Jal Jeevan Mission Scheme (Rural) Kya Hai?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन स्कीम (JJM मिशन) की शुरुआत की गयी है। क्योंकि देश के लगभग 50% ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहां आज भी लोगो को पीने के पानी की समस्या होती है। और उन्हें पीने योग्य पानी प्राप्त करने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। लेकिन अब इस मिशन के तहत इस समस्या को समाप्त किया जा रहा है। Jal Jeevan Mission Scheme के तहत इन क्षेत्रों में पीने के पानी को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। Department of Drinking Water and Sanitation के आंकड़ों के तहत अब तक 62.84 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

फ्री डिश टीवी योजना

Jal Jeevan Mission का मूलभूत उद्देश्य

केंद्र सरकार का जल जीवन मिशन स्कीम संचालित करने का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन सभी परिवारों को घर में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना है, जिनके घरों में पीने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस मिशन के अंतर्गत सभी परिवारों को पाइप के माध्यम से ताजा एवं स्वच्छ जल की सुविधा प्रदान की जा रही है। केंद्र सरकार‌ राज्य सरकारों के साथ मिलकर देश के प्रत्येक परिवार को jal jeevan mission के माध्यम से नल के पानी से जोड़ने का एक सफल प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि ग्रामीणों तक पानी पहुंचाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्य किया जायेगा। इसी के साथ केंद्र सरकार के इस Jal Jeevan Mission के तहत ग्रामीण  क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्तर को एक नया स्वरूप प्राप्त होगा।

National Logistics Policy

जल जीवन मिशन स्कीम योजना- संपूर्ण जानकारी

योजना का नामजल जीवन मिशन स्कीम
विभागपेयजल और स्वच्छता विभाग
जल शक्ति विभाग
योजना शुरू15 अगस्त 2019
लाभार्थीदेश के नागरिक
लाभघर घर तक पानी की सुविधा उपलब्ध कराना
शुरुआतपीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा
उद्देश्य2024 तक सभी राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी
की सुविधा उपलब्ध करवाना
आवेदनऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटjaljeevanmission.gov.in
ejalshakti.gov.in

जल जीवन मिशन योजना के लिए बजट

केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन हेतु 350 लाख करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। इसमें वर्ष 2019 से लेकर 2024 तक अलग-अलग रूप में केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी को निर्धारित किया गया है। इस मिशन के सफलतापूर्वक संचालन के लिए 5 वर्ष की अवधि के लिए बजट को निम्न रूप से निर्धारित किया गया है जिसकी सूची हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

वित्तीय वर्ष योजना में केंद्र सरकार की सहभागिता राज्य सरकार की सहभागिता कुल बजट की राशि 
2019-20  20 करोड़ 798 लाख रूपए15 करोड़ 202 लाख  36 करोड़ रूपए  
2020-21  34 करोड़ 753 लाख  25 करोड़ 247 लाख  60 करोड़ रूपए  
2021-22  58 करोड़ 011 लाख रूपए  41 करोड़ 989 लाख  100 करोड़ रूपए  
2022-23  48 करोड़ 708 लाख रूपए  35 करोड़ 292 लाख  84 हजार करोड़ रूपए
2023-24  46 करोड़ 382 लाख रूपए33 करोड़ 618 लाख80,000  
कुल राशि 2,08,652 1,51,348 3,60,000 

Jal Jeevan Mission की विशेषताएं

  • हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने Jal Jeevan Mission Scheme की शुरुआत की है।
  • इस स्कीम की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 15 अगस्त 2019 को की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्यों के उन सभी इलाकों में पानी की सुविधा पहुंचाई जाएगी, जहां पर पानी की सुविधा उपल्ब्ध नहीं है।
  • ग्रामीण भारत के सभी घरों में 2024 तक इस मिशन के जरिए व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की कल्पना की गई है।
  • स्थानीय जल संस्थाओं के प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाये जा सके।
  • Jal Jeevan Mission के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, ग्राम पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र तक पानी के कनेक्शन की व्यवस्था कराई जाएगी।
  • ग्रामीण परिवार को नल जल कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए इस मिशन के माध्यम से पाइपलाइन जल आपूर्ति अवसंरचना का विकास करना है।
  • देश के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आवश्यक क्षेत्र में बल्क वाटर ट्रांसफर शोधन सयंत्र और वितरण नेटवर्क को विकसित किया जाएगा।
  • जल एवं स्वस्थ मिशन के तहत स्टेट वॉटर एंड सैनिटाशन मिशन के द्वारा राज्य के जिला क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।

Jal Jeevan Mission के तहत फंड आवंटन पात्रता और मानदंड

केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन योजना के तहत वित्तीय कार्यान्वयन के लिए कुल अनुमानित लागत 3.60 लाख करोड़ रुपए है। इसके लिए सरकार द्वारा पहाड़ी क्षेत्र के राज्यों के लिए अलग-अलग रूप में केंद्र राज्य के बीच फंड शेयरिंग को निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुछ पात्रता को पूरा करना है, जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए 100 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
  • उत्तराखंड राज्य के लिए फंड शेयरिंग पैटर्न का 90% भाग केंद्र सरकार का और 10% भाग राज्य सरकार द्वारा देय है।
  • अन्य बचे क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा 50-50 प्रतिशत फंड शेयर किया गया है
  • राज्य के बीच फंड के संवैधानिक आवंटन को लेफ्ट आउट की संख्या को शामिल करके संशोधित किया गया है। 20% वेटेज और 10% वेटेज के साथ अतिरिक्त मानदंड के रूप में घरेलू कनेक्शन ग्रामीण को प्रदान किए जा रहा है।
  • उन क्षेत्र में अधिक निधि की अनुमति प्राप्त की जाएगी जहां पानी की गुणवत्ता से प्रभावित जनसंख्या अधिक है।
  • इस मिशन के तहत उपलब्ध करवाए जाने वाला पानी पीने योग्य होना चाहिए।

JJM (Jal Jeevan Mission) से संबंधित आंकड़ें

क्रम संख्याजल जीवन मिशन से संबंधितआंकड़े
1Total rural households
on 07/06/2023
19,45,47,017
2Rural household tap connections
on 07/06/2023
12,22,44,118
62.84 %

जल जीवन मिशन के लाभार्थी राज्यों का विवरण

जल जीवन योजना में लाभ लेने वाले राज्यों की प्रतिशत वार सूची का विवरण नीचे दिया गया है। इस सूची में आप लाभान्वित ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिशत देख सकते हैं।

राज्य का नाम जल जीवन मिशन योजना के लाभ का प्रतिशत
बिहार  54.38%
कर्नाटक1.40%  
पश्चिम बंगाल  1.44%  
लद्दाख2.25%  
केरल1.78%  
महाराष्ट्र15.4%  
झारखंड3.36%  
असम  3.39%  
तेलंगाना69.56%  
जम्मू कश्मीर  14.94%  
राजस्थान  3.69%  
हरियाणा  21.12%
मिजोरम  23.19%
गोवा  24.3%
मणिपुर  20.78%
हिमाचल प्रदेश  19.99%
उत्तराखंड  14.94%

Leave a Comment