UP Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana 2024 : आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म

Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत राज्य के श्रमिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन  करवाने के लिए आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा। ताकि श्रद्धालु श्रमिकों को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ख़ास साबित होगा, क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से यूपी स्वामी विवेकानंद पर्यटन यात्रा योजना की सभी जानकारी उपलब्ध करा रहें हैं। यूपी स्वामी विवेकानंद पर्यटन यात्रा योजना को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

UP Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana

UP Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस योजना का संचालन हाल ही में किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना एक अहम योजना हैं। जिसके तहत मजदूर तीर्थयात्रियों को 12 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के वाणिज्य प्रतिष्ठानों, कारखानों कार्यशालाओं में कार्यरत मजदूरों को धार्मिक स्थलों की यात्रा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रहीं हैं। ताकि लाभार्थी मजदूर बिना किसी आर्थिक तंगी के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर अपनी संस्कृति को ह्रदय तक महसूस कर पायेंगे। इस योजना के अंतर्गत 20,500 कार्यशालाओं और कारखानों में कार्यरत लगभग 6.5 लाख मजदूरों को लाभ प्रदान किया जायेगा। इसके आलावा राज्य सरकार की ओर से 1.5 करोड़ मजदूरों को लाभान्वित किया जाएगा।

UP Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana की जानकारी

योजना का नाम स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना  
लाभार्थीराज्य के मजदूर नागरिक  
उद्देश्यश्रमिकों को धार्मिक यात्रा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना  
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन मोड  
वर्ष2024
लाभ12000 रुपये की वित्तीय सहायता  
श्रेणी   उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं  
आधिकारिक वेबसाइटhttp://uplabour.gov.in/  

UP Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana का मुख्य उद्देश्य

जैसा की हम सभी जानते हैं की आर्थिक समस्याओ के चलते गरीब परिवार के नागरिक तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। इन सभी परिस्थति को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की जा रहीं हैं। जिसका नाम यूपी स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की आस्था के मध्य आने वाली आर्थिक समस्याओं को दूर करना हैं। साथ ही प्रदेश के मजदूरों को धार्मिक यात्रा करने हेतु 12000 रुपये की धनराशि उलब्ध कराई जा रहीं हैं। ताकि गरीब परिवार के नागरिको को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े।

यूपी स्वामी विवेकानंद पर्यटन यात्रा योजना 2024 के तहत शामिल किये गए धार्मिक स्थल

  • अयोध्या
  • मथुरा
  • प्रयागराज
  • वाराणसी
  • हस्तिनापुर (मेरठ)
  • गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर
  • शाकुंभरी देवी तथा वैष्णो देवी मंदिर

UP Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana के लाभ एवं विशेषताएँ

  • यूपी सरकार के माध्यम से श्रमिक नागरिकों को तीर्थस्थलों के दर्शन करवाने हेतु स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना को शुरू किया गया है।
  • ताकि श्रद्धालु श्रमिकों को आराध्य दर्शन हेतु किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
  • तीर्थस्थलों के दर्शन हेतु प्रत्येक श्रमिक व्यक्ति को सरकार 12000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • जिससे राज्य के श्रमिकों के बच्चों को पुरानी संस्कृति से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से लगभग 1.5 करोड़ मजदूरों को लाभान्वित किया जायेगा।
  • इसके अतिरिक्त श्रमिक Paryatan Yatra Yojana के माध्यम से  प्रदेश की समृद्ध साँस्कृतिक धार्मिक विरासत से भी परिचित हो सकेंगे।
  • यूपी स्वामी विवेकानंद पर्यटन यात्रा योजना के अंतर्गत प्रदेश के वाणिज्य प्रतिष्ठानों, कारखानों कार्यशालाओं में कार्यरत मजदूरों को धार्मिक स्थलों की यात्रा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • जिससे लाभार्थी मजदूर बिना किसी आर्थिक तंगी के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर अपनी संस्कृति को ह्रदय तक महसूस कर पायेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत 20,500 कार्यशालाओं और कारखानों में कार्यरत लगभग 6.5 लाख मजदूरों को लाभ प्रदान किया जायेगा।

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के लिए पात्रताएं

  • इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
  • प्रदेश सरकार द्वारा मजदुर परिवार के केवल एक मजदूर को ही इस योजना का लाभ दिया जायगा।
  • लाभार्थी वर्तमान में वाणिज्य, प्रतिष्ठानों, कारखानों, कार्यशालाओं में नियोजित होना चाहिए।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

UP Swami Vivekanada Paryatan Yatra Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपको “Paryatan Yatra Yojana” का विकल्प दिखाई देगा।
  • फिर आपके सामने योजना के आवेदन फॉर्म का पीडीएफ ओपन होगा।
  • इसके बाद पीडीएफ को डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं।
  • अब आपको इस  फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना हैं।
  • आपके द्वारा सभी जानकारी भरने के बाद सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना हैं।
  • अंत में आपको इस आवेदन पत्र एवं संलग्न किये गए दस्तावेजों को श्रम विभाग में जमा कर देना हैं।
  • इस प्रकार आप आसानी से आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगें।

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना स्थिति चेक प्रोसेस

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना हैं।
  • फिर आपको  “श्रमिक” का विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • इस पर क्लिक करते ही पंजीयन की स्थिति के विकल्प को चुन लेना हैं।
  • फिर नए पेज पर पूछी गई जानकारी को सही सही भरना हैं।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद SEND OTP” के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • फिर ओटीपी दर्ज करके फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारिया ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर दीजिये।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना पूरी हो जाएगी।

FAQ’s

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना को किस राज्य में शुरू किया जा रहा हैं ?

उत्तर प्रदेश राज्य में।

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना का उद्देश्य क्या हैं ?

श्रमिकों की आस्था के मध्य आने वाली आर्थिक समस्याओं को दूर करना हैं।

Swami Vivekananda Etihasik Paryatan Yatra Yojana के अंतर्गत प्रदान की गई अनुदान राशि कितनी है?

स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के अंतर्गत प्रदान की गई अनुदान राशि 12,000 रुपये है।

Leave a Comment