Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana :  मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना लाभ तथा विशेषताएं

राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana की शुरुआत की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ती की जाएगी। ताकि आम नागरिको को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। दोस्तों आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना की सभी जानकारी उपलब्ध करा रहें हैं। ताकि आप इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सके। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को विस्तार पूर्वक जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana

राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए, इस योजना का संचालन किया गया हैं।  मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना को 27 जनवरी 2016 को झालावाड़ जिले में गांव गर्दनखेड़ी से राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति, जल उपलब्धता एवं अकाल के दौरान पानी के अभाव से उत्पन्न समस्याओं का निराकरण किया जा रहा हैं। ताकि आम आदमियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। उस समय 3000 प्राथमिकता वाले और 3 साल तक प्रतिवर्ष 6000 गांव को लाभ वंती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। साथ ही प्रयुक्त जल संरक्षण की योजना में ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध उपवाहन का संरक्षण, जलग्रहण, उचित उपयोग, नवीकरण और नए जल संचय संरचनाओं का निर्माण शामिल है।

Mukhyamantri Jal Swavlamban Yojana की जानकारी

योजना का नाम मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना  
उद्देश्यजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mjsa.water.rajasthan.gov.in/  
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक  
किसने आरंभ कीराजस्थान सरकार
साल2023  
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन  
राज्यराजस्थान  

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana का उद्देश्य

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को सुविधा प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जा रहा हैं। ऐसी ही एक और नई योजना जिसका नाम मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना है,की शुरुआत की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हैं। साथ ही राजस्थान को जल स्थाई राज्य बनाना है। ताकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। यह योजना प्रदेश के ग्रामीण इलाकों मैं पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाएगी। जिससे ग्रामीण इलाकों के नागरिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा, और वह अपना जीवन यापन आसानी से कर सकेंगें।

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वालंबन योजना की शुरुआत की जा रहीं हैं।
  • प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से ग्रामीण नागरिको को सुविधा प्रदान की जा रहीं हैं।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति जल उपलब्धता एवं अकाल के दौरान पानी के अभाव से उत्पन्न समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।
  • जल स्वावलंबन योजना को 27 जनवरी 2016 को झालावाड़ जिले में गांव गर्दन खेड़ी से आरंभ किया गया था।
  • यह योजना प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी।
  • इसके आलावा इस अभियान के माध्यम से 2016 में 3000 प्राथमिकता वाले और 3 साल तक प्रतिवर्ष 6000 गांव को लाभ देने के लक्ष्य से इसको निर्धारित किया गया था।
  • साथ ही मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के माध्यम से पर्याप्त जल प्राप्त होने के कारण ग्रामीण इलाकों के नागरिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

Mukhyamantri Jal Swavalamban Yojana के चरण

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के चार चरण बनाये गए हैं, जो इस प्रकार हैं जैसे –

प्रथम चरण: प्रदेश सरकार द्वारा पहले चरण के अंतर्गत चयनित गांवों में पारंपरिक जल संरक्षण प्रणालियों जैसे कि तालाबों, टैंको आदि का निर्माण किया गया है। नई टंकियों का भी निर्माण किया गया है। पहले चरण में राज्य के 295 पंचायत समितियों के 3529 गांवों का चयन किया गया था जिसमें 95192 कार्य पूर्ण किए गए।

द्वितीय चरण ये 9 दिसंबर 2016 को शुरू किया गया था जिसमें 4213 गांव में लगभग 130393 जल संरक्षण कार्य पूरे किए गए हैं। इसके अलावा इस अभियान में 6 शहरों को भी शामिल किया गया है।

तृतीय चरण: जबकि तीसरे चरण में 4314 गांवों में 156152 जन संरक्षण कार्य पूरे किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 148 लाख पौधे भी लगाए गए हैं। तीनों चरणों को मिलाकर लगभग 12056 गांवों में 381737 कार्य पूरे किए गए हैं।

चतुर्थ चरण प्रदेश सरकार की ओर से चौथे चरण को 3 अक्टूबर 2018 को आरंभ किया गया था। चौथे चरण के अंतर्गत 3963 गांवों के 1.80 लाख कार्य चिन्हित किए गए थे।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के इंस्टिट्यूशन अरेंजमेंट

  • स्टेट रूरल वॉटर कंजर्वेशन मिशन
  • स्टेट लेवल डायरेक्शनल कमिटी
  • डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमिटी
  • स्टेट लेवल टास्क ग्रुप
  • डिस्टिक लेवल कमिटी
  • ब्लॉक लेवल कमिटी
  • विलेज लेवल कमिटी टू प्रिपेयर एक्शन प्लान

Statistics

टोटल विलेजस कवर्ड23653  
टोटल डोनेशन673083183  
टोटल वर्क681142  

Jal Swavlamban Yojana के अंतर्गत प्राथमिकता सूची

  • प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे गांव जहां IWMP/ अन्य वॉटर शेड परियोजना आदि स्वीकृत है।
  • वह गांव जहां पीने का योग्य पानी उपलब्ध नहीं है यार और फ्लोराइड की मात्रा अधिक है।
  • जिन गांवों में गत 5 वर्षों के दौरान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की गई है।
  • मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और अन्य योजनाओं के तहत आदर्श गांव।
  • वह गांव जो वन विभाग के क्लस्टर के अंतर्गत आते हैं।
  • योगदान देने के इच्छुक गांव।
  • वह गांव जिन्हें पिछले 5 वर्षों के दौरान अकाल घोषित किया गया हो।
  • वह गांव जहां 70% कृषि भूमि वर्षा पर निर्भर करती है।

Mukhyamantri Jal Swavlamban Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले राजस्थान जल स्वालंबन अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • फिर आपको सिटीजन के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपसे पूछी गई सभी जानकरी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना हैं।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद राजस्थान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • नए पेज पर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना हैं।
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • इस प्रकार आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Mukhyamantri Jal Swavlamban पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको राजस्थान जल स्वालंबन अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • फिर आपको एसएसओ लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगइनफॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में अपना यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना हैं।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • आप इस प्रकार आसानी से पोर्टल पर लॉग इन कर सकेंगे।

योगदान देने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले राजस्थान जल स्वालंबन अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • फिर आपको फंड द कैंपेन के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • इसमें आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने पेमेंट पेज खुल कर आएगा।
  • जिसमें आपको पेमेंट की डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • इस प्रकार आप आसानी से योगदान दे सकेंगे।

FAQ’s

Mukhymantri Jal swavlamban Yojana की शुरुआत कहाँ की जा रहीं हैं ?

राजस्थान राज्य में इस योजना को लागू किया गया हैं।

Mukhymantri Jal swavlamban Yojana का उद्देश्य किया हैं ?

जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हैं।

Leave a Comment