MP Sabji Shetra Vistar Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसान भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि सभी किसान भाइयों की आय में बढ़ोतरी हो सके और वह बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम Sabji Shetra Vistar Yojana है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सब्जियों की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। ताकि सब्जी की खेती का विस्तार हो सके।
तो यदि आप इच्छुक एवं पात्र पाठक है। तो उससे पहले आपको योजना से जुड़ी सब जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। उसके पश्चात योजना के लिए आवेदन करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से हम आपको एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। हमारा निवेदन है कि आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।
MP Sabji Shetra Vistar Yojana 2023
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान भाइयों को ज़्यादा से ज़्यादा खेती का विस्तार करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। आपको बता दें की इस योजना के माध्यम से किसानों को सब्जी लगाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिए जायेगे।। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Sabji Shetra Vistar Yojana के तहत बीज वाली फसल भिंडी, गिलकी, लौकी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी, जैसी फसलों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा जड़ अथवा व्यावसायिक फसलों का उत्पादन करने पर लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 30 हजार रुपये किसानों को अनुदान के रूप में दिए जायेगे। किसान चाहे तो कितने भी क्षेत्र में सब्जियों की खेती कर सकते हैं, परन्तु किसानों को न्यूनतम 0.25 हेक्टेयर और अधिकतम 2 हेक्टेयर पर उगाई गई फसलों पर ही अनुदान दिया जाएगा।
एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना का मूलभूत उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Sabji Shetra Vistar Yojana को शुरू करने का मुख्य उदेश्य राज्य के सभी किसानो भाइयों को सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान सब्जिया लगाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिससे पात्र किसानो को काफी लाभ होगा। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के माध्यम से सभी किसान भाइयों की आय में बढ़ोतरी भी होगी।
एमपी किसान ऐप कैसे डाउनलोड करें
Short Deatails of MP Sabji Shetra Vistar Yojana
योजना का नाम | एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | राज्य के किसान भाइयों को सब्जी लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mpfsts.mp.gov.in/mphd/ |
MP Sabji Shetra Vistar Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश में सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शिवराज सरकार द्वारा ‘सब्जी विस्तार योजना’ संचालित की जा रही है।
- इस योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा
- वन अधिकार प्रमाण पत्र प्राप्त आदिवासियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा
- इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान भाइयों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान भाइयों को सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- MP Sabji Shetra Vistar Yojana के तहत किसान भाई एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
- यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आपको सबसे पहले पात्रता की जांच करनी होगी। सभी पात्रता को पूरा करने के पश्चात आप MP Sabji Shetra Vistar Yojana के लिए आवेदन कर सकते है। जिसकी प्रक्रिया की जानकारी हमने आपको नीचे दी है
सब्जियों के नाम
- कददू
- भिंडी
- गिल्की
- लोकी
- टमाटर
- ककडी
- मशरूम आदि।
एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के लिए पात्रता मानदंड
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को ही दिया जाएगा।
- राज्य से सभी इच्छुक आवेदकों का सम्बन्ध सामान्य, अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति से होना चाहिए।
- किसानों को खुद की निजी भूमि होनी चाहिए।
- किसानों को न्यूनतम 0.25 हेक्टेयर और अधिकतम 2 हेक्टेयर पर उगाई गई फसलों पर ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंकपास बुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोट फोटो
- खाता खसरा नकल
MP Sabji Shetra Vistar Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
राज्य के सभी इच्छुक आवेदकों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको विभाग के पोर्टल www.mpfsts.mp.gov.in/mphd पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको निः शुल्क पंजीयन लिंक का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कृषक लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। जिसमे आपको ओटीपी दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन होने के बाद MIDH सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना को चुने।
- फिर सभी जानकारी भर कर आवेदन को सब्मिट कर दे।
- इस प्रकार आप बहुत आसानी से के लिए आवेदन कर सकते है।
MP Sabji Shetra Vistar Yojana से जुड़े प्रश्न
एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना के माध्यम से किसानो को सब्ज़ी लगाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा योजना के माध्यम किन किन सब्जियों पर अनुदान दिया जाएगा?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गिल्की, लोकी, भिंडी की खेती, टमाटर, कददू, ककडी, मशरूम की खेती एवं सभी प्रकार की सब्जियाँ पर अनुदान दिया जाएगा।
MP Sabji Shetra Vistar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
राज्य के सभी किसान भाइयों को योजना का लाभ लेने के लिए उद्यानिकी विभाग मध्य प्रदेश www.mpfsts.mp.gov.in/mphd/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया हमने आपको ऊपर दी है।