Pardarshi Kisan Seva Yojana : पारदर्शी किसान सेवा योजना अनुदान राशि

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Pardarshi Kisan Seva Yojana का संचालन किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को कृषि संबंधी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ख़ास साबित होगा , क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से पारदर्शी किसान सेवा योजना की सभी जानकारी उपलब्ध करा रहें हैं। पारदर्शी किसान सेवा योजना की सभी जानकारी को आसान शब्दों में प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Pardarshi Kisan Seva Yojana

Pardarshi Kisan Seva Yojana

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना का संचालन किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी किसान सेवा योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली यह सहायता राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में पहुचायी जाएगी।  यह एक सराहनीय योजना है। साथ ही इस योजना के तहत किसानों को नवीन तकनीकी का उपयोग कर खरीदारी करने पर 10 दिनों के बाद अनुदान राशि दी जाएगी|  नवीन तकनीकी जैसे सोलर पम्प, प्रमाणित बीज, कृषि उपकरण, रसायनिक खाद्य और कृषि रक्षा रसायन इत्यादि उपकरण शामिल है|राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल   के माध्यम से लाभार्थी को ऑनलाइन पंजीकृत करवाना होगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना

Overview of Pardarshi Kisan Seva Yojana

योजना का नामपारदर्शी किसान सेवा योजना  
संबंधित विभागकृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार  
लाभार्थीराज्य के किसान  
राज्यउत्तर प्रदेश     
उद्देश्यकिसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु अनुदान राशि प्रदान करना  
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश सरकार  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटupagripardarshi.gov.in  

Pardarshi Kisan Seva Yojana का उद्देश्य

दोस्तों हम सभी जानते हैं की किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा कई अहम योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं। ताकि किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से की जा रहीं हैं।  जिसका नाम पारदर्शी किसान सेवा योजना हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना हैं इसलिए प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के किसानो को अनुदान राशि सीधे बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। ताकि राज्य के किसानो को अपना जीवन यापन करने में किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना  पड़े।

उत्तर प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड

Pardarshi Kisan Seva Yojana के पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

  • बीजों की जांच
  • उन्नतशील खेती के तरीके
  • फसलों में कीट एवं रोग
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • कृषि उपयोगी यंत्र
  • किस माह में क्या करे
  • असली खाद की पहचान
  • मिटटी की जांच
  • विशेष कार्यक्रम
  • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
  • कृषको को देय सुविधाएं
  • प्रश्नोत्तरी

यूपी बिजली बिल माफी योजना

पारदर्शी किसान सेवा योजना के लाभ और विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना शुरू की गई|
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानों को अनुदान राशि प्रदान कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा|
  • किसानों को नवीन तकनीकी का सहयोग हेतु खरीदारी करने पर 10 दिनों के अंदर अनुदान राशि बैंक खाते में प्राप्त की जाएगी।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि से किसान कृषि क्षेत्र में अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे|
  • नवीन तकनीकी जैसे सोलर पम्प, प्रमाणित बीज, कृषि उपकरण, रसायनिक खाद्य और कृषि रक्षा रसायन इत्यादि उपकरणों और सेवाओं की खरीददारी पर।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को आर्थिक पर रूप से मजबूत करने के लिए अनुदान राशि प्रदान करना है|
  • अब इस योजना  से राज्य के किसान आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और जीवन स्तर में वृद्धि प्राप्त करेंगे।

 Pardarshi Kisan Seva Yojana के लिए पात्रता

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल किसान ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत किसान के पास अपनी कृषि संबंधी भूमि होनी चाहिए|

पारदर्शी किसान सेवा योजना के दस्तावेज

  • किसान का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • कृषि संबंधी दस्तावेज
  • बैंक खाता संख्या
  • मोबाइल नंबर

Pardarshi Kisan Seva Yojana के तहत पंजीकरण कैसे करें?

  • आपको सबसे पहले सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपको होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण का ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फार्म आ जाएगा|
  • आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को दर्ज करना हैं। जैसे -आवेदक का नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर बैंक खाता संख्या आदि।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना हैं।
  • अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • इस प्रकार आपके आप पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत किसान पंजीकरण करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

लोगिन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां अगला पेज खुलेगा
  • इस होम पेज पर आपको कृषि अधिकारियों को लोगों का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा।
  • वहां पूछी गयी जानकारी जैसे की जनपद का नाम , यूजर आईडी और पासवर्ड भरना है।
  • इस प्रकार से आपके लोगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
FAQ’s
Pardarshi Kisan Seva Yojana में पंजीकरण हेतु कौन से दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ेगी ?

मूल निवास प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ,पासपोर्ट साइज फोटो ,बैंक पास बुक , राशन कार्ड, खतौनी की नक़ल आदि।

पारदर्शी किसान सेवा योजना का उद्देश्य क्या है ?

कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं को पारदर्शी बनाना ।

उत्तर प्रदेश की पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है ?

इसी समस्या के समाधान के लिये सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुये कृषकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं को पारदर्शी बनाने हेतु “पारदर्शी कृषक सेवा योजना” आरम्भ की गयी है । कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं को पारदर्शी बनाना ।

Leave a Comment