मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2024 : जानिए कैसे मिलेगा 5 लाख का अनुदान

बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana की शुरुआत की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को बस की खरीद पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। ताकि उनेह किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। यदि आप इस योजना की सभी जानकारी को विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना से जुडी सभी जानकरी जैसे – योजना का लाभ उद्देश्य, पात्रता एवं दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि आसान शब्दों में दे रहें हैं। योजना की सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana

बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के नागरिको को बड़ी खुशखबरी देते हुए, इस योजना को शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana  के माध्यम से हर प्रखण्ड के लोगों को परिवहन व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान उपलब्ध करा रहीं हैं। जिसके तहत हर ब्लॉक से जिला मुख्यालय के लिए सीधी बस सेवा मिल सकेगी। प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि लाभार्थीयो के सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। ताकि उनेह किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। राज्य के 496 प्रखंडों में इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा 10वीं कक्षा पास युवाओ का चयन इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

बिहार रोजगार मेला

Overview of Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana

योजना का नाम  Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana  
उद्देश्य  राज्य के सभी प्रखंडों को बस सेवा के माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ना  
लाभबस की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा  
शुरू की गई  बिहार सरकार द्वारा  
लाभार्थीराज्य के नागरिक 
अनुदान राशि  5 लाख रुपए  
संबंधित विभाग  परिवहन विभाग  
राज्यबिहार 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://state.bihar.gov.in/transport/   

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का उद्देश्य

रोजगार के नए नए अवसर उपलब्ध कराने हेतु, सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहें हैं। ताकि देश के युवाओ को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी पर आधारित एक नई योजना का संचालन हाल ही में बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। जिसका नाम Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी प्रखंडों को बस सेवा के माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ना हैं। साथ ही लाभार्थियों को बस की खरीद पर 5 लाख रुपए का अनुदान उपलब्ध कराना हैं। ताकि राज्य के निवासियों को बस सेवा आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करके बिहार के नागरिकों को प्रखंडों से जिला मुख्यालय आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 

तीन सदस्य कमेटी करेगी लाभुकों का चयन

प्रदेश सरकार की ओर से Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के अंतर्गत तीन सदस्य कमेटी द्वारा चयन किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष जिला पदाधिकारी होगी, जबकि उप विकास आयुक्त सदस्य और जिला परिवहन पदाधिकारी सदस्य सचिव को शामिल किया गया हैं। इसके बाद अन्य आवेदन की योग्यता के अनुसार घटते क्रम में एक प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में स्वीकृत लाभुकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची को प्रकाशित करते हुए तीन दिनों की समय सीमा में आपत्ति आमंत्रित की जाएगी। फिर अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। जिसके बाद लाभार्थी आसानी से बस खरीद सकेंगें।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लाभ और विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana को शुरू  किया गया हैं।
  • इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को बस खरीदने पर 5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
  • जिसके तहत लाभार्थी अपने परिवहन व्यवसाय के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान दें सकेंगें।
  • अब बिहार के नागरिकों को प्रखंडों से जिला मुख्यालय आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
  • Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojanaके तहत प्रत्येक प्रखंड से 7 लाभुकों का चयन होगा।
  • जिसमें दो लाभुक अनुसूचित जाति से, दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग से, एक पिछड़ा वर्ग से, एक अल्पसंख्यक समुदाय से होंगे। इसके अलावा एक सामान्य वर्ग से चयनित किया जाएगा।
  • यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा में सुधार करेगी।
  • साथ ही साथ इस योजना के माध्यम से लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन के लिए सुविधाजनक परिवहन सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लिए पात्रता

  • Mukhymantri Prakhand Parivahan Yojana  का लाभ राज्य के मूल निवासी प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इसके आलावा लाभार्थी 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिक Mukhymantri Prakhand Parivahan Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • लाभार्थी का खुद का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • साथ ही साथ लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाईल नंबर
  • ईमेल आइडी, आदि।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले बिहार परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana
  • इस पेज पर आप  Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करेंगें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज आएगा।
  • यहां आपको  For Apply Online Click here के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसमें आपसे मांगी गई सभी जानकारी जैसे -अपना Mobile No, Password, Re Password, Email ID और Driving Licence No. आदि दर्ज करना हैं।
  • अंत में आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQ’s

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किया हैं ?

राज्य के सभी प्रखंडों को बस सेवा के माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ना है।

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana को किस राज्य में शुरू किया जा रहा हैं ?

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को बिहार राज्य में शुरू किया जा रहा हैं।

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana का लाभ किसे दिया जाएगा ?

इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिक प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment