मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana Application Form

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओ को लाभ पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य की गर्भवती महिलाओ को आर्थिक सहायता के रूप में ₹4000 की राशि दी जाएगी। ताकि राज्य की गरीब गर्भवती महिलाओ को किसी आर्थिक  समस्या का सामना न करना पड़े। इसी को ध्यान मे रखकर सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई हैं। अगर आप Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे -मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना एमपी  का उद्देश्य लाभ एवं विशेषताएं , पात्रता एवं दस्तावेज आदि जानकारी देने वाले हैं। आप हमारे आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana 2023

6 अप्रैल 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य में मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना शुरू करने की घोषणा की है। यह घोषणा उनके द्वारा मुरैना में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओ को आर्थिक सहायता देने के लिए उनके खाते में ₹4000 जमा किए जाएंगे।  राज्य की गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण करवाना होगा। लेकिन Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana के माध्यम से ऐसी गर्भवती महिलाओ को लाभ दिया जाएगा जिनके पति आयकरदाता नहीं होंगे। साथ ही इस योजना के तहत प्रदेश में ड्रग वेयर हाउस की स्थापना की जाएगी। ड्रग वेयर हाउस की स्थापना होने से  गर्भवती महिलाओं को दवाओं की निशुल्क उपलब्ध सुनिश्चित हो सकेगी।

लाडली बहना योजना 

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का उद्देश्य (Objective)

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की गरीब गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिसके लिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा 4000 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किय जाएंगे। अब CM Jeevan Janani Yojana के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार मिल सकेगा। जिससे उनका और उनके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिवराज जी के मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को शुरू करने के निर्णय से राज्य में मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। जिससे नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी आएगी।

Short Details of Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री जीवन जननी योजना
घोषणा की गइमुख्यमंत्री शिवराजसिंह  चौहान जी के द्वारा
कब हुई6 अप्रैल 2023  के दिन
राज्यमध्य प्रदेश
उद्देशयगर्भवती महिलाओ को गर्भवस्था के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीराज्य की गर्भवती महिलाएं
लाभ4000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक  वेबसाइडजल्द शुरू की जाएगी

एमपी लॉन्च पैड योजना

मध्य प्रेदश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना  की शुरुआत की गई हैं ।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओ को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
  • आर्थिक सहायता के रूप  में पात्र गर्भवती महिलाओ को 4000 रूपए की राशि मुहैया कराई जाएगी।
  • साथ ही दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित कराने संभागीय स्तर पर ड्रग वेयर हाउस की स्थापना की जाएगी.।
  • ड्रग वेयर हाउस की स्थापना होने से  गर्भवती महिलाओं को दवाओं की निशुल्क उपलब्ध सुनिश्चित हो सकेगी।
  • गर्भवती महिलाओ को इस योजना का लाभ प्राप्त करके किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
  • मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लाभ प्रात करने के लिए पात्र महिलाओ को पंजीकरण करवाना जरूरी हैं।
  •  

MP Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana की पात्रता ((Eligibility)

  • इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को ही प्रदान किया जाएगा।
  • गर्भवती महिलाएं ही मध्य प्रेदश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की पात्र होंगी।
  • जिन महिलाओ के पति आयकर दाता नहीं होंगे वह पात्र होंगी।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक हो

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाईल नंबर
  • आदि

मध्य प्रेदश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लिय आवेदन कैसे करें ?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजन की शुरआत हाल ही में की गई हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की कोई भी जानकारी अभी नहीं दी गई हैं। जैसे राज्य सरकार द्वारा इसके लिए कोई भी जानकारी दी जाएगी। हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। तब तक आप हमारे साथ जुड़े रहें। धन्यवाद

Leave a Comment